وَإِذ أَخَذَ اللَّهُ ميثٰقَ النَّبِيّـۧنَ لَما ءاتَيتُكُم مِن كِتٰبٍ وَحِكمَةٍ ثُمَّ جاءَكُم رَسولٌ مُصَدِّقٌ لِما مَعَكُم لَتُؤمِنُنَّ بِهِ وَلَتَنصُرُنَّهُ قالَ ءَأَقرَرتُم وَأَخَذتُم عَلىٰ ذٰلِكُم إِصرى قالوا أَقرَرنا قالَ فَاشهَدوا وَأَنا۠ مَعَكُم مِنَ الشّٰهِدينَ
और जब अल्लाह ने नबियों से वादा लिया कि” मैं तुमको किताब और हिकमत दूंगा फिर तुम्हारे पास कोई रसूल आए और तुम्हारी किताब को सच्चा बताए और उसकी तसदीक करे जो तुम्हारे पास मौजूद है, तो तुम उस पर ईमान जरूर लाना और उसकी मदद करना। (और वादा लेने के बाद) उसने पूछा क्या तुमने इक़रार किया और तुम ने इन जिम्मेदारियों को कुबूल किया? तो वह बोले हम इकरार करते हैं। उसने फरमाया गवाह रहना और मैं भी तुम्हारे साथ गवाह हूँ।
God took a covenant from the prophets, saying, "I will give you the scripture and wisdom. Afterwards, a messenger will come to confirm all existing scriptures. You shall believe in him and support him." He said, "Do you agree with this, and pledge to fulfill this covenant?" They said, "We agree." He said, "You have thus borne witness, and I bear witness along with you."
फ़ुटनोट
*3:81 यह प्रमुख भविष्यवाणी अब पूरी हो चुकी है की खुदा के वादे के रसूल की भविष्यवाणी इस आयत में और बाइबल के मलाकाई 3:1-21 और ल्यूक 17:22-36 और मैथ्यू 24:27 में की गयी है और साथ में खुदा के पैगम्बरों द्वारा दिए गए आदेशों को शुद्ध और एकजुट करने को भी कहा गया है। यहूदी धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म आदि को बुरी तरह से भ्रष्ट कर दिया गया है और सर्वशक्तिमान खुदा की इच्छा है कि उन्हें शुद्ध करके केवल उस एक खुदा की इबादत के जरिये से इन सब धर्मो को एकजुट किया जाए। खुदा की तरफ से अपने वादे के रसूल के समर्थन में भारी सबूत दिए गए हैं, जिनका नाम कुरान के गणितीय कोड में निर्विवाद रूप से "रशद खलीफा" के रूप में दर्शाया गया है। उदाहरण के लिए, "रशद" (505) के जेमेट्रिकल मूल्य को "खलीफा" (725) के मूल्य के जोड़ने पर, साथ-साथ आयत संख्या (81) को जोड़ने पर 505+725+81=1311=19x69 प्राप्त होता है (विस्तृत प्रमाण के लिए अपेंडिक्स-2 देखें)।