EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

14. इब्राहीम (इब्राहीम)

ابراهيم · 52 आयतें · मक्की

रीडर में पढ़ें

‹ सूरा 13सूरा 15 ›
14:1

الر كِتٰبٌ أَنزَلنٰهُ إِلَيكَ لِتُخرِجَ النّاسَ مِنَ الظُّلُمٰتِ إِلَى النّورِ بِإِذنِ رَبِّهِم إِلىٰ صِرٰطِ العَزيزِ الحَميدِ

अलिफ़ लाम रा।* ये किताब हमने तुम्हारी तरफ़ उतारी है, ताकि तुम लोगों को उनके रब की इजाज़त से, अंधेरे से निकालकर रोशनी में ला सको, और उन्हें उस शक्तिशाली और तारीफ़ के लायक (ख़ुदा) की राह दिखा सको।

14:2

اللَّهِ الَّذى لَهُ ما فِى السَّمٰوٰتِ وَما فِى الأَرضِ وَوَيلٌ لِلكٰفِرينَ مِن عَذابٍ شَديدٍ

उस अल्लाह की तरफ़, जो मालिक है, ज़मीन और आसमानों में पाई जानेवाली सभी चीज़ों का। और (सत्य का इन्कार करनेवाले) काफिरों के लिए, सख़्त तबाह करनेवाली सज़ा है

14:3

الَّذينَ يَستَحِبّونَ الحَيوٰةَ الدُّنيا عَلَى الـٔاخِرَةِ وَيَصُدّونَ عَن سَبيلِ اللَّهِ وَيَبغونَها عِوَجًا أُولٰئِكَ فى ضَلٰلٍ بَعيدٍ

जो लोग आख़िरत के मुक़ाबले में दुनिया की ज़िन्दगी को ज़्यादा पसंद करते हैं और अल्लाह के रास्ते से रोकते हैं और इस (रास्ते) में टेढ़ापन निकालना चाहते हैं - ये लोग रास्ते से भटक कर बहुत दूर जा चुके हैं।

14:4

وَما أَرسَلنا مِن رَسولٍ إِلّا بِلِسانِ قَومِهِ لِيُبَيِّنَ لَهُم فَيُضِلُّ اللَّهُ مَن يَشاءُ وَيَهدى مَن يَشاءُ وَهُوَ العَزيزُ الحَكيمُ

हमने अपना सन्देश पहुँचाने के लिए जब कभी कोई रसूल भेजा है, उसने अपने लोगों की भाषा में ही सन्देश पहुँचाया है, ताकि वह उन्हें अच्छी तरह खोलकर बात समझाए। फिर अल्लाह जिसे चाहता है, भटका देता है और जिसे चाहता है, सही राह दिखाता है। और वह प्रभुत्वशाली और तत्त्वज्ञानी है।

14:5

وَلَقَد أَرسَلنا موسىٰ بِـٔايٰتِنا أَن أَخرِج قَومَكَ مِنَ الظُّلُمٰتِ إِلَى النّورِ وَذَكِّرهُم بِأَيّىٰمِ اللَّهِ إِنَّ فى ذٰلِكَ لَـٔايٰتٍ لِكُلِّ صَبّارٍ شَكورٍ

इस तरह, हमने मूसा को अपने चमत्कारों के साथ भेजा, और कहा, अपने लोगों को अंधकार से निकालकर रोशनी की ओर ले चलो, और उन्हें अल्लाह के उन दिनों की याद दिलाओ (जिनमें ख़ुदा की महान कुदरतें ज़ाहिर हुई थी)। बेशक इस में हर सब्र करने वाले, शुक्रगुजार इंसान के लिए निशानियां हैं।

14:6

وَإِذ قالَ موسىٰ لِقَومِهِ اذكُروا نِعمَةَ اللَّهِ عَلَيكُم إِذ أَنجىٰكُم مِن ءالِ فِرعَونَ يَسومونَكُم سوءَ العَذابِ وَيُذَبِّحونَ أَبناءَكُم وَيَستَحيونَ نِساءَكُم وَفى ذٰلِكُم بَلاءٌ مِن رَبِّكُم عَظيمٌ

और जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, अल्लाह की उस नेमत को याद करो, जो उसने तुम पर की, जब उसने तुम्हें फ़िरऔन के लोगों से बचाया, जिन्होंने तुम पर सबसे बुरा ज़ुल्म किया, तुम्हारे बेटों को मार डालते थे और तुम्हारी बेटियों को ज़िंदा छोड़ते थे। और इसमें तुम्हारे रब की तरफ़ से बड़ी आज़माइश थी।

14:7

وَإِذ تَأَذَّنَ رَبُّكُم لَئِن شَكَرتُم لَأَزيدَنَّكُم وَلَئِن كَفَرتُم إِنَّ عَذابى لَشَديدٌ

तुम्हारे रब ने फ़ैसला कर दिया है: “जितना ज़्यादा तुम मेरा शुक्र करोगे, उतना ज़्यादा मैं तुम्हें दूँगा।” लेकिन अगर तुम नाशुक्री करो, तो मेरी सज़ा सख्त है।

14:8

وَقالَ موسىٰ إِن تَكفُروا أَنتُم وَمَن فِى الأَرضِ جَميعًا فَإِنَّ اللَّهَ لَغَنِىٌّ حَميدٌ

और मूसा ने कहा: अगर तुम और ज़मीन के सब लोग मिलकर भी नाशुक्री करो, तो अल्लाह को कोई ज़रूरत नहीं है, वह बेनियाज़ है और सारी तारीफ़ उसी के लिये है।

14:9

أَلَم يَأتِكُم نَبَؤُا۟ الَّذينَ مِن قَبلِكُم قَومِ نوحٍ وَعادٍ وَثَمودَ وَالَّذينَ مِن بَعدِهِم لا يَعلَمُهُم إِلَّا اللَّهُ جاءَتهُم رُسُلُهُم بِالبَيِّنٰتِ فَرَدّوا أَيدِيَهُم فى أَفوٰهِهِم وَقالوا إِنّا كَفَرنا بِما أُرسِلتُم بِهِ وَإِنّا لَفى شَكٍّ مِمّا تَدعونَنا إِلَيهِ مُريبٍ

क्या तुम्हारे पास उन लोगों की ख़बर नहीं आई? जो तुमसे पहले थे—नूह की क़ौम, आद, समूद, और उनके बाद में आनेवाले बहुत-से-लोग, जिनकी गिनती सिर्फ़ अल्लाह के सिवा कोई नहीं जानता। उनके रसूल उनके पास साफ़ निशानियाँ लेकर आए, तो उन्होंने अपने हाथ मुँह में डाल लिए (और उनके साथ बुरा बर्ताव किया) और कहा: हम उस चीज़ से इन्कार करते हैं, जिसके साथ तुम भेजे गए हो, और जिस चीज़ की तरफ़ तुम हमें बुलाते हो, हम उसके बारे में सख़्त बैचेन करने वाले सन्देह में पड़े हैं।

14:10

قالَت رُسُلُهُم أَفِى اللَّهِ شَكٌّ فاطِرِ السَّمٰوٰتِ وَالأَرضِ يَدعوكُم لِيَغفِرَ لَكُم مِن ذُنوبِكُم وَيُؤَخِّرَكُم إِلىٰ أَجَلٍ مُسَمًّى قالوا إِن أَنتُم إِلّا بَشَرٌ مِثلُنا تُريدونَ أَن تَصُدّونا عَمّا كانَ يَعبُدُ ءاباؤُنا فَأتونا بِسُلطٰنٍ مُبينٍ

उनके रसूलों ने कहा, “क्या तुम्हें अल्लाह के बारे में शक है; जो आसमानों और ज़मीन का शुरू करने वाला है? वह तुम्हें सिर्फ़ इसलिए बुलाता है कि तुम्हारे गुनाह माफ़ कर दे, और तुम्हें एक और मौका दे, कि तुम खुद को सुधार लो।” उन्होंने कहा, “तुम हम जैसे इंसान के सिवा कुछ नहीं, जो हमें उस चीज़ से रोकना चाहते हो, जिसकी हमारे बाप-दादा पूजा करते थे। हमें कोई ज़बरदस्त सबूत लाकर दिखाओ।”

14:11

قالَت لَهُم رُسُلُهُم إِن نَحنُ إِلّا بَشَرٌ مِثلُكُم وَلٰكِنَّ اللَّهَ يَمُنُّ عَلىٰ مَن يَشاءُ مِن عِبادِهِ وَما كانَ لَنا أَن نَأتِيَكُم بِسُلطٰنٍ إِلّا بِإِذنِ اللَّهِ وَعَلَى اللَّهِ فَليَتَوَكَّلِ المُؤمِنونَ

उनके रसूलों ने उनसे कहा, “वास्तव में हम कुछ नहीं हैं, मगर तुम्हारे जैसे इंसान ही है। लेकिन अल्लाह अपने बन्दों में से जिसको चाहता है, अपना एहसान करता है। और अल्लाह की इजाज़त के बिना, हमारे अधिकार में नहीं है, कि तुम्हें कोई दलील या साबीति लाकर दें। और अल्लाह ही पर ईमानवालों को भरोसा करना चाहिए।

14:12

وَما لَنا أَلّا نَتَوَكَّلَ عَلَى اللَّهِ وَقَد هَدىٰنا سُبُلَنا وَلَنَصبِرَنَّ عَلىٰ ما ءاذَيتُمونا وَعَلَى اللَّهِ فَليَتَوَكَّلِ المُتَوَكِّلونَ

और हमें क्या है, कि हम अल्लाह पर भरोसा न करें, जबकि उसने हमें हमारी राहें दिखा दी हैं। और जो तकलीफ़े तुम लोग हमें दे रहे हो, उन पर हम सब्र से काम लेंगे। और भरोसा करने वालों को, अल्लाह ही पर भरोसा करना चाहिए।

14:13

وَقالَ الَّذينَ كَفَروا لِرُسُلِهِم لَنُخرِجَنَّكُم مِن أَرضِنا أَو لَتَعودُنَّ فى مِلَّتِنا فَأَوحىٰ إِلَيهِم رَبُّهُم لَنُهلِكَنَّ الظّٰلِمينَ

और कुफ़्र करने वालों ने अपने रसूलों से कहा: हम तुम्हें अपनी ज़मीन से ज़रूर निकाल देंगे, अगर तुम हमारे धर्म में वापस नहीं आए। तो उनके रब ने उनको प्रेरित किया, की हम ज़ुल्म करने वालों को ज़रूर खत्म कर देंगे।

14:14

وَلَنُسكِنَنَّكُمُ الأَرضَ مِن بَعدِهِم ذٰلِكَ لِمَن خافَ مَقامى وَخافَ وَعيدِ

और हम तुम्हें उनके बाद उनकी ज़मीन में रहने देंगे। यह उन लोगों के लिए (इनाम) है, जो मेरी शान का आदर करते हैं, और मेरे वादे का आदर करते हैं।

14:15

وَاستَفتَحوا وَخابَ كُلُّ جَبّارٍ عَنيدٍ

और उन्होंने चुनौती दी, और नतीजे में, हर ज़िद्दी ज़ालिम तबाह हो गया।

14:16

مِن وَرائِهِ جَهَنَّمُ وَيُسقىٰ مِن ماءٍ صَديدٍ

उसके आगे जहन्नम (उनके इन्तेजार में) है, और उसे पीप वाला गन्दा पानी पिलाया जाएगा।

14:17

يَتَجَرَّعُهُ وَلا يَكادُ يُسيغُهُ وَيَأتيهِ المَوتُ مِن كُلِّ مَكانٍ وَما هُوَ بِمَيِّتٍ وَمِن وَرائِهِ عَذابٌ غَليظٌ

वह उसे घूँट-घूँट पिएगा और गले से नीचे उतारना मुश्किल होगा (और उसे ये बर्दाश्त नहीं कर सकेगा), क्योंकि हर तरफ़ से मौत उसके पास आएगी, लेकिन वह कभी मरेगा नहीं। उसके लिए आगे एक भयानक सज़ा इंतज़ार कर रही है। *

14:18

مَثَلُ الَّذينَ كَفَروا بِرَبِّهِم أَعمٰلُهُم كَرَمادٍ اشتَدَّت بِهِ الرّيحُ فى يَومٍ عاصِفٍ لا يَقدِرونَ مِمّا كَسَبوا عَلىٰ شَىءٍ ذٰلِكَ هُوَ الضَّلٰلُ البَعيدُ

जिन लोगों ने अपने रब के साथ कुफ़्र की नीति अपनाई है, उनके कर्मों की मिसाल उस उड़ती राख की तरह है, जिसे एक दिन तूफ़ानी की आँधी ने उड़ा कर रख दिया हो । वे अपने कर्मों का कुछ भी फल नहीं पाने वाले। यही बहुत दूर की गुमराही में भटकना है।

14:19

أَلَم تَرَ أَنَّ اللَّهَ خَلَقَ السَّمٰوٰتِ وَالأَرضَ بِالحَقِّ إِن يَشَأ يُذهِبكُم وَيَأتِ بِخَلقٍ جَديدٍ

क्या तुम नहीं जानते, कि अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को एक खास मक़सद के लिए बनाया है? अगर वह चाहे, तो तुम्हें हटा सकता है, और तुम्हारी जगह नई रचना ला सकता है।

14:20

وَما ذٰلِكَ عَلَى اللَّهِ بِعَزيزٍ

और ऐसा करना, अल्लाह के लिए कुछ भी मुश्किल काम नहीं है।

14:21

وَبَرَزوا لِلَّهِ جَميعًا فَقالَ الضُّعَفٰؤُا۟ لِلَّذينَ استَكبَروا إِنّا كُنّا لَكُم تَبَعًا فَهَل أَنتُم مُغنونَ عَنّا مِن عَذابِ اللَّهِ مِن شَىءٍ قالوا لَو هَدىٰنَا اللَّهُ لَهَدَينٰكُم سَواءٌ عَلَينا أَجَزِعنا أَم صَبَرنا ما لَنا مِن مَحيصٍ

और ये लोग जब अल्लाह के सामने खड़े होंगे * तो उस समय उनमें से जो दुनिया में कमज़ोर थे, वे उन लोगों से जो बड़े बने हुए थे, कहेंगे, “दुनिया में हम तुम्हारे पीछे चलते थे, अब क्या तुम अल्लाह के अज़ाब से हमको बचाने के लिए भी कुछ कर सकते हो?" वे जवाब देंगे, "अगर अल्लाह ने हमें हिदायत की कोई राह दिखाई होती, तो हम ज़रूर तुम्हें दिखा देते। अब तो समान है, चाहे हम हाय-हाय करें, या धीरज रखें, किसी भी हाल में अब हमारे बचने का कोई उपाय नहीं।"

14:22

وَقالَ الشَّيطٰنُ لَمّا قُضِىَ الأَمرُ إِنَّ اللَّهَ وَعَدَكُم وَعدَ الحَقِّ وَوَعَدتُكُم فَأَخلَفتُكُم وَما كانَ لِىَ عَلَيكُم مِن سُلطٰنٍ إِلّا أَن دَعَوتُكُم فَاستَجَبتُم لى فَلا تَلومونى وَلوموا أَنفُسَكُم ما أَنا۠ بِمُصرِخِكُم وَما أَنتُم بِمُصرِخِىَّ إِنّى كَفَرتُ بِما أَشرَكتُمونِ مِن قَبلُ إِنَّ الظّٰلِمينَ لَهُم عَذابٌ أَليمٌ

और जब फ़ैसला चुका दिया जाएगा तो शैतान कहेगा, “सच यह है, कि अल्लाह ने जो वादे तुमसे किए थे, वे सब सच्चे थे और मैंने जितने वादे किए थे, वो सब झूठे थे, और उसे मैंने तोड़ दिया। मेरा तुम पर कोई ज़ोर तो था नहीं, मैंने इसके सिवा कुछ नहीं किया, कि अपने रास्ते की ओर तुम्हें बुलाया और तुमने मेरी दावत को स्वीकार कर लिया। तो मुझ पर इल्ज़ाम मत लगाओ, बल्कि खुद अपने आप पर ही इल्ज़ाम लगाओ। यहाँ न मैं तुम्हारी शिकायत में कुछ मदद कर सकता हूँ और न तुम्हारी शिकायत मुझे मदद कर सकती है। मैं उस चीज़ से इन्कार करता हूँ, कि तुम इस से पहले मुझ को, ख़ुदा के साथ साझीदार ठहराते थे। बेशक ज़ालिमों के लिए दर्दनाक अज़ाब है।”

14:23

وَأُدخِلَ الَّذينَ ءامَنوا وَعَمِلُوا الصّٰلِحٰتِ جَنّٰتٍ تَجرى مِن تَحتِهَا الأَنهٰرُ خٰلِدينَ فيها بِإِذنِ رَبِّهِم تَحِيَّتُهُم فيها سَلٰمٌ

जो लोग दुनिया में ईमान लाए हैं और जिन्होंने अच्छे कर्म किए हैं, वे ऐसे बाग़ों में दाख़िल किए जाएँगे, जिनके नीचे नहरें बहती होंगी। वहाँ वे अपने रब की इजाज़त से हमेशा रहेंगे और वहाँ उनका स्वागत सलामती के साथ होगा।

14:24

أَلَم تَرَ كَيفَ ضَرَبَ اللَّهُ مَثَلًا كَلِمَةً طَيِّبَةً كَشَجَرَةٍ طَيِّبَةٍ أَصلُها ثابِتٌ وَفَرعُها فِى السَّماءِ

क्या तुम देखते नहीं हो, कि अल्लाह ने अच्छी बात की मिसाल किस चीज़ से दी है? उसकी मिसाल ऐसी है, जैसे एक अच्छी जाति का पेड़, जिसका जड़ ज़मीन में गहरा जमा हुवा है और शाखाएँ आसमान तक पहुँची हुई हैं।

14:25

تُؤتى أُكُلَها كُلَّ حينٍ بِإِذنِ رَبِّها وَيَضرِبُ اللَّهُ الأَمثالَ لِلنّاسِ لَعَلَّهُم يَتَذَكَّرونَ

यह अपने रब की इजाज़त से हर समय अपना फल देता है। और अल्लाह लोगों के लिए मिसालें पेश करता है, कि शायद उन्हें याद दिलाया जा सके।

14:26

وَمَثَلُ كَلِمَةٍ خَبيثَةٍ كَشَجَرَةٍ خَبيثَةٍ اجتُثَّت مِن فَوقِ الأَرضِ ما لَها مِن قَرارٍ

और बुरी बात की मिसाल उस बुरे पेड़ की तरह है, जिसे मिट्टी की सतह पर काट दिया जाता है। और उसकी जड़ें नहीं होती हैं, जो उसे मज़बूती से खड़ा रख सकें।

14:27

يُثَبِّتُ اللَّهُ الَّذينَ ءامَنوا بِالقَولِ الثّابِتِ فِى الحَيوٰةِ الدُّنيا وَفِى الـٔاخِرَةِ وَيُضِلُّ اللَّهُ الظّٰلِمينَ وَيَفعَلُ اللَّهُ ما يَشاءُ

अल्लाह उन लोगो को, जो पक्की बात पर ईमान लाते है, इस दुनिया की ज़िंदगी में और आख़िरत में मज़बूत रखता है। और अल्लाह ज़ालिमों को भटका देता है। और अल्लाह जो चाहता है करता है।

14:28

أَلَم تَرَ إِلَى الَّذينَ بَدَّلوا نِعمَتَ اللَّهِ كُفرًا وَأَحَلّوا قَومَهُم دارَ البَوارِ

तुमने देखा उन लोगों को, जिन्होंने अल्लाह की नेमत पाई और उसे कुफ़्र से बदल डाला और (अपने साथ) अपनी क़ौम को भी तबाही के घर में झोंक दिया।

14:29

جَهَنَّمَ يَصلَونَها وَبِئسَ القَرارُ

—अर्थात् जहन्नम उनकी मंज़िल है, जिसमें वे आग से झुलसे जाएँगे और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।

14:30

وَجَعَلوا لِلَّهِ أَندادًا لِيُضِلّوا عَن سَبيلِهِ قُل تَمَتَّعوا فَإِنَّ مَصيرَكُم إِلَى النّارِ

उन्होंने अल्लाह के मुकाबले, बराबर के साझेदार खड़े किए, ताकि लोगों को उसकी राह से भटका सकें। कहो, “थोड़ी देर मज़े कर लो; तुम्हारी आखिरी मंज़िल जहन्नम है।”

14:31

قُل لِعِبادِىَ الَّذينَ ءامَنوا يُقيمُوا الصَّلوٰةَ وَيُنفِقوا مِمّا رَزَقنٰهُم سِرًّا وَعَلانِيَةً مِن قَبلِ أَن يَأتِىَ يَومٌ لا بَيعٌ فيهِ وَلا خِلٰلٌ

मेरे उन बंदों से कह दो जो ईमान लाए हैं, “(सलाते) नमाज़ क़ायम करो और जो कुछ हमने उन्हें दिया है, उसमें से चुपके से और खुलेआम (दान के रूप में) खर्च करो, इससे पहले कि वह दिन आए, जिसमें न कोई लेन-देन होगा और न कोई सिफ़ारिश होगी (और न कोई दोस्ती होगी और न कोई रिश्तेदारी)।”

14:32

اللَّهُ الَّذى خَلَقَ السَّمٰوٰتِ وَالأَرضَ وَأَنزَلَ مِنَ السَّماءِ ماءً فَأَخرَجَ بِهِ مِنَ الثَّمَرٰتِ رِزقًا لَكُم وَسَخَّرَ لَكُمُ الفُلكَ لِتَجرِىَ فِى البَحرِ بِأَمرِهِ وَسَخَّرَ لَكُمُ الأَنهٰرَ

वह अल्लाह ही है, जिसने आसमान और ज़मीन को पैदा किया। और आसमान से पानी बरसाया, ताकि तुम्हारी जीविका के लिए तमाम किस्म के फल पैदा हों। और उसने अपने हुक्म से, जहाज़ को तुम्हारी खिदमत के लिए, तुम्हारे काबू में कर दिया। और नदियों को, तुम्हारी सेवा के लिए, तुम्हारे काबू में कर दिया।

14:33

وَسَخَّرَ لَكُمُ الشَّمسَ وَالقَمَرَ دائِبَينِ وَسَخَّرَ لَكُمُ الَّيلَ وَالنَّهارَ

उसने सूरज और चाँद को तुम्हारी ख़िदमत में लगा दिया है, जो लगातार अपनी सीमित धरी पर चलते हैं। उसने रात और दिन को तुम्हारी सेवा में लगा दिया है।

14:34

وَءاتىٰكُم مِن كُلِّ ما سَأَلتُموهُ وَإِن تَعُدّوا نِعمَتَ اللَّهِ لا تُحصوها إِنَّ الإِنسٰنَ لَظَلومٌ كَفّارٌ

और उसने तुम्हें वह सब दिया, जो तुमने उससे माँगा। और अगर तुम अल्लाह के एहसानों को गिनना चाहो, तो तुम उन्हें गिन नहीं पाओगे। बेशक, इंसान हमेशा ज़ालिम और नाशुक्री करने वाला एहसान फरामोश है।

14:35

وَإِذ قالَ إِبرٰهيمُ رَبِّ اجعَل هٰذَا البَلَدَ ءامِنًا وَاجنُبنى وَبَنِىَّ أَن نَعبُدَ الأَصنامَ

और जब इब्राहीम ने कहा: ऐ मेरे रब, इस शहर को अमन और शांति वाला बना दे, और मुझे और मेरे बेटों को इससे बचा, कि हम बुतों की इबादत करे (या मूर्तियों की पूजा करें)।

14:36

رَبِّ إِنَّهُنَّ أَضلَلنَ كَثيرًا مِنَ النّاسِ فَمَن تَبِعَنى فَإِنَّهُ مِنّى وَمَن عَصانى فَإِنَّكَ غَفورٌ رَحيمٌ

ऐ मेरे रब, उन्होंने बहुत से लोगों को भटका दिया हैं। जो मेरे पीछे चलते हैं, वे मेरे साथ हैं और जो मेरी नाफ़रमानी करे, तो तू बड़ा माफ़ करने वाला, रहम करने वाला है।

14:37

رَبَّنا إِنّى أَسكَنتُ مِن ذُرِّيَّتى بِوادٍ غَيرِ ذى زَرعٍ عِندَ بَيتِكَ المُحَرَّمِ رَبَّنا لِيُقيمُوا الصَّلوٰةَ فَاجعَل أَفـِٔدَةً مِنَ النّاسِ تَهوى إِلَيهِم وَارزُقهُم مِنَ الثَّمَرٰتِ لَعَلَّهُم يَشكُرونَ

ऐ हमारे रब, मैंने अपनी औलाद में से कुछ को एक ऐसी घाटी में बसाया हैं, जहाँ खेती नहीं होती, तेरे पवित्र घर के पास। ऐ हमारे रब, ताकि वो (सलाते) नमाज़ क़ायम करें। तो लोगों के दिलों को, उनकी तरफ़ झुका दे और उन्हें हर तरह के फलों से आजीविका दे, ताकि वो शुक्रगुज़ार बने।

14:38

رَبَّنا إِنَّكَ تَعلَمُ ما نُخفى وَما نُعلِنُ وَما يَخفىٰ عَلَى اللَّهِ مِن شَىءٍ فِى الأَرضِ وَلا فِى السَّماءِ

ऐ हमारे रब! बेशक तू जानता है, जो हम खुलेआम करते है और जो कुछ हम छिप कर करते हैं। और अल्लाह से ज़मीन और आसमान में कुछ भी छिपा नहीं है।

14:39

الحَمدُ لِلَّهِ الَّذى وَهَبَ لى عَلَى الكِبَرِ إِسمٰعيلَ وَإِسحٰقَ إِنَّ رَبّى لَسَميعُ الدُّعاءِ

अल्लाह का शुक्र है, कि उसने मुझे इस बुढापे में इसमाईल और इसहाक (जैसी औलाद) से नवाज़ा। बेशक मेरा रब दुआओं को कुबूल करता है।

14:40

رَبِّ اجعَلنى مُقيمَ الصَّلوٰةِ وَمِن ذُرِّيَّتى رَبَّنا وَتَقَبَّل دُعاءِ

ऐ मेरे रब! मुझे और मेरी औलाद को (सलाते) नमाज़ क़ायम करने वाला बना। ऐ हमारे रब! हमारी दुआओं को कुबूल फर्मा।

14:41

رَبَّنَا اغفِر لى وَلِوٰلِدَىَّ وَلِلمُؤمِنينَ يَومَ يَقومُ الحِسابُ

ऐ हमारे रब, मुझे और मेरे माँ - बाप को और सब ईमानवालों को, उस दिन माफ़ कर देना, जब हिसाब क़ायम होगा।

14:42

وَلا تَحسَبَنَّ اللَّهَ غٰفِلًا عَمّا يَعمَلُ الظّٰلِمونَ إِنَّما يُؤَخِّرُهُم لِيَومٍ تَشخَصُ فيهِ الأَبصٰرُ

और तुम हरगिज़ ये ख़्याल न करना, कि जो ज़ालिम लोग करते हैं, उससे अल्लाह बेख़बर है, वो उनको उस दिन के लिए ढील दे रहा है, जिस दिन आँखें डर से फटी की फटी रह जाएंगी।

14:43

مُهطِعينَ مُقنِعى رُءوسِهِم لا يَرتَدُّ إِلَيهِم طَرفُهُم وَأَفـِٔدَتُهُم هَواءٌ

वह (अपनी क़बरों से निकल कर) इस तरह भागेंगे, कि उनके चेहरे ऊपर की तरफ देख रहे होंगे, उनकी आँखे तक नहीं झपकेगी। और उनके दिल-दिमाग दर से भर जाएँगे।

14:44

وَأَنذِرِ النّاسَ يَومَ يَأتيهِمُ العَذابُ فَيَقولُ الَّذينَ ظَلَموا رَبَّنا أَخِّرنا إِلىٰ أَجَلٍ قَريبٍ نُجِب دَعوَتَكَ وَنَتَّبِعِ الرُّسُلَ أَوَلَم تَكونوا أَقسَمتُم مِن قَبلُ ما لَكُم مِن زَوالٍ

और लोगों को उस दिन से डरा दो, जब उन पर सज़ा आएगी, और जिन्होंने ज़ुल्म किया वे कहेंगे, “ऐ हमारे रब, हमें एक बार थोड़ी-सी मुहलत और दे दे, ताकि हम तुम्हारी पुकार का जवाब दें और रसूलों का अनुसरण करें।” क्या तुमने पहले कसम नहीं खाई थी, कि तुम्हारा कोई अंत नहीं होगा?

14:45

وَسَكَنتُم فى مَسٰكِنِ الَّذينَ ظَلَموا أَنفُسَهُم وَتَبَيَّنَ لَكُم كَيفَ فَعَلنا بِهِم وَضَرَبنا لَكُمُ الأَمثالَ

तुम उन घरों में रहे, जिस में तुम से पहले के लोगों ने खुद पर जुल्म किया था। और तुमने साफ-साफ देख लिया कि हमने उनके साथ क्या किया? और हमने तुम्हारे लिए बहुत सी मिसाले रख दी हैं।

14:46

وَقَد مَكَروا مَكرَهُم وَعِندَ اللَّهِ مَكرُهُم وَإِن كانَ مَكرُهُم لِتَزولَ مِنهُ الجِبالُ

उन्होंने अपनी सारी साज़िशें चल देखीं, मगर उनकी हर चाल का तोड़ अल्लाह के पास था। और उनकी चालें ऐसी थी, कि पहाड़ भी उनसे मिट जाएँ।

14:47

فَلا تَحسَبَنَّ اللَّهَ مُخلِفَ وَعدِهِ رُسُلَهُ إِنَّ اللَّهَ عَزيزٌ ذُو انتِقامٍ

यह कभी ख्याल मत करना, कि अल्लाह अपने रसूलों से किये हुए वादे को कभी तोड़ेगा। बेशक़ अल्लाह अपार शक्तिशाली और बदला लेने वाला है।

14:48

يَومَ تُبَدَّلُ الأَرضُ غَيرَ الأَرضِ وَالسَّمٰوٰتُ وَبَرَزوا لِلَّهِ الوٰحِدِ القَهّارِ

वह दिन आएगा, जब इस धरती की जगह एक नई धरती में बदली जाएगी, और आसमान भी, और हर किसी को अल्लाह के सामने लाया जाएगा, जो अकेला है, सब पर राज करने वाला प्रभुत्वशाली है।

14:49

وَتَرَى المُجرِمينَ يَومَئِذٍ مُقَرَّنينَ فِى الأَصفادِ

और उस दिन तुम मुजरिमों को, जंजीरों में जकड़ा हुआ देखोगे।

14:50

سَرابيلُهُم مِن قَطِرانٍ وَتَغشىٰ وُجوهَهُمُ النّارُ

उनके कपड़े तारकोल के होंगे और उनके चेहरों पर आग की लपटें छा जायेगी।

14:51

لِيَجزِىَ اللَّهُ كُلَّ نَفسٍ ما كَسَبَت إِنَّ اللَّهَ سَريعُ الحِسابِ

यह इसलिए होगा, ताकि हर नफ्स ने जो कमाया है, अल्लाह उसका बदला दे। अल्लाह हिसाब लेने में बहुत तेज़ है (और उसे हिसाब लेते कुछ देर नहीं लगती)।

14:52

هٰذا بَلٰغٌ لِلنّاسِ وَلِيُنذَروا بِهِ وَلِيَعلَموا أَنَّما هُوَ إِلٰهٌ وٰحِدٌ وَلِيَذَّكَّرَ أُولُوا الأَلبٰبِ

यह (क़ुरआन) एक सन्देश है, सारे इन्सानों के लिए और यह भेजा गया है इसलिए कि, इसके माध्यम से सावधान कर दिया जाए और वे जान लें कि वास्तव में ख़ुदा बस एक ही है, और जो बुद्धिमान हैं, वे होश में आ जाएँ (और इसकी तरफ ध्यान दें)।

‹ सूरा 13सूरा 15 ›