الر تِلكَ ءايٰتُ الكِتٰبِ المُبينِ
A.L.R. (अलिफ़ लाम रा) ये (अक्षर) इस गहरी किताब के सबूत हैं।*
الر تِلكَ ءايٰتُ الكِتٰبِ المُبينِ
A.L.R. (अलिफ़ लाम रा) ये (अक्षर) इस गहरी किताब के सबूत हैं।*
إِنّا أَنزَلنٰهُ قُرءٰنًا عَرَبِيًّا لَعَلَّكُم تَعقِلونَ
हमने इसे एक अरबी कुरआन (बना) कर उतारा है ताकि तुम लोग समझ सको। *
نَحنُ نَقُصُّ عَلَيكَ أَحسَنَ القَصَصِ بِما أَوحَينا إِلَيكَ هٰذَا القُرءانَ وَإِن كُنتَ مِن قَبلِهِ لَمِنَ الغٰفِلينَ
हम तुम्हें इस कुरान की वही के ज़रिए से सबसे अच्छा किस्सा बयान करते हैं, हालांकी इससे पहले तुम (इन बातों से) बिलकुल ही बेख़बर थे।
إِذ قالَ يوسُفُ لِأَبيهِ يٰأَبَتِ إِنّى رَأَيتُ أَحَدَ عَشَرَ كَوكَبًا وَالشَّمسَ وَالقَمَرَ رَأَيتُهُم لى سٰجِدينَ
जब यूसुफ ने अपने पिता से कहा। ऐ मेरे अब्बा! मैंने ग्यारह ग्रह, सूरज और चाँद देखे, मैंने उन्हें अपने सामने सजदा करते हुए देखा।
قالَ يٰبُنَىَّ لا تَقصُص رُءياكَ عَلىٰ إِخوَتِكَ فَيَكيدوا لَكَ كَيدًا إِنَّ الشَّيطٰنَ لِلإِنسٰنِ عَدُوٌّ مُبينٌ
उसने कहा: हे मेरे बेटे! अपना सपना अपने भाइयों को मत बताना, कहीं वे तुम्हारे खिलाफ कोई साज़िश न कर बैठें। बेशक शैतान इंसान का खुला दुश्मन है।
وَكَذٰلِكَ يَجتَبيكَ رَبُّكَ وَيُعَلِّمُكَ مِن تَأويلِ الأَحاديثِ وَيُتِمُّ نِعمَتَهُ عَلَيكَ وَعَلىٰ ءالِ يَعقوبَ كَما أَتَمَّها عَلىٰ أَبَوَيكَ مِن قَبلُ إِبرٰهيمَ وَإِسحٰقَ إِنَّ رَبَّكَ عَليمٌ حَكيمٌ
और इसी तरह तुम्हारा रब, तुम्हें चुन लेगा और (तुम्हारे ख्वाबो के ज़रिए) तुम्हें बातों का मतलब समझना सिखाएगा और तुम पर और याकूब के खानदान पर, अपनी नेमत पूरी करेगा, जैसे पहले तुम्हारे बाप-दादा इबराहीम और इसहाक पर पूरी की थी। बेशक तुम्हारा रब सब जानने वाला, बड़ा हिकमत वाला है।
لَقَد كانَ فى يوسُفَ وَإِخوَتِهِ ءايٰتٌ لِلسّائِلينَ
बेशक, यूसुफ और उसके भाइयों में पूछने वालों के लिए बड़ी निशानियाँ हैं।
إِذ قالوا لَيوسُفُ وَأَخوهُ أَحَبُّ إِلىٰ أَبينا مِنّا وَنَحنُ عُصبَةٌ إِنَّ أَبانا لَفى ضَلٰلٍ مُبينٍ
उनके भाइयों ने कहा, "यूसुफ और उसका भाई हमारे बाप को ज़्यादा प्यारे हैं, जबकि हम गिनती में ज़्यादा हैं। वाकई हमारा बाप बहुत भटक गया है।"
اقتُلوا يوسُفَ أَوِ اطرَحوهُ أَرضًا يَخلُ لَكُم وَجهُ أَبيكُم وَتَكونوا مِن بَعدِهِ قَومًا صٰلِحينَ
यूसुफ को मार डालो, या उसे किसी जमीन में फेंक दो, ताकि तुम्हारे पिता का ध्यान सिर्फ तुम्हारे लिए हो जाए, और इसके बाद तुम नेक लोगों में से हो सकते हो। *
قالَ قائِلٌ مِنهُم لا تَقتُلوا يوسُفَ وَأَلقوهُ فى غَيٰبَتِ الجُبِّ يَلتَقِطهُ بَعضُ السَّيّارَةِ إِن كُنتُم فٰعِلينَ
इसपर उनमें से एक बोला, "यूसुफ़ की हत्या मत करो, अगर कुछ करने का फैसला करते हो, तो उसे किसी कुएँ की गहराई में डाल दो, कोई आता-जाता क़ाफ़िला उसे निकाल ले जाएगा।"
قالوا يٰأَبانا ما لَكَ لا تَأمَ۫نّا عَلىٰ يوسُفَ وَإِنّا لَهُ لَنٰصِحونَ
उन्होंने कहा: हे हमारे पिता! आपको हम पर यूसुफ के मामले में भरोसा क्यों नहीं है, जबकि हम उसकी अच्छी देखभाल करेंगे।
أَرسِلهُ مَعَنا غَدًا يَرتَع وَيَلعَب وَإِنّا لَهُ لَحٰفِظونَ
उसे कल हमारे साथ भेज दीजिए, और वह खूब खाए और खेले, और हम उसकी हिफाजत करेंगे।
قالَ إِنّى لَيَحزُنُنى أَن تَذهَبوا بِهِ وَأَخافُ أَن يَأكُلَهُ الذِّئبُ وَأَنتُم عَنهُ غٰفِلونَ
उस ने कहा, तुम्हारा उसे ले जाना मेरे लिए दुख की बात होती है, और मुझे डर है कि. कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारा ध्यान उससे हट जाये और उसे भेड़िया खा जाए।
قالوا لَئِن أَكَلَهُ الذِّئبُ وَنَحنُ عُصبَةٌ إِنّا إِذًا لَخٰسِرونَ
उन्होंने कहा, अगर इतने सारे हम होने के बावजूद, भेड़िया उसे खा जाए, तो हम सचमुच बड़े ही निकम्मे होंगे।
فَلَمّا ذَهَبوا بِهِ وَأَجمَعوا أَن يَجعَلوهُ فى غَيٰبَتِ الجُبِّ وَأَوحَينا إِلَيهِ لَتُنَبِّئَنَّهُم بِأَمرِهِم هٰذا وَهُم لا يَشعُرونَ
जब वे उसे लेकर चले गए, और सबने मिलकर फैसला किया कि उसे कुएँ की गहराई में डाल दें, तो हमने (यूसुफ के) दिल में बात डाली: "एक दिन तुम उन्हें यह सब बताओगे, जबकि उन्हें उसका कुछ एहसास नहीं होगा।"
وَجاءو أَباهُم عِشاءً يَبكونَ
और वे रात को रोते हुए, अपने पिता के पास आए।
قالوا يٰأَبانا إِنّا ذَهَبنا نَستَبِقُ وَتَرَكنا يوسُفَ عِندَ مَتٰعِنا فَأَكَلَهُ الذِّئبُ وَما أَنتَ بِمُؤمِنٍ لَنا وَلَو كُنّا صٰدِقينَ
उन्होंने कहा, ऐ हमारे बाप, हम एक-दूसरे से दौड़ का मुक़ाबला लगाने गए थे, यूसुफ को अपने सामान के पास छोड़ दिया था, कि इतने में भेड़िया उसे खा गया। आप हमारी बात का कभी यकीन नहीं करेंगे, चाहे हम सच ही कह रहे हों।
وَجاءو عَلىٰ قَميصِهِ بِدَمٍ كَذِبٍ قالَ بَل سَوَّلَت لَكُم أَنفُسُكُم أَمرًا فَصَبرٌ جَميلٌ وَاللَّهُ المُستَعانُ عَلىٰ ما تَصِفونَ
उन्होंने उसकी कमीज़ दिखाई, जिस पर नकली खून लगा था। उसने कहा, वाकई तुमने आपस में मिलकर कोई साज़िश रची है। मेरे बस की बात में तो, सिर्फ अच्छा सब्र करना ही बेहतर है। अल्लाह तुम्हारी साज़िश के मुकाबले में मेरी मदद करे।
وَجاءَت سَيّارَةٌ فَأَرسَلوا وارِدَهُم فَأَدلىٰ دَلوَهُ قالَ يٰبُشرىٰ هٰذا غُلٰمٌ وَأَسَرّوهُ بِضٰعَةً وَاللَّهُ عَليمٌ بِما يَعمَلونَ
और एक क़ाफिला, उस कुएं के पास से गुज़रा। जल्द ही उन्हों ने, अपने पानी पिलाने वाले को भेजा, तो उसने अपनी डोल कुएं में डाली और कहाः हम कितने खुशकिस्मत हैं, यहां एक लड़का है। उन लोगों ने उसको व्यापर का माल समझकर छिपा लिया, और जो कुछ वे कर रहे थे, अल्लाह उसे पूरी तरह से जानता था।
وَشَرَوهُ بِثَمَنٍ بَخسٍ دَرٰهِمَ مَعدودَةٍ وَكانوا فيهِ مِنَ الزّٰهِدينَ
उन्होंने उसे सस्ते दाम पर बेच दिया — गिने-चुने चंद दिरहम में — क्योंकि उन्हें उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी।
وَقالَ الَّذِى اشتَرىٰهُ مِن مِصرَ لِامرَأَتِهِ أَكرِمى مَثوىٰهُ عَسىٰ أَن يَنفَعَنا أَو نَتَّخِذَهُ وَلَدًا وَكَذٰلِكَ مَكَّنّا لِيوسُفَ فِى الأَرضِ وَلِنُعَلِّمَهُ مِن تَأويلِ الأَحاديثِ وَاللَّهُ غالِبٌ عَلىٰ أَمرِهِ وَلٰكِنَّ أَكثَرَ النّاسِ لا يَعلَمونَ
और मिस्र में जिसने उसे खरीदा, उसने अपनी बीवी से कहा, "इसकी अच्छी देखभाल करना। शायद यह हमारी मदद कर सके, या हम इसे गोद ले लें।" इस तरह हमने यूसुफ को ज़मीन पर जमाया, और हमने उसे ख़्वाबों का अर्थ समझना सिखाया। और अल्लाह का हुक्म हमेशा पूरा होता है, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते।
وَلَمّا بَلَغَ أَشُدَّهُ ءاتَينٰهُ حُكمًا وَعِلمًا وَكَذٰلِكَ نَجزِى المُحسِنينَ
और जब वह, अपनी पूरी जवानी को पहुँचा, तो हमने उसे हिकमत और इल्म दिया, और इसी तरह हम नेक लोगों को बदला देते हैं।
وَرٰوَدَتهُ الَّتى هُوَ فى بَيتِها عَن نَفسِهِ وَغَلَّقَتِ الأَبوٰبَ وَقالَت هَيتَ لَكَ قالَ مَعاذَ اللَّهِ إِنَّهُ رَبّى أَحسَنَ مَثواىَ إِنَّهُ لا يُفلِحُ الظّٰلِمونَ
जिस घर में वह रहता था, उस घर की औरत ने उसे फुसलाने की कोशिश की। उसने दरवाज़े को बंद कर दिया और कहा, "मैं पूरी तरह तुम्हारी हूँ।" उसने कहा, "अल्लाह मेरी हिफाज़त करे। वही मेरा रब है, जिसने मुझे अच्छा घर दिया।* बेशक़, हद पार करने वाले ज़ालिम, कभी कामयाब नहीं होते।"
وَلَقَد هَمَّت بِهِ وَهَمَّ بِها لَولا أَن رَءا بُرهٰنَ رَبِّهِ كَذٰلِكَ لِنَصرِفَ عَنهُ السّوءَ وَالفَحشاءَ إِنَّهُ مِن عِبادِنَا المُخلَصينَ
वह लगभग उसके आगे झुक ही गई थी, और वह भी लगभग उसके आगे झुक ही जाता, अगर उसने अपने रब की तरफ से एक निशानी न देखी होती। इस तरह हमने उससे बुराई और बेहयाई को दूर रखा, क्योंकि वह हमारे खास चुने हुए बन्दों में से था।
وَاستَبَقَا البابَ وَقَدَّت قَميصَهُ مِن دُبُرٍ وَأَلفَيا سَيِّدَها لَدَا البابِ قالَت ما جَزاءُ مَن أَرادَ بِأَهلِكَ سوءًا إِلّا أَن يُسجَنَ أَو عَذابٌ أَليمٌ
आख़िरकार, वह दोनों आगे-पीछे दरवाज़े की ओर भागे और उसने पीछे से उसकी क़मीज़ (खींचकर) फाड़ दी। दरवाज़े पर दोनों ने उसके पति को मौजूद पाया। उसे देखते ही औरत कहने लगी, "क्या सज़ा है उस व्यक्ति की जो तेरी घरवाली पर नीयत ख़राब करे? इसके सिवा और क्या सज़ा हो सकती है, कि वह क़ैद किया जाए, या उसे सख़्त यातना दी जाए?"
قالَ هِىَ رٰوَدَتنى عَن نَفسى وَشَهِدَ شاهِدٌ مِن أَهلِها إِن كانَ قَميصُهُ قُدَّ مِن قُبُلٍ فَصَدَقَت وَهُوَ مِنَ الكٰذِبينَ
उस (यूसुफ) ने कहाः “इस ने मेरे साथ बद तमीज़ी करने की कोशिश की है।“ उस (औरत) के घर वालों में से एक गवाह ने यह गवाही दि, कि अगर उसका कपड़ा आगे से फटा हुआ है, तो यह औरत सच बोल रही है और वह झूठा है।
وَإِن كانَ قَميصُهُ قُدَّ مِن دُبُرٍ فَكَذَبَت وَهُوَ مِنَ الصّٰدِقينَ
और अगर उसका कपड़ा पीछे की तरफ से फटा हुआ है, तो वह औरत झूठ बोल रही है और यूसुफ सच्चे हैं।
فَلَمّا رَءا قَميصَهُ قُدَّ مِن دُبُرٍ قالَ إِنَّهُ مِن كَيدِكُنَّ إِنَّ كَيدَكُنَّ عَظيمٌ
जब उसके शौहर ने देखा कि उसका कपड़ा पीछे से फटा है, तो उसने कहा, "यह औरत की साज़िश है। वाकई तुम्हारी साज़िश बड़ी भारी है।"
يوسُفُ أَعرِض عَن هٰذا وَاستَغفِرى لِذَنبِكِ إِنَّكِ كُنتِ مِنَ الخاطِـٔينَ
ऐ यूसुफ, इस बात को नज़रअंदाज़ कर दो। और तुम (मेरी बीवी), अपने गुनाह की माफ़ी मांगो। बेशक, तू गलती करने वालों में से थी।
وَقالَ نِسوَةٌ فِى المَدينَةِ امرَأَتُ العَزيزِ تُرٰوِدُ فَتىٰها عَن نَفسِهِ قَد شَغَفَها حُبًّا إِنّا لَنَرىٰها فى ضَلٰلٍ مُبينٍ
और शहर की औरतें, आपस में चर्चा करने लगीं: “प्रमुख अधिकारी की पत्नी, अपने (जवान) गुलाम को अपना मतलब निकालने के लिए, बहलाने फुसलाने में लगी रहती है। उसकी मुहब्बत उसके दिल में बैठ गई है। हम देखते हैं कि वह भटक गई है।”
فَلَمّا سَمِعَت بِمَكرِهِنَّ أَرسَلَت إِلَيهِنَّ وَأَعتَدَت لَهُنَّ مُتَّكَـًٔا وَءاتَت كُلَّ وٰحِدَةٍ مِنهُنَّ سِكّينًا وَقالَتِ اخرُج عَلَيهِنَّ فَلَمّا رَأَينَهُ أَكبَرنَهُ وَقَطَّعنَ أَيدِيَهُنَّ وَقُلنَ حٰشَ لِلَّهِ ما هٰذا بَشَرًا إِن هٰذا إِلّا مَلَكٌ كَريمٌ
जब उसने उनकी यह मक्कारी की बातें सुनीं, तो उसने उन्हें बुलाया, और उनके लिए आराम की जगह तैयार की, और हर एक के आगे एक-एक छुरी रख दी । फिर उसने (यूसुफ से) कहा, "उनके कमरे में दाख़िल हो जाओ।" जब उन्होंने उसे देखा, तो वे (दंग रह गईं और) उसकी इतनी तारीफ़ करने लगी, कि उन्होंने अपने हाथ ही काट लिए।* और सहसा पुकार उठीं, "अल्लाह की पाकी, यह इंसान नहीं है; यह एक इज़्ज़त वाला फ़रिश्ता है।"
قالَت فَذٰلِكُنَّ الَّذى لُمتُنَّنى فيهِ وَلَقَد رٰوَدتُهُ عَن نَفسِهِ فَاستَعصَمَ وَلَئِن لَم يَفعَل ما ءامُرُهُ لَيُسجَنَنَّ وَلَيَكونًا مِنَ الصّٰغِرينَ
उसने कहा, "देख लिया, यही है वह व्यक्ति जिसके मामले में तुम मुझपर बुरी बातें बनाती थीं। बेशक, मैंने इसे रिझाने की (और अपना मतलब हासिल करने की) कोशिश की थी, मगर यह बच निकला, अगर यह मेरा कहना न मानेगा, तो क़ैद किया जाएगा और बहुत अपमानित होगा।"
قالَ رَبِّ السِّجنُ أَحَبُّ إِلَىَّ مِمّا يَدعونَنى إِلَيهِ وَإِلّا تَصرِف عَنّى كَيدَهُنَّ أَصبُ إِلَيهِنَّ وَأَكُن مِنَ الجٰهِلينَ
यूसुफ़ ने कहा, ऐ मेरे रब! क़ैद मुझे अधिक पसन्द है, बजाय इसके कि मैं वह काम करूँ, जो ये लोग मुझसे चाहते हैं। और अगर तूने इनकी साजिशों को मुझसे दूर न किया, तो मैं इनके जाल में फँस जाऊँगा और जाहिलों में शामिल हो जाऊँगा।
فَاستَجابَ لَهُ رَبُّهُ فَصَرَفَ عَنهُ كَيدَهُنَّ إِنَّهُ هُوَ السَّميعُ العَليمُ
उसके रब ने उसकी दुआ कबूल की और उन औरतों की साज़िशे उससे दूर कर दीं, बेशक वही है जो सबकी सुनता और सब कुछ जानता है।
ثُمَّ بَدا لَهُم مِن بَعدِ ما رَأَوُا الـٔايٰتِ لَيَسجُنُنَّهُ حَتّىٰ حينٍ
बाद में, (यूसुफ के पाक दामन होने के) साफ़ सबूतों के बावजूद, उन्होंने यही निर्णय लिया, कि उसे कुछ समय के लिए जेल में डाल दें।
وَدَخَلَ مَعَهُ السِّجنَ فَتَيانِ قالَ أَحَدُهُما إِنّى أَرىٰنى أَعصِرُ خَمرًا وَقالَ الـٔاخَرُ إِنّى أَرىٰنى أَحمِلُ فَوقَ رَأسى خُبزًا تَأكُلُ الطَّيرُ مِنهُ نَبِّئنا بِتَأويلِهِ إِنّا نَرىٰكَ مِنَ المُحسِنينَ
जेल में दो ग़ुलाम और भी उसके साथ दाखिल हुए। एक दिन उनमें से एक ने कहा, "मैंने ख़्वाब देखा है कि मैं शराब बना रहा हूँ।" दूसरे ने कहा, "मैंने देखा कि मेरे सिर पर रोटियाँ रखी हैं और पक्षी उनको खा रहे हैं।" दोनों ने कहा, " हमें इसका मतलब बता दीजिए, हम देखते हैं कि आप एक नेक आदमी हैं।"
قالَ لا يَأتيكُما طَعامٌ تُرزَقانِهِ إِلّا نَبَّأتُكُما بِتَأويلِهِ قَبلَ أَن يَأتِيَكُما ذٰلِكُما مِمّا عَلَّمَنى رَبّى إِنّى تَرَكتُ مِلَّةَ قَومٍ لا يُؤمِنونَ بِاللَّهِ وَهُم بِالـٔاخِرَةِ هُم كٰفِرونَ
यूसुफ़ ने कहा, "यहाँ जो खाना तुम्हें मिला करता है, उसके आने से पहले मैं तुम्हें इन ख़्वाबों का मतलब बता दूँगा। यह कुछ इल्म है, जो मेरे रब ने मुझे दिया है। बेशक़ मैंने उन लोगों के धर्मों को छोड़ दिया है, जो अल्लाह पर ईमान नहीं रखते और आख़िरत का इन्कार करते हैं।
وَاتَّبَعتُ مِلَّةَ ءاباءى إِبرٰهيمَ وَإِسحٰقَ وَيَعقوبَ ما كانَ لَنا أَن نُشرِكَ بِاللَّهِ مِن شَىءٍ ذٰلِكَ مِن فَضلِ اللَّهِ عَلَينا وَعَلَى النّاسِ وَلٰكِنَّ أَكثَرَ النّاسِ لا يَشكُرونَ
और मैंने इसके बजाय, अपने बाप-दादा इबराहीम, इसहाक और याकूब के धर्म का पालन किया। हमारा यह काम नहीं है, कि अल्लाह के साथ किसी को साझी ठहराएँ। वास्तव में यह अल्लाह की बड़ी कृपा हैं, हम पर और सारे इन्सानों पर, मगर ज़्यादातर लोग शुक्र नहीं करते।
يٰصىٰحِبَىِ السِّجنِ ءَأَربابٌ مُتَفَرِّقونَ خَيرٌ أَمِ اللَّهُ الوٰحِدُ القَهّارُ
ऐ जेल के मेरे दोनों साथियो! क्या अलग-अलग ख़ुदा बेहतर हैं या एक अल्लाह जो सब पर गालिब है?
ما تَعبُدونَ مِن دونِهِ إِلّا أَسماءً سَمَّيتُموها أَنتُم وَءاباؤُكُم ما أَنزَلَ اللَّهُ بِها مِن سُلطٰنٍ إِنِ الحُكمُ إِلّا لِلَّهِ أَمَرَ أَلّا تَعبُدوا إِلّا إِيّاهُ ذٰلِكَ الدّينُ القَيِّمُ وَلٰكِنَّ أَكثَرَ النّاسِ لا يَعلَمونَ
उसे छोड़कर, तुम जिनकी इबादत करते हो, वे इसके सिवा कुछ नहीं हैं, कि बस कुछ नाम हैं, जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए हैं, अल्लाह ने उनके लिए कोई दलील नहीं उतारी। सारा हुक्म सिर्फ अल्लाह का है। उसने हुक्म दिया कि, उसके सिवा किसी की इबादत न करो। यही पूरा दीन है, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते।
يٰصىٰحِبَىِ السِّجنِ أَمّا أَحَدُكُما فَيَسقى رَبَّهُ خَمرًا وَأَمَّا الـٔاخَرُ فَيُصلَبُ فَتَأكُلُ الطَّيرُ مِن رَأسِهِ قُضِىَ الأَمرُ الَّذى فيهِ تَستَفتِيانِ
ऐ मेरे जेल के साथियों, तुम में से एक, अपने मालिक को शराब पिलाने वाला बनेगा, और दूसरा, सूली पर चढ़ाया जाएगा — पक्षी उसके सिर में से खाएंगे। जिस बात के बारे में तुम पूछ रहे हो, उसका फैसला हो चुका है।
وَقالَ لِلَّذى ظَنَّ أَنَّهُ ناجٍ مِنهُمَا اذكُرنى عِندَ رَبِّكَ فَأَنسىٰهُ الشَّيطٰنُ ذِكرَ رَبِّهِ فَلَبِثَ فِى السِّجنِ بِضعَ سِنينَ
और यूसुफ ने, उनमें से उसको कहा, जिसे उसने बचा हुआ समझा: अपने मालिक के पास मेरा जिक्र करना।* फिर शैतान ने, उसे अपने मालिक के पास जिक्र करना भुला दिया, तो वह जेल में कुछ और साल रह गया।
وَقالَ المَلِكُ إِنّى أَرىٰ سَبعَ بَقَرٰتٍ سِمانٍ يَأكُلُهُنَّ سَبعٌ عِجافٌ وَسَبعَ سُنبُلٰتٍ خُضرٍ وَأُخَرَ يابِسٰتٍ يٰأَيُّهَا المَلَأُ أَفتونى فى رُءيٰىَ إِن كُنتُم لِلرُّءيا تَعبُرونَ
और (एक दिन) बादशाह ने कहा, "मैंने ख़्वाब में देखा है कि सात मोटी गायें हैं, जिनको सात दुबली-पतली गायें खा रही हैं, और अनाज की सात हरी बाले (गेहूँ की) हैं और दूसरी सात सूखी बाले है। ऐ दरबारियो, मुझे इस सपने का मतलब बताओ, अगर तुम सपनों का मतलब समझते हो।"
قالوا أَضغٰثُ أَحلٰمٍ وَما نَحنُ بِتَأويلِ الأَحلٰمِ بِعٰلِمينَ
उन्होंने कहा, "ये तो उलझन भरे गड़बड़ सपनों की बातें हैं और हम इस तरह के उलझन भरे सपनों का अर्थ नहीं जानते।"
وَقالَ الَّذى نَجا مِنهُما وَادَّكَرَ بَعدَ أُمَّةٍ أَنا۠ أُنَبِّئُكُم بِتَأويلِهِ فَأَرسِلونِ
उन दो क़ैदियों में से, जो व्यक्ति बच गया था और उसे एक लम्बे समय के बाद, अब बात याद आई, उसने कहा, "मैं आप सब लोगों को इसका मतलब बताता हूँ, मुझे (यूसुफ़ के पास) भेज दीजिए।"
يوسُفُ أَيُّهَا الصِّدّيقُ أَفتِنا فى سَبعِ بَقَرٰتٍ سِمانٍ يَأكُلُهُنَّ سَبعٌ عِجافٌ وَسَبعِ سُنبُلٰتٍ خُضرٍ وَأُخَرَ يابِسٰتٍ لَعَلّى أَرجِعُ إِلَى النّاسِ لَعَلَّهُم يَعلَمونَ
उसने जाकर कहा: ऐ सत्यवान, यूसुफ़, मुझे इस सपनें के बारे में बताओ, कि सात मोटी गायें हैं, जिनको सात दुबली गायें खा रही हैं, और सात बालियां हरी हैं और सात बालियां सूखी, ताकि मैं लोगों के लिए कुछ जानकारी लेकर वापस जाना चाहता हूँ।
قالَ تَزرَعونَ سَبعَ سِنينَ دَأَبًا فَما حَصَدتُم فَذَروهُ فى سُنبُلِهِ إِلّا قَليلًا مِمّا تَأكُلونَ
यूसुफ़ ने कहा, "सात साल तक लगातार तुम खेती-बाड़ी करते रहोगे। इस बीच में, जो फ़सलें तुम काटो, उनमें से बस थोड़ा-सा हिस्सा, जो तुम्हारी ख़ुराक के काम आए, (उसे ही) निकालो और बाक़ी को उसकी बालियों में ही रहने दो।
ثُمَّ يَأتى مِن بَعدِ ذٰلِكَ سَبعٌ شِدادٌ يَأكُلنَ ما قَدَّمتُم لَهُنَّ إِلّا قَليلًا مِمّا تُحصِنونَ
फिर उसके बाद सात कठिन साल आएंगे (जिसमे सूखा पड़ेगा), जो वह सब (अनाज़) खा जाएंगे, जिसको तुमने उनके लिए (जमा करके) रखा होगा, थोड़ा सा छोड़कर जो तुम बचाओगे।
ثُمَّ يَأتى مِن بَعدِ ذٰلِكَ عامٌ فيهِ يُغاثُ النّاسُ وَفيهِ يَعصِرونَ
उसके बाद एक साल ऐसा आएगा, जिसमें लोगों पर बारिश की रहमत होगी, और वे दोबारा फसल निचोड़कर फ़ायदा उठा सकेंगे।
وَقالَ المَلِكُ ائتونى بِهِ فَلَمّا جاءَهُ الرَّسولُ قالَ ارجِع إِلىٰ رَبِّكَ فَسـَٔلهُ ما بالُ النِّسوَةِ الّٰتى قَطَّعنَ أَيدِيَهُنَّ إِنَّ رَبّى بِكَيدِهِنَّ عَليمٌ
बादशाह ने कहा, उसे मेरे पास ले आओ। मगर जब बादशाह का भेजा हुआ दूत यूसुफ़ के पास पहुँचा, तो उसने कहा, "अपने मालिक के पास वापस जाओ और उससे पूछो, कि उन औरतों का क्या मामला है, जिन्होंने अपने हाथ काट लिए थे? बेशक़ मेरा रब उनकी साज़िशों को पूरा जानता है।”
قالَ ما خَطبُكُنَّ إِذ رٰوَدتُنَّ يوسُفَ عَن نَفسِهِ قُلنَ حٰشَ لِلَّهِ ما عَلِمنا عَلَيهِ مِن سوءٍ قالَتِ امرَأَتُ العَزيزِ الـٰٔنَ حَصحَصَ الحَقُّ أَنا۠ رٰوَدتُهُ عَن نَفسِهِ وَإِنَّهُ لَمِنَ الصّٰدِقينَ
इसपर बादशाह ने उन औरतों से पूछा, "तुम्हारा क्या अनुभव है, उस समय का, जब तुमने यूसुफ़ को रिझाने की कोशिश की थी?" सबने एक ज़बान होकर कहा, "अल्लाह की पनाह, हमने तो उसमें कोई बुराई की झलक तक न पाई।" प्रमुख अधिकारी की बीवी बोल उठी, "अब सत्य खुल चुका है, वह मैं ही थी, जिसने उसको फुसलाने की कोशिश की थी, बेशक वह बिलकुल सच्चा है।"
ذٰلِكَ لِيَعلَمَ أَنّى لَم أَخُنهُ بِالغَيبِ وَأَنَّ اللَّهَ لا يَهدى كَيدَ الخائِنينَ
(यूसुफ़ ने कहा) "इससे मेरा उद्देश्य यह था कि (प्रमुख अधिकारी) यह जान ले कि, मैंने छिपकर उसके साथ विश्वासघात नहीं किया था, और यह कि जो विश्वासघात करते हैं, उनकी चालों को अल्लाह सफलता की राह पर नहीं लगाता।
وَما أُبَرِّئُ نَفسى إِنَّ النَّفسَ لَأَمّارَةٌ بِالسّوءِ إِلّا ما رَحِمَ رَبّى إِنَّ رَبّى غَفورٌ رَحيمٌ
मैं अपने आप को बेगुनाह (पाक-साफ) नहीं कहता। बेशक नफ्स बुराई का हुक्म देने वाली है, सिवाय उन लोगों के जिन पर मेरे रब की रहमत हो। बेशक मेरा रब, बहुत माफ करने वाला, बड़ा रहम करने वाला है।
وَقالَ المَلِكُ ائتونى بِهِ أَستَخلِصهُ لِنَفسى فَلَمّا كَلَّمَهُ قالَ إِنَّكَ اليَومَ لَدَينا مَكينٌ أَمينٌ
और बादशाह ने कहा: उसे मेरे पास लाओ, मैं उसे अपने लिए खास कर लूँगा। फिर जब उससे बात की तो कहा: आज तुम हमारे पास इज्जत वाले और अमानतदार हो।
قالَ اجعَلنى عَلىٰ خَزائِنِ الأَرضِ إِنّى حَفيظٌ عَليمٌ
उसने कहा, "मुझे देश के ख़ज़ाने का अमानतदार बना दो, क्योंकि मैं (इस काम का अनुभवी हु, और) उसकी हिफाजत करने वाला, जानने वाला हूँ।
وَكَذٰلِكَ مَكَّنّا لِيوسُفَ فِى الأَرضِ يَتَبَوَّأُ مِنها حَيثُ يَشاءُ نُصيبُ بِرَحمَتِنا مَن نَشاءُ وَلا نُضيعُ أَجرَ المُحسِنينَ
इस तरह, हमने यूसुफ को ज़मीन पर जमाया, वह जैसा चाहता, वैसे हुक्म चलाता। हम जिस पर चाहें अपनी रहमत बरसाते हैं, और हम नेक लोगों को बदला देने में कभी कमी नहीं करते।
وَلَأَجرُ الـٔاخِرَةِ خَيرٌ لِلَّذينَ ءامَنوا وَكانوا يَتَّقونَ
और आख़िरत का बदला उन लोगों के लिए ज़्यादा बेहतर है, जो ईमान ले आए और ख़ुदा से डरते हुए, नेक काम करते रहे।
وَجاءَ إِخوَةُ يوسُفَ فَدَخَلوا عَلَيهِ فَعَرَفَهُم وَهُم لَهُ مُنكِرونَ
और यूसुफ के भाई (मिस्र) आए; जब वे उसके पास दाख़िल हुए, तो उसने उन्हें पहचान लिया, जबकि उन्होंने उसे नहीं पहचाना।
وَلَمّا جَهَّزَهُم بِجَهازِهِم قالَ ائتونى بِأَخٍ لَكُم مِن أَبيكُم أَلا تَرَونَ أَنّى أوفِى الكَيلَ وَأَنا۠ خَيرُ المُنزِلينَ
जब उसने उन्हें उनका राशन दे दिया, तो (युसूफ ने) कहा, अगली बार, अपने बाप की तरफ से अपने सौतेले भाई को साथ लाओ। क्या तुम नहीं देखते कि, मैं तुम्हे तुम्हारा पूरा सामान नाप-तौल कर देता हूँ, और तुम्हारे साथ अच्छा सुलूक और मेहमाननवाजी करता हूँ?
فَإِن لَم تَأتونى بِهِ فَلا كَيلَ لَكُم عِندى وَلا تَقرَبونِ
अगर तुम उसे मेरे पास नहीं लाए, तो तुम्हें मेरे पास से कोई हिस्सा नहीं मिलेगा; बल्कि तुम मेरे क़रीब भी नहीं आ पाओगे।
قالوا سَنُرٰوِدُ عَنهُ أَباهُ وَإِنّا لَفٰعِلونَ
उन लोगों ने कहाः हम उसके पिता से, उसको हमारे साथ भेजने के बारे में बात करेंगे। और हम जरूर ऐसा करेंगे।
وَقالَ لِفِتيٰنِهِ اجعَلوا بِضٰعَتَهُم فى رِحالِهِم لَعَلَّهُم يَعرِفونَها إِذَا انقَلَبوا إِلىٰ أَهلِهِم لَعَلَّهُم يَرجِعونَ
फिर उसने अपने कर्मचारियों को हुक्म दिया: "उनका माल उनकी थैलियों में वापस रख दो। जब वे अपने घर लौटकर उसे पाएँगे, तो शायद जल्दी वापस आ जाएँ।"
فَلَمّا رَجَعوا إِلىٰ أَبيهِم قالوا يٰأَبانا مُنِعَ مِنَّا الكَيلُ فَأَرسِل مَعَنا أَخانا نَكتَل وَإِنّا لَهُ لَحٰفِظونَ
जब वे अपने पिता के पास लौटे, तो कहा, "ऐ हमारे अब्बा!, अब हमें कोई राशन नहीं मिलेगा, जब तक आप हमारे भाई को हमारे साथ न भेजें, और हम उसकी अच्छी हिफाजत करेंगे।"
قالَ هَل ءامَنُكُم عَلَيهِ إِلّا كَما أَمِنتُكُم عَلىٰ أَخيهِ مِن قَبلُ فَاللَّهُ خَيرٌ حٰفِظًا وَهُوَ أَرحَمُ الرّٰحِمينَ
उसने कहा, "क्या मैं उसे तुम्हारे भरोसे सौंप दूँ, जैसे पहले उसके भाई को तुम्हारे भरोसे सौंप दिया था? तो अल्लाह सबसे अच्छा हिफाज़त करने वाला है, और सब रहम करने वालों में, वह सबसे ज़्यादा रहम करने वाला है।"
وَلَمّا فَتَحوا مَتٰعَهُم وَجَدوا بِضٰعَتَهُم رُدَّت إِلَيهِم قالوا يٰأَبانا ما نَبغى هٰذِهِ بِضٰعَتُنا رُدَّت إِلَينا وَنَميرُ أَهلَنا وَنَحفَظُ أَخانا وَنَزدادُ كَيلَ بَعيرٍ ذٰلِكَ كَيلٌ يَسيرٌ
फिर जब उन्होंने, अपना सामान खोला तो देखा कि, उनका माल भी उन्हें वापस कर दिया गया है। यह देखकर वे पुकार उठे, "अब्बा जान, और हमें क्या चाहिए, देखिए यह हमारा माल भी हमें वापस दे दिया गया है। बस अब हम जाएँगे और अपने घरवालों के लिए जरुरी सामान लेकर आएँगे, अपने भाई की हिफाज़त भी करेंगे और एक ऊँट का और बोझ भी ले सकते हैं, यह तो पक्का फ़ायदे का सौदा है।"
قالَ لَن أُرسِلَهُ مَعَكُم حَتّىٰ تُؤتونِ مَوثِقًا مِنَ اللَّهِ لَتَأتُنَّنى بِهِ إِلّا أَن يُحاطَ بِكُم فَلَمّا ءاتَوهُ مَوثِقَهُم قالَ اللَّهُ عَلىٰ ما نَقولُ وَكيلٌ
उसने कहा, "मैं इसको हरगिज़ तुम्हारे साथ न भेजूँगा, जब तक कि तुम अल्लाह के नाम से मुझे पक्का वचन न दो, कि तुम उसे मेरे पास ज़रूर वापस लेकर आओगे, यह और बात है, कि तुम पूरी तरह मजबूर हो जाओ।" जब उन्होंने उसे पक्का वचन दिया, तो उसने कहा, जो कुछ हम कहते हैं, उस हर बात पर अल्लाह गवाह है।
وَقالَ يٰبَنِىَّ لا تَدخُلوا مِن بابٍ وٰحِدٍ وَادخُلوا مِن أَبوٰبٍ مُتَفَرِّقَةٍ وَما أُغنى عَنكُم مِنَ اللَّهِ مِن شَىءٍ إِنِ الحُكمُ إِلّا لِلَّهِ عَلَيهِ تَوَكَّلتُ وَعَلَيهِ فَليَتَوَكَّلِ المُتَوَكِّلونَ
और उसने कहा, "ऐ मेरे बेटों, एक दरवाज़े से दाख़िल न होना; बल्कि अलग-अलग दरवाज़ों से दाख़िल होना। मगर मैं तुम्हें अल्लाह के तय किए हुए किसी भी फैसले से नहीं बचा सकता। हुक्म सिर्फ अल्लाह का है। मैं उसी पर भरोसा करता हूँ, और भरोसा करने वालों को उसी पर भरोसा करना चाहिए।"
وَلَمّا دَخَلوا مِن حَيثُ أَمَرَهُم أَبوهُم ما كانَ يُغنى عَنهُم مِنَ اللَّهِ مِن شَىءٍ إِلّا حاجَةً فى نَفسِ يَعقوبَ قَضىٰها وَإِنَّهُ لَذو عِلمٍ لِما عَلَّمنٰهُ وَلٰكِنَّ أَكثَرَ النّاسِ لا يَعلَمونَ
जब वे (यूसुफ के पास) गए, तो अपने पिता के हुक्म के मुताबिक दाख़िल हुए। हालांकि इससे अल्लाह के फैसले में कुछ भी बदलाव नहीं हो सकता था, सिवाय याकूब के दिल की एक चाहत, के जो उसने पूरी की। क्योंकि उसके पास एक खास इल्म था, जो हमने उसे सिखाया था, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते।
وَلَمّا دَخَلوا عَلىٰ يوسُفَ ءاوىٰ إِلَيهِ أَخاهُ قالَ إِنّى أَنا۠ أَخوكَ فَلا تَبتَئِس بِما كانوا يَعمَلونَ
ये लोग यूसुफ़ के पास पहुँचे, तो उसने अपने भाई को अपने पास अलग बुला लिया और उसे बता दिया कि "मैं तेरा वही भाई हूँ (जो खो गया था), अब तू उन बातों पर दुःख न कर, जो ये लोग करते रहे थे।"
فَلَمّا جَهَّزَهُم بِجَهازِهِم جَعَلَ السِّقايَةَ فى رَحلِ أَخيهِ ثُمَّ أَذَّنَ مُؤَذِّنٌ أَيَّتُهَا العيرُ إِنَّكُم لَسٰرِقونَ
फिर जब यूसुफ़ उन भाइयों का सामान तैयार किया, तो उसने अपने भाई के सामान में अपना पीने का प्याला रख दिया। फिर एक पुकारनेवाले ने पुकारकर कहा, "ऐ क़ाफ़िलेवालो, तुम लोग चोर हो।"
قالوا وَأَقبَلوا عَلَيهِم ماذا تَفقِدونَ
उन्होंने पलटकर पूछा, "तुम्हारी क्या चीज़ खो गई?"
قالوا نَفقِدُ صُواعَ المَلِكِ وَلِمَن جاءَ بِهِ حِملُ بَعيرٍ وَأَنا۠ بِهِ زَعيمٌ
उन्होंने कहा, "बादशाह का प्याला खो गया है। जो उसे लौटाएगा, उसे एक ऊँट और सामान मिलेगा; मैं ख़ुद इसकी ज़मानत देता हूँ।"
قالوا تَاللَّهِ لَقَد عَلِمتُم ما جِئنا لِنُفسِدَ فِى الأَرضِ وَما كُنّا سٰرِقينَ
उन भाइयों ने कहा, "अल्लाह की क़सम, तुम लोग ख़ूब जानते हो, कि हम इस देश में बुराई करने नहीं आए और हम चोरियाँ करनेवाले लोग नहीं हैं।"
قالوا فَما جَزٰؤُهُ إِن كُنتُم كٰذِبينَ
उन्होंने कहा, "अच्छा अगर तुम्हारी बात झूठी निकली, तो चोर की क्या सज़ा है?"
قالوا جَزٰؤُهُ مَن وُجِدَ فى رَحلِهِ فَهُوَ جَزٰؤُهُ كَذٰلِكَ نَجزِى الظّٰلِمينَ
तो यूसुफ के भाइयों ने कहाः “जिसके थैले में वह पाया जायेगा, वही उसका बदला (यानि वह चोर तुम्हारा) है। हम मुजरिमों को इसी तरह सज़ा देते हैं।
فَبَدَأَ بِأَوعِيَتِهِم قَبلَ وِعاءِ أَخيهِ ثُمَّ استَخرَجَها مِن وِعاءِ أَخيهِ كَذٰلِكَ كِدنا لِيوسُفَ ما كانَ لِيَأخُذَ أَخاهُ فى دينِ المَلِكِ إِلّا أَن يَشاءَ اللَّهُ نَرفَعُ دَرَجٰتٍ مَن نَشاءُ وَفَوقَ كُلِّ ذى عِلمٍ عَليمٌ
तो उस ने अपने भाई के सामन से पहले, दूसरे भाईयों के सामान की तलाशी लेनी शुरू की, और इसे अपने भाई के सामन से निकाल लिया। इस तरह हमने यूसुफ के लिए उसकी तरक़ीब को पूरा कर दिया, अगर वह बादशाह का कानून लागू करता, तो अपने भाई को रोक नहीं सकता था। लेकिन यह अल्लाह की मर्ज़ी थी। हम जिसे चाहें ऊँचे दर्जे देते हैं। हर इल्म वाले के ऊपर, कोई और भी ज़्यादा इल्म वाला होता है।
قالوا إِن يَسرِق فَقَد سَرَقَ أَخٌ لَهُ مِن قَبلُ فَأَسَرَّها يوسُفُ فى نَفسِهِ وَلَم يُبدِها لَهُم قالَ أَنتُم شَرٌّ مَكانًا وَاللَّهُ أَعلَمُ بِما تَصِفونَ
उन्होंने कहाः अगर ये चोरी करे, तो उस से पहले उसका एक भाई भी चोरी कर चुका है। पस यूसुफ़ ने इस बात को अपने दिल में रखा और उसको उन पर ज़ाहिर नहीं किया, उस ने (अपने दिल में) कहा, कि तुम ख़ुद ही बुरे लोग हो और जो कुछ तुम बयान कर रहे हो, अल्लाह उसको ख़ूब जानता है।
قالوا يٰأَيُّهَا العَزيزُ إِنَّ لَهُ أَبًا شَيخًا كَبيرًا فَخُذ أَحَدَنا مَكانَهُ إِنّا نَرىٰكَ مِنَ المُحسِنينَ
उन्होंने कहा, "ऐ शरीफ आदमी, उसका एक बुज़ुर्ग बाप है; क्या आप उसकी जगह, हम में से किसी को ले लेंगे? हम तुम्हें नेक लोगों में से देखते हैं।
قالَ مَعاذَ اللَّهِ أَن نَأخُذَ إِلّا مَن وَجَدنا مَتٰعَنا عِندَهُ إِنّا إِذًا لَظٰلِمونَ
यूसुफ़ ने कहा, "अल्लाह की पनाह, दूसरे किसी व्यक्ति को हम कैसे रख सकते हैं? जिसके पास हमने अपना सामान पाया है, उसको छोड़कर दूसरे को रखेंगे, तो हम ज़ालिम हो जाएँगे।"
فَلَمَّا استَيـَٔسوا مِنهُ خَلَصوا نَجِيًّا قالَ كَبيرُهُم أَلَم تَعلَموا أَنَّ أَباكُم قَد أَخَذَ عَلَيكُم مَوثِقًا مِنَ اللَّهِ وَمِن قَبلُ ما فَرَّطتُم فى يوسُفَ فَلَن أَبرَحَ الأَرضَ حَتّىٰ يَأذَنَ لى أَبى أَو يَحكُمَ اللَّهُ لى وَهُوَ خَيرُ الحٰكِمينَ
जब वे यूसुफ़ से निराश हो गए, तो एक कोने में जाकर, आपस में परामर्श करने लगे। उनमें से, जो सबसे बड़ा था वह बोला, "तुम जानते नहीं हो, कि तुम्हारे अब्बा तुमसे अल्लाह के नाम पर पक्का वचन ले चुके हैं? और इससे पहले तुम यूसुफ़ के मामले में जो ज़्यादती कर चुके हो (और उसे खो चुके हो)। अब मैं तो यहाँ से हरगिज़ न जाऊँगा, जब तक कि मेरे अब्बा जान की मुझे इजाज़त न मिले, या फिर अल्लाह ही मेरे हक़ में कोई फ़ैसला कर दे, कि वह सबसे अच्छा फ़ैसला करनवाला है।”
ارجِعوا إِلىٰ أَبيكُم فَقولوا يٰأَبانا إِنَّ ابنَكَ سَرَقَ وَما شَهِدنا إِلّا بِما عَلِمنا وَما كُنّا لِلغَيبِ حٰفِظينَ
अपने पिता के पास लौट जाओ और कहो, ‘हे हमारे पिता! आपके बेटे ने चोरी की है। हम केवल उसी बात की गवाही देते हैं, जो हम जानते हैं। हम अनदेखी घटनाओं की हिफ़ाज़त नहीं कर सकते थे।’
وَسـَٔلِ القَريَةَ الَّتى كُنّا فيها وَالعيرَ الَّتى أَقبَلنا فيها وَإِنّا لَصٰدِقونَ
और (उन बेटो ने अपने पिता से कहा), आप उस बस्ती के लोगों से पूछ लीजिए जहाँ हम थे। उस क़ाफ़िले से पूछ लीजिए, जिसके साथ हम आए हैं। हम अपनी बात में बिलकुल सच्चे हैं।
قالَ بَل سَوَّلَت لَكُم أَنفُسُكُم أَمرًا فَصَبرٌ جَميلٌ عَسَى اللَّهُ أَن يَأتِيَنى بِهِم جَميعًا إِنَّهُ هُوَ العَليمُ الحَكيمُ
(याक़ूब ने) कहा, "बल्कि तुम्हारे नफ्स ने तुम्हें कोई बात सुझाई है। मेरे बस की बात में तो, सिर्फ अच्छा सब्र करना है। उम्मीद है कि, अल्लाह उन सब को मेरे पास वापस लाए। वह सब जानने वाला, बड़ा हिकमत वाला है।"
وَتَوَلّىٰ عَنهُم وَقالَ يٰأَسَفىٰ عَلىٰ يوسُفَ وَابيَضَّت عَيناهُ مِنَ الحُزنِ فَهُوَ كَظيمٌ
उसने उनकी ओर से मुँह फेर लिया और कहने लगा, "हाय यूसुफ पर अफसोस!", और ग़म के मारे उसकी आँखें सफ़ेद पड़ गई और वह सचमुच दुखी था (और उसका दिल ग़म से भर गया था)।
قالوا تَاللَّهِ تَفتَؤُا۟ تَذكُرُ يوسُفَ حَتّىٰ تَكونَ حَرَضًا أَو تَكونَ مِنَ الهٰلِكينَ
उनके बेटो ने कहा: अल्लाह की कसम! आप यूसुफ को याद करते ही रहेंगे, यहाँ तक कि, आप बीमार पड़ जाए, या मरने वालों में से हो जाए।
قالَ إِنَّما أَشكوا بَثّى وَحُزنى إِلَى اللَّهِ وَأَعلَمُ مِنَ اللَّهِ ما لا تَعلَمونَ
याकूब ने कहा, "मैं अपनी मुसीबत और ग़म की शिकायत सिर्फ़ अल्लाह से करता हूँ, क्योंकि मैं अल्लाह की तरफ से वह जानता हूँ, जो तुम नहीं जानते।"
يٰبَنِىَّ اذهَبوا فَتَحَسَّسوا مِن يوسُفَ وَأَخيهِ وَلا تَا۟يـَٔسوا مِن رَوحِ اللَّهِ إِنَّهُ لا يَا۟يـَٔسُ مِن رَوحِ اللَّهِ إِلَّا القَومُ الكٰفِرونَ
ऐ मेरे बेटो! जाओ और यूसुफ और उसके भाई की तलाश करो, और अल्लाह की रहमत से निराश न होना। बेशक, अल्लाह की रहमत से वही निराश होते हैं, जो काफिर लोग हैं।
فَلَمّا دَخَلوا عَلَيهِ قالوا يٰأَيُّهَا العَزيزُ مَسَّنا وَأَهلَنَا الضُّرُّ وَجِئنا بِبِضٰعَةٍ مُزجىٰةٍ فَأَوفِ لَنَا الكَيلَ وَتَصَدَّق عَلَينا إِنَّ اللَّهَ يَجزِى المُتَصَدِّقينَ
जब वे (यूसुफ़ के कमरे में) दाखिल हुए, तो उन्होंने कहा, "हे नेक इंसान, हमने और हमारे परिवार ने बहुत तकलीफ़ें उठाई हैं और हम हल्की किस्म का सामान लाए हैं। लेकिन हमें उम्मीद है, कि आप हमें पूरा नाप-तौल करके देंगे और हम को सदक़ा ख़ैरात भी देंगे, बेशक, अल्लाह सदक़ा ख़ैरात करने वालों को, उसका बदला देता है।"
قالَ هَل عَلِمتُم ما فَعَلتُم بِيوسُفَ وَأَخيهِ إِذ أَنتُم جٰهِلونَ
उसने कहा: क्या तुम जानते हो, कि तुमने यूसुफ और उसके भाई के साथ क्या किया था, जब तुम को समझ न थी?
قالوا أَءِنَّكَ لَأَنتَ يوسُفُ قالَ أَنا۠ يوسُفُ وَهٰذا أَخى قَد مَنَّ اللَّهُ عَلَينا إِنَّهُ مَن يَتَّقِ وَيَصبِر فَإِنَّ اللَّهَ لا يُضيعُ أَجرَ المُحسِنينَ
वे चौंककर बोले, “अरे! क्या सच में तुम यूसुफ़ हो?” उसने कहा, “हाँ, मैं यूसुफ़ हूँ और यह मेरा भाई है। अल्लाह ने हमारे साथ उपकार किया। सत्य यह है, कि अगर कोई नेक ज़िंदगी गुज़ारे और धैर्य से काम ले, तो अल्लाह के यहाँ ऐसे नेक लोगों का बदला कभी बरबाद नहीं होता।”
قالوا تَاللَّهِ لَقَد ءاثَرَكَ اللَّهُ عَلَينا وَإِن كُنّا لَخٰطِـٔينَ
वोह बोल उठे, “अल्लाह की क़सम, कि तुमको अल्लाह ने हमारे मुक़ाबले में श्रेष्ठता प्रदान की और वास्तव में हम ख़ताकार (अपराधी) थे।”
قالَ لا تَثريبَ عَلَيكُمُ اليَومَ يَغفِرُ اللَّهُ لَكُم وَهُوَ أَرحَمُ الرّٰحِمينَ
यूसुफ ने कहा, "आज तुम पर कोई इल्ज़ाम नहीं। अल्लाह तुम्हें माफ़ करे। सब रहम करने वालों में, वह सबसे ज़्यादा रहम करने वाला है।"
اذهَبوا بِقَميصى هٰذا فَأَلقوهُ عَلىٰ وَجهِ أَبى يَأتِ بَصيرًا وَأتونى بِأَهلِكُم أَجمَعينَ
मेरे इस कुर्ते को ले जाओ और मेरे अब्बा जान के चेहरे पर डाल दो, उनकी आँखों की रौशनी वापस आ जाएगी, और अपने सब घरवालों को लेकर, मेरे पास आ जाओ।*
وَلَمّا فَصَلَتِ العيرُ قالَ أَبوهُم إِنّى لَأَجِدُ ريحَ يوسُفَ لَولا أَن تُفَنِّدونِ
और काफिले के पहुँचने से पहले ही, उनके पिता ने कहा, "मुझे यूसुफ की खुशबू आ रही है। क्या कोई मुझे समझाएगा?"
قالوا تَاللَّهِ إِنَّكَ لَفى ضَلٰلِكَ القَديمِ
घर के लोग बोले, “अल्लाह की क़सम, आप अभी तक, अपनी उसी पुरानी ग़लतफ़हमी में पड़े हैं।”
فَلَمّا أَن جاءَ البَشيرُ أَلقىٰهُ عَلىٰ وَجهِهِ فَارتَدَّ بَصيرًا قالَ أَلَم أَقُل لَكُم إِنّى أَعلَمُ مِنَ اللَّهِ ما لا تَعلَمونَ
फिर जब ख़ुशख़बरी देने वाला आया, तो उसने (यूसुफ़ का कुर्ता याक़ूब के) मुँह पर डाल दिया और अचानक उसकी आँखों की रौशनी वापस आ गयी। तब उसने कहा, “मैं तुमसे कहता न था? मैं अल्लाह की ओर से वह कुछ जानता हूँ जो तुम नहीं जानते।”
قالوا يٰأَبانَا استَغفِر لَنا ذُنوبَنا إِنّا كُنّا خٰطِـٔينَ
सब बोल उठे, ऐ हमारे अब्बा जान! हमारे गुनाहों की माफ़ी की दुआ कीजिए, बेशक, हम गलती करने वाले थे।
قالَ سَوفَ أَستَغفِرُ لَكُم رَبّى إِنَّهُ هُوَ الغَفورُ الرَّحيمُ
उसने कहा: मैं अपने रब से तुम्हारे लिए माफी ज़रूर माँगूँगा। बेशक, वह बहुत माफ करने वाला, रहम करने वाला है।
فَلَمّا دَخَلوا عَلىٰ يوسُفَ ءاوىٰ إِلَيهِ أَبَوَيهِ وَقالَ ادخُلوا مِصرَ إِن شاءَ اللَّهُ ءامِنينَ
जब वे यूसुफ के पास दाख़िल हुए, तो उसने, अपने माँ-बाप को गले लगाया, यह कहते हुए, "मिस्र में आपका स्वागत हो। अल्लाह ने चाहा तो, तुम यहाँ सुरक्षित रहोगे।"
وَرَفَعَ أَبَوَيهِ عَلَى العَرشِ وَخَرّوا لَهُ سُجَّدًا وَقالَ يٰأَبَتِ هٰذا تَأويلُ رُءيٰىَ مِن قَبلُ قَد جَعَلَها رَبّى حَقًّا وَقَد أَحسَنَ بى إِذ أَخرَجَنى مِنَ السِّجنِ وَجاءَ بِكُم مِنَ البَدوِ مِن بَعدِ أَن نَزَغَ الشَّيطٰنُ بَينى وَبَينَ إِخوَتى إِنَّ رَبّى لَطيفٌ لِما يَشاءُ إِنَّهُ هُوَ العَليمُ الحَكيمُ
(शहर में दाख़िल होने के बाद) उसने अपने माँ-बाप को उठाकर, अपने पास सिंहासन पर बिठाया और सब उसके आगे सजदे में झुक गए। यूसुफ़ ने कहा, “अब्बा जान, यह अर्थ है, मेरे उस ख़्वाब का, जो मैंने पहले देखा था, मेरे रब ने उसे सत्य बना दिया। उसका एहसान है, कि उसने मुझे जेल से निकाला, और आप लोगों को रेगिस्तान से लाकर मुझसे मिलाया, हालाँकि शैतान, मेरे और मेरे भाइयों के बीच फ़साद डाल चुका था। सच यह है, कि मेरा रब नर्मी और सूक्ष्म उपायों से, अपनी इच्छा पूरी करता है, बेशक वह सर्वज्ञानी और तत्त्वदर्शी है।
رَبِّ قَد ءاتَيتَنى مِنَ المُلكِ وَعَلَّمتَنى مِن تَأويلِ الأَحاديثِ فاطِرَ السَّمٰوٰتِ وَالأَرضِ أَنتَ وَلِىّ ۦ فِى الدُّنيا وَالـٔاخِرَةِ تَوَفَّنى مُسلِمًا وَأَلحِقنى بِالصّٰلِحينَ
ऐ मेरे रब! तूने मुझे बादशाही दी और ख़्वाबों की तह तक पहुँचना सिखाया। आसमानों और ज़मीन का शुरू करने वाला; तू ही इस ज़िंदगी और आखिरत में, मेरा रब और मालिक है। मुझे तेरी तरफ़ समर्पित होने वाली मौत दे, और मुझे नेक लोगों के साथ मिला दे।
ذٰلِكَ مِن أَنباءِ الغَيبِ نوحيهِ إِلَيكَ وَما كُنتَ لَدَيهِم إِذ أَجمَعوا أَمرَهُم وَهُم يَمكُرونَ
यह (पुरानी) ग़ैब की खबरो में से है, जो हम तुम्हें बता रहे हैं। तुम उस वक्त मौजूद नहीं थे, जब उन्होंने अपना एक फैसला किया (यूसुफ को कुएँ में डालने का), और जब वे साथ मिलकर साज़िश कर रहे थे।
وَما أَكثَرُ النّاسِ وَلَو حَرَصتَ بِمُؤمِنينَ
मगर तुम चाहे कितना ही चाहो, इनमें से ज़्यादातर लोग ईमान लाने वाले नहीं हैं।
وَما تَسـَٔلُهُم عَلَيهِ مِن أَجرٍ إِن هُوَ إِلّا ذِكرٌ لِلعٰلَمينَ
हालाँकि, तुम इस कार्य पर इनसे कोई बदला भी नहीं माँगते हो। यह तो एक उपदेश है, तमाम जहान वालों के लिए।
وَكَأَيِّن مِن ءايَةٍ فِى السَّمٰوٰتِ وَالأَرضِ يَمُرّونَ عَلَيها وَهُم عَنها مُعرِضونَ
और आसमानों और ज़मीन में, इतने सबूत उन्हें दिए गए हैं, लेकिन वे बेपरवाही से, उनसे मुँह मोड़े गुज़र जाते हैं।
وَما يُؤمِنُ أَكثَرُهُم بِاللَّهِ إِلّا وَهُم مُشرِكونَ
इनमें से ज़्यादातर लोग, जो अल्लाह पर यक़ीन रखते हैं, मगर इस तरह कि उसके बीच दूसरों को (उसके साथ) साझी ठहराते हैं।
أَفَأَمِنوا أَن تَأتِيَهُم غٰشِيَةٌ مِن عَذابِ اللَّهِ أَو تَأتِيَهُمُ السّاعَةُ بَغتَةً وَهُم لا يَشعُرونَ
क्या उन्होंने इस बात की ज़मानत दी है, कि अल्लाह की तरफ से उन पर कोई सख्त अज़ाब नहीं आयेगा। या उन पर कयामत अचानक नहीं आयेगी? जब उन्हें उसकी बिल्कुल उम्मीद भी न हों।
قُل هٰذِهِ سَبيلى أَدعوا إِلَى اللَّهِ عَلىٰ بَصيرَةٍ أَنا۠ وَمَنِ اتَّبَعَنى وَسُبحٰنَ اللَّهِ وَما أَنا۠ مِنَ المُشرِكينَ
कह दो, यही मेरा रास्ता है। मैं साफ़ सबूत की बुनियाद पर अल्लाह की तरफ बुलाता हूँ, और मेरे पीछे चलने वाले भी (ऐसा ही करते हैं)। अल्लाह पाक है, और मैं शिर्क करने वालों में से नहीं हूँ।
وَما أَرسَلنا مِن قَبلِكَ إِلّا رِجالًا نوحى إِلَيهِم مِن أَهلِ القُرىٰ أَفَلَم يَسيروا فِى الأَرضِ فَيَنظُروا كَيفَ كانَ عٰقِبَةُ الَّذينَ مِن قَبلِهِم وَلَدارُ الـٔاخِرَةِ خَيرٌ لِلَّذينَ اتَّقَوا أَفَلا تَعقِلونَ
हमने तुमसे पहले अलग-अलग समुदायों के लोगों में से चुने हुए पुरुषों को भेजा, जिन्हें हमने वही के जरिये अपना आदेश भेजा था। क्या उन्होंने धरती में घूम-फिर कर नहीं देखा, कि उनसे पहले वालों का अंजाम क्या हुआ? और आख़िरत का घर उन लोगों के लिए कहीं बेहतर है, जो नेक जीवन जीते हैं। तो क्या तुम समझते नहीं?
حَتّىٰ إِذَا استَيـَٔسَ الرُّسُلُ وَظَنّوا أَنَّهُم قَد كُذِبوا جاءَهُم نَصرُنا فَنُجِّىَ مَن نَشاءُ وَلا يُرَدُّ بَأسُنا عَنِ القَومِ المُجرِمينَ
यहाँ तक कि जब रसूल निराश हो जाते हैं, और यह सोचने लगते हैं कि उन्हें झुठला दिया गया, उसी समय हमारी मदद उनके पास आ जाती है। फिर हम जिसे चुनते हैं उसे बचा लेते हैं, और अपराधी लोगों पर हमारी सज़ा टल नहीं सकती।
لَقَد كانَ فى قَصَصِهِم عِبرَةٌ لِأُولِى الأَلبٰبِ ما كانَ حَديثًا يُفتَرىٰ وَلٰكِن تَصديقَ الَّذى بَينَ يَدَيهِ وَتَفصيلَ كُلِّ شَىءٍ وَهُدًى وَرَحمَةً لِقَومٍ يُؤمِنونَ
पहले के लोगों के इन क़िस्सों में बुद्धि और चेतनावालों के लिए इब्रत है। यह जो कुछ (कुरआन में) बताया जा रहा है ये बनावटी बातें नहीं हैं, बल्कि जो किताबें इससे पहले आई हैं, उन्हीं को पक्का करती है, और हर चीज़ का खुल कर विवरण करती है, और ईमान लानेवालों के लिए मार्गदर्शन और दयालुता है।