EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

क़ुरआन 2:3

सूरा 2 · अल-बकराह (बछिया) · 286 आयतों में से 3

الَّذينَ يُؤمِنونَ بِالغَيبِ وَيُقيمونَ الصَّلوٰةَ وَمِمّا رَزَقنٰهُم يُنفِقونَ

जो दिखाई न देने वाली चीजों में यकीन रखते है, और संपर्क प्रार्थना (नमाज)* कायम करते है, और हमने** उन्हे जो अता किया है उसमें से (खुदा की राह में) खर्च करते है।

who believe in the unseen, observe the Contact Prayers (Salat)*, and from our provisions to them, they give to charity.

फ़ुटनोट

*2:3 चूँकि संपर्क प्रार्थनाएँ दिन में पाँच बार की जाती हैं, और वे हमारी आत्माओं के लिए पोषण का प्रमुख स्रोत हैं। समर्पण यानि इस्लाम में अन्य सभी प्रथाओं के साथ, संपर्क प्रार्थनाएँ मूल रूप से अब्राहम (21:73, 22:78) के माध्यम से प्रकट हुई थीं। हालाँकि ये पाँच दैनिक प्रार्थनाएँ कुरान के प्रकट होने से पहले प्रचलित थीं, प्रत्येक संपर्क प्रार्थना का कुरान में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है (24:58, 11:114, 17:78, और 2:238)। अपेन्डिक्स 1 और 15 संपर्क प्रार्थनाओं के सभी विवरणों का समर्थन करने वाले गणितीय दलील के साथ सबूत बयान करती हैं, जिसमें संपर्क प्राथना (नमाज़) के यूनिट्स (रकाअत) और प्रत्येक प्रार्थना में झुकने यानि रुकूअ, सुजूद और तशहुद की संख्या शामिल है।

**2:3 जब ख़ुदा बहुवचन काल का उपयोग करते हैं, तो यह इशारा करते है कि अन्य हश्तिया जैसे कि फ़रिश्ते भी शामिल हैं। जब खुदा ने मूसा से बात की, तो एकवचन रूप का प्रयोग किया गया था (20:12-14)। अपेन्डिक्स 10 देखें।

रीडर में पढ़ेंपूरी सूरा

‹ पिछली 2:2अगली 2:4 ›