EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

13. अल-राद (बिजली कि गरज)

الرعد · 43 आयतें · मदनी

रीडर में पढ़ें

‹ सूरा 12सूरा 14 ›
13:1

المر تِلكَ ءايٰتُ الكِتٰبِ وَالَّذى أُنزِلَ إِلَيكَ مِن رَبِّكَ الحَقُّ وَلٰكِنَّ أَكثَرَ النّاسِ لا يُؤمِنونَ

अलिफ़ लाम मीम रा, * यह (हुरूफ) इस किताब के सुबूत हैं। तुम्हारे ऊपर, तुम्हारे रब की तरफ से जो भी उतारा गया है, वह सत्य है। लेकिन ज़्यादातर लोग ईमान नहीं लाते हैं।

13:2

اللَّهُ الَّذى رَفَعَ السَّمٰوٰتِ بِغَيرِ عَمَدٍ تَرَونَها ثُمَّ استَوىٰ عَلَى العَرشِ وَسَخَّرَ الشَّمسَ وَالقَمَرَ كُلٌّ يَجرى لِأَجَلٍ مُسَمًّى يُدَبِّرُ الأَمرَ يُفَصِّلُ الـٔايٰتِ لَعَلَّكُم بِلِقاءِ رَبِّكُم توقِنونَ

वह अल्लाह ही है, जिसने आसमानों को, बिना सहारों के ऊंचा किया, जिन्हें तुम देखते हो। फिर वह अपने राजसिंहासन पर विराजमान हुआ, और उसने सूरज और चाँद को एक नियम का पाबन्द बनाया, इस सारी व्यवस्था की हर चीज़, एक निश्चित समय तक के लिए (अपनी धरी में) चल रही है। और वही है, जो इस सारे काम का इंतिजाम करता है। और वह अपनी निशानियों को खोल-खोलकर बयान करता है, शायद कि तुम, अपने रब से मिलने का यकीन करो।

13:3

وَهُوَ الَّذى مَدَّ الأَرضَ وَجَعَلَ فيها رَوٰسِىَ وَأَنهٰرًا وَمِن كُلِّ الثَّمَرٰتِ جَعَلَ فيها زَوجَينِ اثنَينِ يُغشِى الَّيلَ النَّهارَ إِنَّ فى ذٰلِكَ لَـٔايٰتٍ لِقَومٍ يَتَفَكَّرونَ

और वही है, जिसने यह ज़मीन को फैलाया, और इस में पहाड़ों को मजबूती से रखा और नदियो को बहा दिया। और उसी ने हर तरह के फलों के (नर और मादा) जोड़े पैदा किए हैं, और वही दिन को रात से छिपाता है। इन सारी चीज़ों में बड़ी निशानियाँ हैं, उन लोगों के लिए जो सोच- विचार से काम लेते हैं।

13:4

وَفِى الأَرضِ قِطَعٌ مُتَجٰوِرٰتٌ وَجَنّٰتٌ مِن أَعنٰبٍ وَزَرعٌ وَنَخيلٌ صِنوٰنٌ وَغَيرُ صِنوٰنٍ يُسقىٰ بِماءٍ وٰحِدٍ وَنُفَضِّلُ بَعضَها عَلىٰ بَعضٍ فِى الأُكُلِ إِنَّ فى ذٰلِكَ لَـٔايٰتٍ لِقَومٍ يَعقِلونَ

और देखो, ज़मीन में अलग-अलग भू-भाग पाए जाते हैं, जो एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं। जिसमे अंगूर के बाग़ हैं, खेतियाँ हैं, खजूर के पेड़ हैं, जिनमें से कुछ एक जड़ से कई शाखा वाले और कुछ अकेले (जैसे कुछ नर-मादा अलग-अलग पेड़ों पर होते हैं और कुछ में एक ही पेड़ पर)। सबको एक ही पानी से सिंचित किया जाता है, मगर स्वाद में, हम किसी को बहुत अच्छा बना देते हैं और किसी को उससे कम। इन सब चीज़ों में बहुत- सी निशानियाँ हैं, उन लोगों के लिए जो बुद्धि से काम लेते हैं।

13:5

وَإِن تَعجَب فَعَجَبٌ قَولُهُم أَءِذا كُنّا تُرٰبًا أَءِنّا لَفى خَلقٍ جَديدٍ أُولٰئِكَ الَّذينَ كَفَروا بِرَبِّهِم وَأُولٰئِكَ الأَغلٰلُ فى أَعنٰقِهِم وَأُولٰئِكَ أَصحٰبُ النّارِ هُم فيها خٰلِدونَ

और अगर तुम को कभी हैरानी होती है, तो असल हैरानी की बात तो उनका यह कहना है: "क्या मिट्टी बन जाने के बाद, हम दोबारा नए सिरे से पैदा किए जाएँगे?" यही वे लोग हैं जिन्होंने अपने रब के साथ इन्कार की नीति अपनाई। यही वे लोग हैं, जिनकी गर्दनों में बेड़ियाँ पड़ गई हैं। यही वे लोग हैं, जो जहन्नम की आग में जाने वाले हैं, जहाँ वे हमेशा रहेंगे।

13:6

وَيَستَعجِلونَكَ بِالسَّيِّئَةِ قَبلَ الحَسَنَةِ وَقَد خَلَت مِن قَبلِهِمُ المَثُلٰتُ وَإِنَّ رَبَّكَ لَذو مَغفِرَةٍ لِلنّاسِ عَلىٰ ظُلمِهِم وَإِنَّ رَبَّكَ لَشَديدُ العِقابِ

ये लोग भलाई से पहले बुराई को जल्दी माँगते हैं। हालाँकि इनसे पहले (जो लोग इस नीति पर चले हैं, उन पर ख़ुदा के अज़ाब की) मिसालें गुज़र चुकी हैं। सच यह है कि तेरा रब लोगों की ज़्यादतियों के बावजूद, इनके साथ माफ़ी से काम लेता है, और तुम्हारा रब सज़ा देने में भी बहुत सख्त है।

13:7

وَيَقولُ الَّذينَ كَفَروا لَولا أُنزِلَ عَلَيهِ ءايَةٌ مِن رَبِّهِ إِنَّما أَنتَ مُنذِرٌ وَلِكُلِّ قَومٍ هادٍ

ये लोग जिन्होंने तुम्हारी बात मानने से इनकार कर दिया है, कहते हैं कि "इस व्यक्ति पर इसके रब की ओर से कोई चमत्कार क्यों नहीं आ जाता (तो हम मान लेते)?" – तुम तो सिर्फ़ सावधान करनेवाले हो, और हर समुदाय के लिए एक राह दिखाने वाला है।

13:8

اللَّهُ يَعلَمُ ما تَحمِلُ كُلُّ أُنثىٰ وَما تَغيضُ الأَرحامُ وَما تَزدادُ وَكُلُّ شَىءٍ عِندَهُ بِمِقدارٍ

अल्लाह जानता है, कि हर गर्भवती मादा के पेट से क्या पैदा होता है, जो कुछ (गर्भाशय में) कम होता है या गिरता हैं, उसे भी वह जानता है और जो कुछ उसमें ज़्यादा होता है, उसकी भी उसे ख़बर रहती है। वह जो कुछ करता है, अच्छी तरह नाप-तौल कर, एक निश्चित अन्दाजे के साथ करता है।

13:9

عٰلِمُ الغَيبِ وَالشَّهٰدَةِ الكَبيرُ المُتَعالِ

वह छिपी और खुली हर चीज़ को जानता है। वह सब से बड़ा महान है और हर हाल में सर्वोच्च रहनेवाला है।

13:10

سَواءٌ مِنكُم مَن أَسَرَّ القَولَ وَمَن جَهَرَ بِهِ وَمَن هُوَ مُستَخفٍ بِالَّيلِ وَسارِبٌ بِالنَّهارِ

तुममें से कोई व्यक्ति, चाहे जोर से खुलकर बाते करे, या छिपकर धीरे से, और कोई रात के अँधेरे में छिपा हुआ हो, या दिन के उजाले में चल रहा हो, उसके लिए सब बराबर हैं।

13:11

لَهُ مُعَقِّبٰتٌ مِن بَينِ يَدَيهِ وَمِن خَلفِهِ يَحفَظونَهُ مِن أَمرِ اللَّهِ إِنَّ اللَّهَ لا يُغَيِّرُ ما بِقَومٍ حَتّىٰ يُغَيِّروا ما بِأَنفُسِهِم وَإِذا أَرادَ اللَّهُ بِقَومٍ سوءًا فَلا مَرَدَّ لَهُ وَما لَهُم مِن دونِهِ مِن والٍ

हर एक के लिए, उसके आगे और पीछे फ़रिश्तों की जमाते, बारी-बारी से साथ होती हैं, जो अल्लाह के हुक्म से उसकी हिफ़ाज़त करते हैं। बेशक, अल्लाह किसी कौम की हालत तब तक नहीं बदलता, जब तक वे अपने अंदर की हालत को न बदल लें। और जब अल्लाह किसी कौम को तकलीफ़ देना चाहता है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता। और उसके अलावा, उनका कोई हिफ़ाज़त करने वाला नहीं है।

13:12

هُوَ الَّذى يُريكُمُ البَرقَ خَوفًا وَطَمَعًا وَيُنشِئُ السَّحابَ الثِّقالَ

वही है, जो तुम्हारे सामने बिजलियाँ चमकाता है, जिन्हें देखकर तुम्हें डर भी होता हैं और उम्मीद भी पैदा होती है। वही है, जो पानी से भरे हुए भारी बादलो को उठाता है।

13:13

وَيُسَبِّحُ الرَّعدُ بِحَمدِهِ وَالمَلٰئِكَةُ مِن خيفَتِهِ وَيُرسِلُ الصَّوٰعِقَ فَيُصيبُ بِها مَن يَشاءُ وَهُم يُجٰدِلونَ فِى اللَّهِ وَهُوَ شَديدُ المِحالِ

और बादल की गर्जना, उसकी तारीफ़ के साथ उसकी तस्बीह करते हैं, और फ़रिश्ते भी उसके डर से ऐसा ही करते हैं। और वही बिजली की कड़क भेजता है, जो उसकी मर्ज़ी के मुताबिक गिरती है। फिर भी वे अल्लाह के बारे में झगड़ते हैं, (सुन लो!) वह बहुत हैरतअगेंज़ ताकत वाला है।

13:14

لَهُ دَعوَةُ الحَقِّ وَالَّذينَ يَدعونَ مِن دونِهِ لا يَستَجيبونَ لَهُم بِشَىءٍ إِلّا كَبٰسِطِ كَفَّيهِ إِلَى الماءِ لِيَبلُغَ فاهُ وَما هُوَ بِبٰلِغِهِ وَما دُعٰؤُاْ الكٰفِرينَ إِلّا فى ضَلٰلٍ

उस (खुदा) को पुकारना ही सत्य है और दूसरी हस्तियाँ, जिन्हें उसको छोड़कर ये लोग पुकारते हैं, वे उनकी दुआओं का कोई जवाब नहीं दे सकतीं। उन्हें पुकारना तो ऐसा है, जैसे कोई व्यक्ति पानी की ओर हाथ फैलाकर, उससे उम्मीद करे कि तू मेरे मुँह तक पहुँच जा, जबकि पानी उस तक पहुँचनेवाला नहीं। बस इसी तरह काफिरों की दुआएँ भी कुछ नहीं हैं, मगर बेकार है (जैसे तीर बिना निशाने का)।

13:15

وَلِلَّهِ يَسجُدُ مَن فِى السَّمٰوٰتِ وَالأَرضِ طَوعًا وَكَرهًا وَظِلٰلُهُم بِالغُدُوِّ وَالـٔاصالِ

और अल्लाह ही को सजदा करता है, जो कोई आसमानों और ज़मीन में है, चाहे अपनी मर्ज़ी से हो या बिना मर्ज़ी के, और उनकी परछाइयाँ भी, सुबह और शाम (उसके आगे झुकती हैं)।*

13:16

قُل مَن رَبُّ السَّمٰوٰتِ وَالأَرضِ قُلِ اللَّهُ قُل أَفَاتَّخَذتُم مِن دونِهِ أَولِياءَ لا يَملِكونَ لِأَنفُسِهِم نَفعًا وَلا ضَرًّا قُل هَل يَستَوِى الأَعمىٰ وَالبَصيرُ أَم هَل تَستَوِى الظُّلُمٰتُ وَالنّورُ أَم جَعَلوا لِلَّهِ شُرَكاءَ خَلَقوا كَخَلقِهِ فَتَشٰبَهَ الخَلقُ عَلَيهِم قُلِ اللَّهُ خٰلِقُ كُلِّ شَىءٍ وَهُوَ الوٰحِدُ القَهّٰرُ

कहो, "आकाशों और धरती का रब कौन है?" कहो, "अल्लाह।" कहो, "फिर तुम उसके अलावा ऐसे मालिक क्यों बनाते हो, जिनके पास खुद को भी फ़ायदा पहुँचाने या नुकसान पहुँचाने की कोई ताक़त नहीं है?" कहो, "क्या अंधा और देखने वाला एक जैसे हो सकते हैं? क्या अंधेरा और रोशनी एक जैसे हो सकते हैं?" क्या उन्होंने अल्लाह के अलावा ऐसे देवता बना लिए हैं, जिन्होंने उसकी रचनाओं जैसी ही रचनाएँ की हों, यहाँ तक कि दोनों रचनाओं में फ़र्क करना भी मुश्किल हो जाए? कहो, "अल्लाह ही हर चीज़ को पैदा करने वाला है, और वह अकेला है, सबको अपने क़ाबू में रखने वाला है।"

13:17

أَنزَلَ مِنَ السَّماءِ ماءً فَسالَت أَودِيَةٌ بِقَدَرِها فَاحتَمَلَ السَّيلُ زَبَدًا رابِيًا وَمِمّا يوقِدونَ عَلَيهِ فِى النّارِ ابتِغاءَ حِليَةٍ أَو مَتٰعٍ زَبَدٌ مِثلُهُ كَذٰلِكَ يَضرِبُ اللَّهُ الحَقَّ وَالبٰطِلَ فَأَمَّا الزَّبَدُ فَيَذهَبُ جُفاءً وَأَمّا ما يَنفَعُ النّاسَ فَيَمكُثُ فِى الأَرضِ كَذٰلِكَ يَضرِبُ اللَّهُ الأَمثٰلَ

उसने आसमान से पानी बरसाया और हर नदी-नाला अपनी हैसियत के हिसाब से, उसे लेकर चल निकला। और पानी के तेज़ बहाव से, बहुत सारा झाग बनता है। और ऐसे ही झाग उन धातुओं पर भी बनते हैं, जिन्हें ज़ेवर और बरतन आदि बनाने के लिए, लोग उन्हें आग में पिघलाया करते हैं। अल्लाह सत्य और झूठ की मिसाल ऐसे ही देता है। जो झाग है, वह उड़ जाया करता है और जो चीज़ इन्सानों के लिए लाभदायक है, वह ज़मीन में ठहर जाती है। इसी तरह अल्लाह मिसालों से अपनी बात समझाता है।

13:18

لِلَّذينَ استَجابوا لِرَبِّهِمُ الحُسنىٰ وَالَّذينَ لَم يَستَجيبوا لَهُ لَو أَنَّ لَهُم ما فِى الأَرضِ جَميعًا وَمِثلَهُ مَعَهُ لَافتَدَوا بِهِ أُولٰئِكَ لَهُم سوءُ الحِسابِ وَمَأوىٰهُم جَهَنَّمُ وَبِئسَ المِهادُ

जो लोग अपने रब की बात मानते हैं, वे अच्छे इनाम के हकदार हैं। और जिन्होंने उनकी बात नहीं मानी, अगर उनके पास धरती की सारी चीज़ें हों - यहाँ तक कि उससे दोगुनी भी - तो वे उन्हें फिरौती के तौर पर देने को तैयार हो जाएँगे। उनका हिसाब-किताब बहुत बुरा होगा और उनका आखिरी ठिकाना जह्न्नम है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।

13:19

أَفَمَن يَعلَمُ أَنَّما أُنزِلَ إِلَيكَ مِن رَبِّكَ الحَقُّ كَمَن هُوَ أَعمىٰ إِنَّما يَتَذَكَّرُ أُولُوا الأَلبٰبِ

भला यह किस तरह संभव है कि वह व्यक्ति, जो तुम्हारे रब के इस क़िताब को जो उसने तुम पर उतारी है, सत्य जानता है और वह व्यक्ति जो इस की ओर से अन्धा है, दोनों बराबर हो सकते है? नसीहत तो बुद्धिमान लोग ही क़बूल किया करते हैं।

13:20

الَّذينَ يوفونَ بِعَهدِ اللَّهِ وَلا يَنقُضونَ الميثٰقَ

वही लोग हैं, जो अल्लाह से किए वादे को पूरा करते हैं, और अपने वचन को नहीं तोड़ते।

13:21

وَالَّذينَ يَصِلونَ ما أَمَرَ اللَّهُ بِهِ أَن يوصَلَ وَيَخشَونَ رَبَّهُم وَيَخافونَ سوءَ الحِسابِ

(और उनकी नीति यह होती है कि) अल्लाह ने जिन रिश्तों को जोड़े रखने का आदेश दिया है, उन्हें जोड़े रखते हैं। और अपने रब से डरते हैं और इस बात का डर रखते हैं, कि कहीं उनसे बुरी तरह हिसाब न लिया जाए।

13:22

وَالَّذينَ صَبَرُوا ابتِغاءَ وَجهِ رَبِّهِم وَأَقامُوا الصَّلوٰةَ وَأَنفَقوا مِمّا رَزَقنٰهُم سِرًّا وَعَلانِيَةً وَيَدرَءونَ بِالحَسَنَةِ السَّيِّئَةَ أُولٰئِكَ لَهُم عُقبَى الدّارِ

उनका हाल यह होता है, कि अपने रब की ख़ुशी के लिए सब्र और धैर्य से काम लेते हैं, और (सलाते) नमाज़ क़ायम करते हैं, और हमारी दी हुई रोज़ी में से, चुपके से और खुलेआम ख़र्च करते हैं, और बुराई को भलाई से दूर करते हैं । उन्हीं के लिए आखिरत में सबसे अच्छा अंजाम होगा।

13:23

جَنّٰتُ عَدنٍ يَدخُلونَها وَمَن صَلَحَ مِن ءابائِهِم وَأَزوٰجِهِم وَذُرِّيّٰتِهِم وَالمَلٰئِكَةُ يَدخُلونَ عَلَيهِم مِن كُلِّ بابٍ

हमेशा रहने वाले ज़न्नत में वो दाखिल होंगे। और उनके बाप-दादा और उनकी पत्निया और उनकी औलाद में से, जो नेक लोग हैं, वे भी उनके साथ वहाँ जाएँगे। और फरिश्ते हर दरवाज़े से, उनके स्वागत के लिए आएँगे।

13:24

سَلٰمٌ عَلَيكُم بِما صَبَرتُم فَنِعمَ عُقبَى الدّارِ

"तुम पर सलामती हो, क्योंकि तुम सब्र और धैर्य के साथ कायम रहे। कितनी ही अच्छी मन्ज़िल है, आख़िरत का घर।"

13:25

وَالَّذينَ يَنقُضونَ عَهدَ اللَّهِ مِن بَعدِ ميثٰقِهِ وَيَقطَعونَ ما أَمَرَ اللَّهُ بِهِ أَن يوصَلَ وَيُفسِدونَ فِى الأَرضِ أُولٰئِكَ لَهُمُ اللَّعنَةُ وَلَهُم سوءُ الدّارِ

और जो लोग अल्लाह के वादे को, उसके तय हो जाने के बाद, तोड़ देते हैं और जिसे अल्लाह ने जोड़ने का हुक्म दिया है, उसे तोड़ देते हैं और धरती पर फसाद फैलाते हैं - उनके लिए लानत है, और आख़िरत का घर उनके लिए सबसे बुरा ठिकाना होगा।

13:26

اللَّهُ يَبسُطُ الرِّزقَ لِمَن يَشاءُ وَيَقدِرُ وَفَرِحوا بِالحَيوٰةِ الدُّنيا وَمَا الحَيوٰةُ الدُّنيا فِى الـٔاخِرَةِ إِلّا مَتٰعٌ

अल्लाह जिसको चाहता है, उसकी रोज़ी-रोटी ज़्यादा कर देता है, और जिसको चाहता है, कम कर देता है। ये लोग दुनिया की ज़िन्दगी में खुश होते हैं, जबकि दुनिया की ज़िन्दगी आख़िरत के मुक़ाबले में बहुत थोड़ी सुख - सामग्री के सिवा कुछ भी नहीं हैं।

13:27

وَيَقولُ الَّذينَ كَفَروا لَولا أُنزِلَ عَلَيهِ ءايَةٌ مِن رَبِّهِ قُل إِنَّ اللَّهَ يُضِلُّ مَن يَشاءُ وَيَهدى إِلَيهِ مَن أَنابَ

वे लोग जिन्होंने इनकार कर दिया और भरोषा नहीं करतें, कहते हैं, "काश! इस व्यक्ति पर, इसके रब की तरफ से कोई चमत्कार क्यों नहीं उतारा गया (तो हम भी विश्वास कर लेते)"—कहो, अल्लाह जिसे चाहता है, गुमराह कर देता है और वह अपनी तरफ़ आने का रास्ता उसी को दिखाता है, जो उसकी तरफ़ लौटना चाहते है।

13:28

الَّذينَ ءامَنوا وَتَطمَئِنُّ قُلوبُهُم بِذِكرِ اللَّهِ أَلا بِذِكرِ اللَّهِ تَطمَئِنُّ القُلوبُ

जो लोग ईमान लाए और जिनके दिलों को अल्लाह की याद में सुकून मिलता है। बेशक, अल्लाह की याद से ही दिल को सुकून मिलता हैं।

13:29

الَّذينَ ءامَنوا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ طوبىٰ لَهُم وَحُسنُ مَـٔابٍ

जो लोग ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे काम किए, उनके लिए ख़ुशख़बरी है। और उनके लिए अच्छी मंज़िल है।

13:30

كَذٰلِكَ أَرسَلنٰكَ فى أُمَّةٍ قَد خَلَت مِن قَبلِها أُمَمٌ لِتَتلُوَا۟ عَلَيهِمُ الَّذى أَوحَينا إِلَيكَ وَهُم يَكفُرونَ بِالرَّحمٰنِ قُل هُوَ رَبّى لا إِلٰهَ إِلّا هُوَ عَلَيهِ تَوَكَّلتُ وَإِلَيهِ مَتابِ

हमने तुम्हें (ऐ रशाद!) इस समुदाय के पास भेजा है, ठीक वैसे ही जैसे हमने पहले के समुदायों के लिए किया था। तुम उन्हें वही पढ़ कर सुनाओ, जो कुछ हमने तुम पर नाज़िल किया हैं। क्योंकि उन्होंने परम दयालु (रेहमान) को नहीं मानकर कुफ़्र किया है। कहो, "वही मेरा रब है। उसके सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं है। मैं केवल उसी पर भरोसा करता हूँ और उसी की ओर मुझे पलटकर वापिस जाना है (और वोही मेरी आख़री मंज़िल है)।" *13:30 अगर हम “रशाद” के (अक्षरों की संख्या मूल्य) जेमैट्रिकल वैल्यू (505), “खलीफ़ा” की जेमैट्रिकल वैल्यू (725), सूरह नंबर (13) और आयत नंबर (30) को जोड़ें, तो हमें 505+725+13+30 = 1273 = 19×67 मिलता है। इस तरह ख़ुदा अपने रसूल का नाम बता देता है (विस्तार के लिए अपेंडिक्स-2 देखें)।

13:31

وَلَو أَنَّ قُرءانًا سُيِّرَت بِهِ الجِبالُ أَو قُطِّعَت بِهِ الأَرضُ أَو كُلِّمَ بِهِ المَوتىٰ بَل لِلَّهِ الأَمرُ جَميعًا أَفَلَم يَا۟يـَٔسِ الَّذينَ ءامَنوا أَن لَو يَشاءُ اللَّهُ لَهَدَى النّاسَ جَميعًا وَلا يَزالُ الَّذينَ كَفَروا تُصيبُهُم بِما صَنَعوا قارِعَةٌ أَو تَحُلُّ قَريبًا مِن دارِهِم حَتّىٰ يَأتِىَ وَعدُ اللَّهِ إِنَّ اللَّهَ لا يُخلِفُ الميعادَ

और क्या हो जाता, अगर कोई ऐसा क़ुरआन उतार दिया जाता, जिसके ज़ोर से पहाड़ चलने लगते, या ज़मीन फट के टुकड़े-टुकड़े हो जाती, या मुरदे (क़ब्र से निकलकर) बोलने लगते? (तब भी वे ईमान नहीं लाने वाले) (और इस तरह के चमत्कार दिखा देना कुछ मुश्किल नहीं है) बल्कि सारे मामलों का अधिकार अल्लाह के हाथो में है। फिर क्या ईमानवाले निराश नहीं हो गए (की अभी तक कुफ़्र करनेवालों की माँग के जवाब में कोई चमत्कार क्यों नहीं आया, और क्या उनको यह नहीं मालूम) कि अगर अल्लाह चाहता तो सारे इन्सानों को सीधे मार्ग पर लगा देता? जिन लोगों ने (ख़ुदा के साथ) कुफ्र की नीति अपना रखी है, उन पर उनकी करतूतों के कारण, कोई न कोई आफ़त आती ही रहती है, या उनके घर के क़रीब कहीं उतरती है। यह सिलसिला चलता रहेगा, यहाँ तक कि अल्लाह का वादा पूरा हो जाये। यक़ीनन अल्लाह कभी अपने वादे के ख़िलाफ़ नहीं जाता।

13:32

وَلَقَدِ استُهزِئَ بِرُسُلٍ مِن قَبلِكَ فَأَملَيتُ لِلَّذينَ كَفَروا ثُمَّ أَخَذتُهُم فَكَيفَ كانَ عِقابِ

तुमसे पहले भी बहुत-से रसूलों की हँसी-मज़ाक उड़ाई जा चुकी है, मगर मैंने हमेशा कुफ़्र करने वालों को ढील दी (और वक़्त दिया सुधरने का) और आख़िरकार उनको पकड़ लिया, फिर देख लो कि मेरी सज़ा कितनी भयानक थी।

13:33

أَفَمَن هُوَ قائِمٌ عَلىٰ كُلِّ نَفسٍ بِما كَسَبَت وَجَعَلوا لِلَّهِ شُرَكاءَ قُل سَمّوهُم أَم تُنَبِّـٔونَهُ بِما لا يَعلَمُ فِى الأَرضِ أَم بِظٰهِرٍ مِنَ القَولِ بَل زُيِّنَ لِلَّذينَ كَفَروا مَكرُهُم وَصُدّوا عَنِ السَّبيلِ وَمَن يُضلِلِ اللَّهُ فَما لَهُ مِن هادٍ

क्या उस के बराबर कोई है, जो हर नफ़्स (को क़ाबू में रखता है और उस) के कर्मों का हिसाब रखता है? फिर भी वे अल्लाह के मुकाबले में दुसरो को साझीदार बनाते हैं। कहो, “उनके नाम बताओ। क्या तुम उसे ज़मीन की कोई ऐसी बात बता रहे हो, जो वह नहीं जानता? या तुम लोग बस यूँ ही जो मुँह में आता है, कह डालते हो? सच यह है, कि कुफ़्र करने वालों की चालें उनकी आँखों में सुंदर बना दी गई हैं। इसलिए वे सही राह से भटक कर ग़ुमराह हो गए। जिसे अल्लाह ग़ुमराह कर दे, उसे कोई राह दिखाने वाला नहीं मिलता।

13:34

لَهُم عَذابٌ فِى الحَيوٰةِ الدُّنيا وَلَعَذابُ الـٔاخِرَةِ أَشَقُّ وَما لَهُم مِنَ اللَّهِ مِن واقٍ

ऐसे लोगों के लिए दुनिया की ज़िन्दगी में भी अज़ाब है, और आख़िरत का अज़ाब इससे भी ज़्यादा सख़्त है। और कोई भी उन्हें अल्लाह से नहीं बचा सकता।

13:35

مَثَلُ الجَنَّةِ الَّتى وُعِدَ المُتَّقونَ تَجرى مِن تَحتِهَا الأَنهٰرُ أُكُلُها دائِمٌ وَظِلُّها تِلكَ عُقبَى الَّذينَ اتَّقَوا وَعُقبَى الكٰفِرينَ النّارُ

जन्नत की मिसाल, जिसका वादा नेक लोगों से किया गया है: उसके नीचे नदियाँ बहती हैं; उसके फल (और नेअमतें) हमेशा रहती है, और उसकी छत्र-छाया भी। वही उन लोगों की आखिरी मन्जिल है जो (ख़ुदा से) डरते हैं, और कुफ़्र करने वालों की आखिरी मन्जिल आग है।

13:36

وَالَّذينَ ءاتَينٰهُمُ الكِتٰبَ يَفرَحونَ بِما أُنزِلَ إِلَيكَ وَمِنَ الأَحزابِ مَن يُنكِرُ بَعضَهُ قُل إِنَّما أُمِرتُ أَن أَعبُدَ اللَّهَ وَلا أُشرِكَ بِهِ إِلَيهِ أَدعوا وَإِلَيهِ مَـٔابِ

और जिन लोगों को हमने (पेहले) किताब दी है, वे उस (क़ुरान) पर खुश होते हैं, जो तुम्हारी तरफ़ उतारी गई है। लेकिन कुछ समुदाय ऐसे भी हैं, जो उसमें से कुछ बातों को झुठलाते हैं। कह दो, "मुझे तो बस अल्लाह की इबादत करने और उसके साथ किसी को शरीक न करने का हुक्म मिला है। मैं उसी की तरफ़ बुलाता हूँ, और उसी की तरफ़ मुझे लौटना है।"

13:37

وَكَذٰلِكَ أَنزَلنٰهُ حُكمًا عَرَبِيًّا وَلَئِنِ اتَّبَعتَ أَهواءَهُم بَعدَما جاءَكَ مِنَ العِلمِ ما لَكَ مِنَ اللَّهِ مِن وَلِىٍّ وَلا واقٍ

और हमने इस आदेश को, अरबी भाषा में तुम पर उतारा है। अब अगर तुमने उस इल्म के होते हुए, जो तुम्हारे पास आ चुका है, लोगों की इच्छाओं के पीछे चले, तो अल्लाह के सामने न कोई तुम्हारा मददगार है, और न ही कोई उसकी पकड़ से तुम्हें बचा सकता है।

13:38

وَلَقَد أَرسَلنا رُسُلًا مِن قَبلِكَ وَجَعَلنا لَهُم أَزوٰجًا وَذُرِّيَّةً وَما كانَ لِرَسولٍ أَن يَأتِىَ بِـٔايَةٍ إِلّا بِإِذنِ اللَّهِ لِكُلِّ أَجَلٍ كِتابٌ

(ऐ रशाद) तुमसे पहले भी हम बहुत-से रसूल भेज चुके हैं और उनको हमने बीवी और बच्चोंवाला ही बनाया था। और किसी रसूल के पास भी यह ताकत नहीं थी, कि वह अल्लाह की मर्ज़ी के बिना, खुद से कोई चमत्कार दिखा सके। और हर तय समय के लिए, एक लिखा हुआ हिसाब है।

13:39

يَمحُوا اللَّهُ ما يَشاءُ وَيُثبِتُ وَعِندَهُ أُمُّ الكِتٰبِ

(उस क़िताब में से) अल्लाह जो कुछ चाहता है, मिटा देता है, और जिस चीज़ को चाहता है, साबित रखता है। और असली किताब, तो उसी के पास है।

13:40

وَإِن ما نُرِيَنَّكَ بَعضَ الَّذى نَعِدُهُم أَو نَتَوَفَّيَنَّكَ فَإِنَّما عَلَيكَ البَلٰغُ وَعَلَينَا الحِسابُ

और जिस बुरे परिणाम की धमकी हम इन लोगों को दे रहे हैं, उसका कोई हिस्सा, चाहे हम तुम्हारे जीते जी दिखा दें, या उसके ज़ाहिर होने से पहले, हम तुम्हें दुनिया से उठा लें, हर हाल में तुम्हारा काम सिर्फ़ सन्देश पहुँचा देना है, और हिसाब लेना हमारा काम है।

13:41

أَوَلَم يَرَوا أَنّا نَأتِى الأَرضَ نَنقُصُها مِن أَطرافِها وَاللَّهُ يَحكُمُ لا مُعَقِّبَ لِحُكمِهِ وَهُوَ سَريعُ الحِسابِ

क्या वे नहीं देखते, कि हम उनकी ज़मीन को, उसके किनारों से धीरे-धीरे कम किये जाते हैं? (जैसे हर गुज़रता दिन, उन्हें उनके अंत के करीब ले जाता है) और अल्लाह फैसला करता है, और कोई उसके फैसले को बदल नहीं सकता। और वो हिसाब लेने में बहुत तेज़ है।

13:42

وَقَد مَكَرَ الَّذينَ مِن قَبلِهِم فَلِلَّهِ المَكرُ جَميعًا يَعلَمُ ما تَكسِبُ كُلُّ نَفسٍ وَسَيَعلَمُ الكُفّٰرُ لِمَن عُقبَى الدّارِ

इनसे पहले जो लोग भी हुए, वे भी बड़ी साज़िशे कर चुके हैं, मगर सारी साजिशें तो अल्लाह ही के हाथ में है। वह जानता है कि हर नफ़्स क्या कर्म कमाती है, और जल्दी ही ये काफ़िर लोग देख लेंगे, कि आखिर में परिणाम किसका अच्छा होता है।

13:43

وَيَقولُ الَّذينَ كَفَروا لَستَ مُرسَلًا قُل كَفىٰ بِاللَّهِ شَهيدًا بَينى وَبَينَكُم وَمَن عِندَهُ عِلمُ الكِتٰبِ

और कुफ़्र करने वाले कहेंगे, “तुम रसूल नहीं हो!” कहो, “मेरे और तुम्हारे बीच गवाह के लिए अल्लाह काफी है, और वो भी जिनके पास किताब का इल्म है।”

‹ सूरा 12सूरा 14 ›