EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

क़ुरआन 4:24

सूरा 4 · अल-निसा (औरतें) · 176 आयतों में से 24

وَالمُحصَنٰتُ مِنَ النِّساءِ إِلّا ما مَلَكَت أَيمٰنُكُم كِتٰبَ اللَّهِ عَلَيكُم وَأُحِلَّ لَكُم ما وَراءَ ذٰلِكُم أَن تَبتَغوا بِأَموٰلِكُم مُحصِنينَ غَيرَ مُسٰفِحينَ فَمَا استَمتَعتُم بِهِ مِنهُنَّ فَـٔاتوهُنَّ أُجورَهُنَّ فَريضَةً وَلا جُناحَ عَلَيكُم فيما تَرٰضَيتُم بِهِ مِن بَعدِ الفَريضَةِ إِنَّ اللَّهَ كانَ عَليمًا حَكيمًا

और जो औरतें पहले से शादीशुदा हैं, उन से भी (निक़ाह) हराम है, अलबत्ता ऐसी औरतों की बात और है जो तुम्हारे हाथ आएँ (युद्ध में या जब तक वो अपने नास्तिक पतियों से भाग न जाएं) यह अल्लाह का क़ानून है जिसका तुम्हारे लिए (पालन अनिवार्य कर दिया गया) है। और (ऊपर बयान की गयीं औरतों के सिवा) जितनी भी (औरतें) हैं तुम्हारे निकाह के लिए हलाल हैं कि तुम उनको अपने माल के ज़रिए से इस तरह से चाहो कि उनेंह अपनी (बीवी) बना लो, और ना की (तुम्हारा इरादा) सिर्फ व्यभिचार लेने का हो। फिर जब तुम ने उन से जो फायदा उठाया है तो उनको उनका निर्धारत मेहेर दे दो। और मेहेर के निर्धारण के बाद भी तुम आपस में अगर किसी और तादाद पर राजी हो जाओ तो इस में तुम पर कोई गुनाह नहीं है। बेशक अल्लाह जानने वाला और हिकमत वाला है।

Also prohibited are the women who are already married, unless they flee their disbelieving husbands who are at war with you.* These are God's commandments to you. All other categories are permitted for you in marriage, so long as you pay them their due dowries. You shall maintain your morality, by not committing adultery. Thus, whoever you like among them, you shall pay them the dowry decreed for them. You commit no error by mutually agreeing to any adjustments to the dowry. God is Omniscient, Most Wise.

फ़ुटनोट

*4:24 यदि ईमानदार औरतें अपने काफ़िर पतियों से भाग आती हैं, जो ईमानवालों से युद्ध की स्थिति में हैं, तो उन्हें दोबारा निकाह करने से पहले तलाक़ लेने की आवश्यकता नहीं है। देखें: 60:10

रीडर में पढ़ेंपूरी सूरा

‹ पिछली 4:23अगली 4:25 ›