EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

15. अल-हिज्र (अल हिज्र वादी)

الحجر · 99 आयतें · मक्की

रीडर में पढ़ें

‹ सूरा 14सूरा 16 ›
15:1

الر تِلكَ ءايٰتُ الكِتٰبِ وَقُرءانٍ مُبينٍ

अलिफ़ लाम रा *। ये (अक्षर) इस किताब के सुबूत हैं; और यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कुरआन है।

15:2

رُبَما يَوَدُّ الَّذينَ كَفَروا لَو كانوا مُسلِمينَ

(एक दिन वह भी आने वाला है कि) जो लोग काफ़िर हो चुके हैं, वो दिल से आरज़ू करेंगें, कि क्या ही अच्छा होता कि हम ख़ुदा को समर्पित होने वाले (मुस्लिम) होते!

15:3

ذَرهُم يَأكُلوا وَيَتَمَتَّعوا وَيُلهِهِمُ الأَمَلُ فَسَوفَ يَعلَمونَ

छोड़ो इन्हें, खाएँ-पिएँ, मज़े करें, और झूठी उम्मीदों में उनको अंधे रहने दो। जल्द ही इन्हें मालूम हो जाएगा।

15:4

وَما أَهلَكنا مِن قَريَةٍ إِلّا وَلَها كِتابٌ مَعلومٌ

हमने कभी किसी समुदाय को तबाह नहीं किया, सिवाय एक निश्चित, पहले से तय समय के अनुसार।

15:5

ما تَسبِقُ مِن أُمَّةٍ أَجَلَها وَما يَستَـٔخِرونَ

किसी भी समुदाय का अंत न तो पहले लाया जा सकता है, और न ही उसे पीछे टाला जा सकता है।

15:6

وَقالوا يٰأَيُّهَا الَّذى نُزِّلَ عَلَيهِ الذِّكرُ إِنَّكَ لَمَجنونٌ

और उन्होंने कहा, "ऐ तुम, जिस पर यह उपदेश उतारा गया है, तुम तो यक़ीनन पागल हो।"

15:7

لَو ما تَأتينا بِالمَلٰئِكَةِ إِن كُنتَ مِنَ الصّٰدِقينَ

“यदि तुम सच्चे हो, तो हमारे सामने फ़रिश्तों को क्यों नहीं ले आते?”

15:8

ما نُنَزِّلُ المَلٰئِكَةَ إِلّا بِالحَقِّ وَما كانوا إِذًا مُنظَرينَ

हम फ़रिश्तों को सिर्फ़ (ख़ास कामों के लिए) सत्य के साथ ही उतारते हैं। फिर लोगों को (उस समय) मुहलत नहीं दी जाती।

15:9

إِنّا نَحنُ نَزَّلنَا الذِّكرَ وَإِنّا لَهُ لَحٰفِظونَ

बेशक, हमने ही यह ज़िक्र (कुरआन) उतारा है, और बेशक, हम ही इसकी हिफ़ाज़त करेंगे।

15:10

وَلَقَد أَرسَلنا مِن قَبلِكَ فى شِيَعِ الأَوَّلينَ

हमने तुमसे पहले भी, पिछलो के समुदायों में (रसूल) भेजे थे।

15:11

وَما يَأتيهِم مِن رَسولٍ إِلّا كانوا بِهِ يَستَهزِءونَ

कभी ऐसा नहीं हुआ, कि उनके पास कोई रसूल आया हो और उन्होंने उसका हँसी-मज़ाक न उड़ाया हो।

15:12

كَذٰلِكَ نَسلُكُهُ فى قُلوبِ المُجرِمينَ

इसी तरह हम यह (मज़ाक), उन मुजरिमों के दिलो-दिमाग में डाल देते हैं (और उसे हम ही काबू में रखते है)।

15:13

لا يُؤمِنونَ بِهِ وَقَد خَلَت سُنَّةُ الأَوَّلينَ

इसलिए, वे उस पर ईमान नहीं ला पाते। पिछली पीढ़ियों से यही नियम चला आ रहा है।

15:14

وَلَو فَتَحنا عَلَيهِم بابًا مِنَ السَّماءِ فَظَلّوا فيهِ يَعرُجونَ

यहां तक कि अगर हम उन पर आसमान के दरवाज़े भी खोल दें, जिसके ज़रिए वह उसके ऊपर चढ़ने भी लगें।

15:15

لَقالوا إِنَّما سُكِّرَت أَبصٰرُنا بَل نَحنُ قَومٌ مَسحورونَ

वह लोग कहेंगेः “हमारी आँखों को धोखा करके नज़र बन्द कर दिया गया है। बल्कि हम पर तो जादू कर दिया गया है।”

15:16

وَلَقَد جَعَلنا فِى السَّماءِ بُروجًا وَزَيَّنّٰها لِلنّٰظِرينَ

और हमने आकाश में तारामंडलो की आकाशगंगाएँ रखीं, और उन्हें देखने वालों के लिए सुंदर बनाया है।

15:17

وَحَفِظنٰها مِن كُلِّ شَيطٰنٍ رَجيمٍ

और हमने उसे हर धुतकारे हुए शैतान से बचाकर महफ़ूज़ किया।

15:18

إِلّا مَنِ استَرَقَ السَّمعَ فَأَتبَعَهُ شِهابٌ مُبينٌ

अगर उनमें से कोई चोरी-छिपे सुनने की कोशिश करता है, तो एक ज़बरदस्त चमकता अंगारा उसका पीछा करता है।

15:19

وَالأَرضَ مَدَدنٰها وَأَلقَينا فيها رَوٰسِىَ وَأَنبَتنا فيها مِن كُلِّ شَىءٍ مَوزونٍ

और धरती को हमने फैलाया, और उस पर स्थिर रेहने वाले (पहाड़) को जमा दिया, और उसमें हर चीज़ पूरे संतुलन से उगाई।

15:20

وَجَعَلنا لَكُم فيها مَعٰيِشَ وَمَن لَستُم لَهُ بِرٰزِقينَ

हमने उसे तुम्हारे रहने के लायक़ बनाया *, और उन जीवों के लिए भी, जिन्हें तुम आज़ीविका नहीं देते।

15:21

وَإِن مِن شَىءٍ إِلّا عِندَنا خَزائِنُهُ وَما نُنَزِّلُهُ إِلّا بِقَدَرٍ مَعلومٍ

कोई चीज़ ऐसी नहीं, जिसके बेहिसाब ख़ज़ानों के हम मालिक न हों। मगर हम उसे ठीक अंदाज़े के साथ उतारा करते हैं।

15:22

وَأَرسَلنَا الرِّيٰحَ لَوٰقِحَ فَأَنزَلنا مِنَ السَّماءِ ماءً فَأَسقَينٰكُموهُ وَما أَنتُم لَهُ بِخٰزِنينَ

और हम हवाओं को फूलों के परागमण करने वाली बनाकर भेजते हैं, और तुम्हारे पीने के लिए आसमान से पानी बरसाते हैं। और तुम इतना पानी जमा करके नहीं रख सकते थे।

15:23

وَإِنّا لَنَحنُ نُحى ۦ وَنُميتُ وَنَحنُ الوٰرِثونَ

और बेशक हम ही हैं, जो ज़िन्दा करते है और मारते हैं। और आखिर में, हम ही सबके वारिस हैं।

15:24

وَلَقَد عَلِمنَا المُستَقدِمينَ مِنكُم وَلَقَد عَلِمنَا المُستَـٔخِرينَ

और हम तुममें से आगे बढ़ने वालों को पूरी तरह जानते हैं, और पीछे हटने वालों को भी पूरी तरह जानते हैं।

15:25

وَإِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحشُرُهُم إِنَّهُ حَكيمٌ عَليمٌ

और बेशक तुम्हारा रब ही, उन सबको जमा करेगा, वह बड़ा बुद्धिमान, सब कुछ इल्म रखने वाला है।

15:26

وَلَقَد خَلَقنَا الإِنسٰنَ مِن صَلصٰلٍ مِن حَمَإٍ مَسنونٍ

और बेशक हम ने इंसान को, काली और सड़ी हुई खनखनाती मिट्टी से पैदा किया है।

15:27

وَالجانَّ خَلَقنٰهُ مِن قَبلُ مِن نارِ السَّمومِ

और इस से पहले हमने जिन्नात को, भड़कती हुई आग की लपट से पैदा किया है।

15:28

وَإِذ قالَ رَبُّكَ لِلمَلٰئِكَةِ إِنّى خٰلِقٌ بَشَرًا مِن صَلصٰلٍ مِن حَمَإٍ مَسنونٍ

और जब तुम्हारे रब ने फ़रिश्तों से कहा, कि मैं काली और सड़ी हुई खनखनाती हुई मिट्टी से एक इंसान पैदा करने वाला हूं।

15:29

فَإِذا سَوَّيتُهُ وَنَفَختُ فيهِ مِن روحى فَقَعوا لَهُ سٰجِدينَ

फिर जब मैं उसे पूरी तरह बना दूँ, और उसमें अपनी रूह को फूँक दूँ, तो तुम उसके आगे सजदे में गिर जाना।

15:30

فَسَجَدَ المَلٰئِكَةُ كُلُّهُم أَجمَعونَ

तो सब के सब फ़रिश्तों ने सजदा किया।

15:31

إِلّا إِبليسَ أَبىٰ أَن يَكونَ مَعَ السّٰجِدينَ

सिवाय इब्लीस (शैतान) के। उसने सजदा करनेवालों के साथ शामिल होने से इन्कार कर दिया।

15:32

قالَ يٰإِبليسُ ما لَكَ أَلّا تَكونَ مَعَ السّٰجِدينَ

(रब ने) पूछा, “ऐ इब्लीस, तुझे क्या हुआ कि तूने सजदा करनेवालों का साथ न दिया?”

15:33

قالَ لَم أَكُن لِأَسجُدَ لِبَشَرٍ خَلَقتَهُ مِن صَلصٰلٍ مِن حَمَإٍ مَسنونٍ

उस (शैतान) ने कहा, “मेरा यह काम नहीं है, कि में उस इन्सान को सजदा करूँ, जिसे तूने सड़ी हुई मिट्टी के सूखे गारे से पैदा किया है।

15:34

قالَ فَاخرُج مِنها فَإِنَّكَ رَجيمٌ

रब ने कहा, “अच्छा तो निकल जा यहाँ से, क्योंकि तू धुतकारा हुआ है।

15:35

وَإِنَّ عَلَيكَ اللَّعنَةَ إِلىٰ يَومِ الدّينِ

और बेशक़ तुझ पर क़यामत के दिन तक लानत है।

15:36

قالَ رَبِّ فَأَنظِرنى إِلىٰ يَومِ يُبعَثونَ

शैतान ने कहा, "ऐ मेरे रब, मुझे उस दिन तक के लिए मोहलत दे दो, जिस दिन वे फिर से ज़िंदा किए जाएँगे।"

15:37

قالَ فَإِنَّكَ مِنَ المُنظَرينَ

रब ने कहाः "तो तुझे मोहलत दी गई।”

15:38

إِلىٰ يَومِ الوَقتِ المَعلومِ

"तय किए हुए दिन और समय तक।"

15:39

قالَ رَبِّ بِما أَغوَيتَنى لَأُزَيِّنَنَّ لَهُم فِى الأَرضِ وَلَأُغوِيَنَّهُم أَجمَعينَ

शैतान ने कहाः "मेरे रब, जैसे तूने मुझे गुमराह किया, मैं ज़मीन में उनके लिए (बुराई को) ख़ूबसूरत बना दूँगा और उन सबको गुमराह कर दूँगा।”

15:40

إِلّا عِبادَكَ مِنهُمُ المُخلَصينَ

"सिवाय तेरे उन बंदों के, जो पूरी तरह केवल तुझी को समर्पित हैं।"

15:41

قالَ هٰذا صِرٰطٌ عَلَىَّ مُستَقيمٌ

रब ने कहा, "यही मुझ तक पहुँचने का सीधा रास्ता है (और यह एक ऐसा क़ानून है, जिसको तोड़ा नहीं जा सकता)।”

15:42

إِنَّ عِبادى لَيسَ لَكَ عَلَيهِم سُلطٰنٌ إِلّا مَنِ اتَّبَعَكَ مِنَ الغاوينَ

"बेशक मेरे बंदों पर, तेरा कोई ज़ोर नहीं है। तेरा ज़ोर केवल उन भटके हुए लोगों पर है, जो तेरे पीछे चलते हैं।"

15:43

وَإِنَّ جَهَنَّمَ لَمَوعِدُهُم أَجمَعينَ

"और बेशक, उन सबके वादे की जगह जहन्नम है।

15:44

لَها سَبعَةُ أَبوٰبٍ لِكُلِّ بابٍ مِنهُم جُزءٌ مَقسومٌ

उसके सात दरवाज़े हैं, हर दरवाज़े के लिए, उनमें से एक हिस्सा निश्चित कर दिया गया है।

15:45

إِنَّ المُتَّقينَ فى جَنّٰتٍ وَعُيونٍ

जहाँ तक नेक लोगों की बात है, तो वे ज़न्नत के बागों और झरनों का आनंद लेंगे।

15:46

ادخُلوها بِسَلٰمٍ ءامِنينَ

उनमें दाख़िल हो जाओ, सलामती और अमन के साथ।

15:47

وَنَزَعنا ما فى صُدورِهِم مِن غِلٍّ إِخوٰنًا عَلىٰ سُرُرٍ مُتَقٰبِلينَ

हम उनके दिलों से तमाम कपट और हसद को निकाल देंगे। वह जन्नत में एक परिवार की तरह होंगे। आमने-सामने तख्तों पर बैठेंगे।

15:48

لا يَمَسُّهُم فيها نَصَبٌ وَما هُم مِنها بِمُخرَجينَ

वहाँ उन्हें कोई थकान या तकलीफ नहीं पहुँचेगी और वहाँ से उन्हें कभी निकाला नहीं जाएगा।

15:49

نَبِّئ عِبادى أَنّى أَنَا الغَفورُ الرَّحيمُ

मेरे बन्दों को बता दो, कि मैं माफ करने वाला और बहुत ही रहम वाला हूँ।

15:50

وَأَنَّ عَذابى هُوَ العَذابُ الأَليمُ

मगर इसके साथ, मेरा अज़ाब भी बहुत ही दर्दनाक अज़ाब है।

15:51

وَنَبِّئهُم عَن ضَيفِ إِبرٰهيمَ

और उन्हें इब्राहीम के महमानो के बारे में बता दो।

15:52

إِذ دَخَلوا عَلَيهِ فَقالوا سَلٰمًا قالَ إِنّا مِنكُم وَجِلونَ

जब वे उसके घर में दाख़िल हुए, उन्होंने कहा, "सलाम (हो तुम पर)।" उसने कहा, "हमें तुमसे डर लगता है।"

15:53

قالوا لا تَوجَل إِنّا نُبَشِّرُكَ بِغُلٰمٍ عَليمٍ

उन्होंने कहाः डरिए मत, हम तो तुम्हे एक लड़के की ख़ुशख़बरी देते हैं, जो बड़ा आलिम होगा।

15:54

قالَ أَبَشَّرتُمونى عَلىٰ أَن مَسَّنِىَ الكِبَرُ فَبِمَ تُبَشِّرونَ

उसने कहा, "तुम मुझे ऐसी ख़ुशख़बरी कैसे दे सकते हो, जबकि मैं इतना बूढ़ा हो चूका हूँ? क्या तुम फिर भी मुझे यह ख़ुशख़बरी देते हो?"

15:55

قالوا بَشَّرنٰكَ بِالحَقِّ فَلا تَكُن مِنَ القٰنِطينَ

उन्होंने कहा, "हमने तुम्हें सच्ची ख़ुशख़बरी दी है, तो तुम निराश होने वालों में न हो।"

15:56

قالَ وَمَن يَقنَطُ مِن رَحمَةِ رَبِّهِ إِلَّا الضّالّونَ

उसने कहा, "और कौन अपने रब की दया से निराश होता है, सिवाय उन लोगों के जो भटक चुके हैं?"

15:57

قالَ فَما خَطبُكُم أَيُّهَا المُرسَلونَ

उसने कहाः ऐ फरिश्तों, तुम किस काम के अभियान से आये हो?

15:58

قالوا إِنّا أُرسِلنا إِلىٰ قَومٍ مُجرِمينَ

उन्होंने कहा, "हमें अपराधी लोगों के पास भेजा गया है।"

15:59

إِلّا ءالَ لوطٍ إِنّا لَمُنَجّوهُم أَجمَعينَ

जहाँ तक लूत के परिवार की बात है, हम उन सभी को बचा लेंगे।

15:60

إِلَّا امرَأَتَهُ قَدَّرنا إِنَّها لَمِنَ الغٰبِرينَ

सिवाय उसकी पत्नी के, हमने तय कर दिया है, कि वह बर्बाद होने वालों के साथ में होगी।

15:61

فَلَمّا جاءَ ءالَ لوطٍ المُرسَلونَ

फिर जब वे भेजे हुए (फ़रिश्ते), लूत के घरवालों के पास आए।

15:62

قالَ إِنَّكُم قَومٌ مُنكَرونَ

लूत ने कहाः “आप लोग अजनबी मालूम होते हैं।”

15:63

قالوا بَل جِئنٰكَ بِما كانوا فيهِ يَمتَرونَ

उन्होंने कहा, "बल्कि हम तुम्हारे पास वह (अज़ाब) लेकर आए हैं, जिसमें ये लोग शक किया करते थे।

15:64

وَأَتَينٰكَ بِالحَقِّ وَإِنّا لَصٰدِقونَ

और हम तुम्हारे पास सत्य के साथ आए हैं और निस्सन्देह हम सच्चे हैं।

15:65

فَأَسرِ بِأَهلِكَ بِقِطعٍ مِنَ الَّيلِ وَاتَّبِع أَدبٰرَهُم وَلا يَلتَفِت مِنكُم أَحَدٌ وَامضوا حَيثُ تُؤمَرونَ

अतः अब तुम कुछ रात के हिस्से में, अपने घरवालों को लेकर निकल जाओ और ख़ुद उनके पीछे-पीछे चलो। तुममें से कोई पलटकर न देखे। बस सीधे चले जाओ, जिधर जाने का तुम्हें हुक्म दिया जा रहा है।

15:66

وَقَضَينا إِلَيهِ ذٰلِكَ الأَمرَ أَنَّ دابِرَ هٰؤُلاءِ مَقطوعٌ مُصبِحينَ

और हमने उन (लूत) के पास यह आदेश पहुँचा दिया, कि सुबह होते ही, इन लोगों को खत्म कर दिया जायेगा।

15:67

وَجاءَ أَهلُ المَدينَةِ يَستَبشِرونَ

और (ये बात हो रही थीं कि) शहर के लोग (मेहमानों की ख़बर सुन कर बुरी नीयत से) खुशियाँ मनाते हुए आ पहुँचे।

15:68

قالَ إِنَّ هٰؤُلاءِ ضَيفى فَلا تَفضَحونِ

लूत ने उनसे कहाः यह मेरे महमान हैं। मुझे (इनके बारे में) शरमिन्दा मत करो।

15:69

وَاتَّقُوا اللَّهَ وَلا تُخزونِ

"अल्लाह से डरो, और मुझे अपमानित मत करो।"

15:70

قالوا أَوَلَم نَنهَكَ عَنِ العٰلَمينَ

उन्होंने कहा, "क्या हमने तुम्हें दुनिया भर के लोगों (की हिमायत या उनसे मेल-मिलाप रखने) से मना नहीं किया था?"

15:71

قالَ هٰؤُلاءِ بَناتى إِن كُنتُم فٰعِلينَ

लूत ने कहाः "अगर तुम्हें कुछ करना है, तो ये मेरी (क़ौम की) बेटियाँ (विवाह के लिए) मौजूद है।"

15:72

لَعَمرُكَ إِنَّهُم لَفى سَكرَتِهِم يَعمَهونَ

तुम्हारी जान की कसम, वे निश्चित रूप से अपनी हवस के नशे में अंधे होकर भटक रहे थे।

15:73

فَأَخَذَتهُمُ الصَّيحَةُ مُشرِقينَ

इसलिए, सूरज निकलते ही एक भयानक आवाज़ ने उन्हें पकड़ लिया।

15:74

فَجَعَلنا عٰلِيَها سافِلَها وَأَمطَرنا عَلَيهِم حِجارَةً مِن سِجّيلٍ

और हमने उस बस्ती को उलट-पुलट करके रख दिया और उन पर पकी हुईं मिट्टी के विनाशकारी पत्थरों की बारिश कर दी।

15:75

إِنَّ فى ذٰلِكَ لَـٔايٰتٍ لِلمُتَوَسِّمينَ

इस घटना में बड़ी निशानियाँ हैं, उन लोगों के लिए जो बुद्धिमान हैं।

15:76

وَإِنَّها لَبِسَبيلٍ مُقيمٍ

और वह बस्ती, एक आम रास्ते पर (आज भी) क़ायम है (और यही हमेशा का नियम रहेगा)।

15:77

إِنَّ فى ذٰلِكَ لَـٔايَةً لِلمُؤمِنينَ

निश्चय ही इसमें ईमान वालों के लिए एक निशानी है।

15:78

وَإِن كانَ أَصحٰبُ الأَيكَةِ لَظٰلِمينَ

और लकड़ी वाले (असहाबुल ऐका) भी ज़ालिम लोग थे।

15:79

فَانتَقَمنا مِنهُم وَإِنَّهُما لَبِإِمامٍ مُبينٍ

इसलिए, हमने उनसे इंतिक़ाम लिया, और ये दोनों बस्तियाँ (क़ौमे लूत व शुएब की) एक खुले रास्ते पर (अभी तक मौजूद) हैं।

15:80

وَلَقَد كَذَّبَ أَصحٰبُ الحِجرِ المُرسَلينَ

और अल-हिज्र के लोगों ने भी रसूलों को झुठलाया।

15:81

وَءاتَينٰهُم ءايٰتِنا فَكانوا عَنها مُعرِضينَ

हमने अपनी आयतें उनके पास भेजीं, (अपनी निशानियाँ उनको दिखाई) मगर वे उनसे मुँह मोड़ते रहे और उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया।

15:82

وَكانوا يَنحِتونَ مِنَ الجِبالِ بُيوتًا ءامِنينَ

वह लोग पहाड़ों को तराश कर, घर बनाया करते थे, अमन से रहने के लिये।

15:83

فَأَخَذَتهُمُ الصَّيحَةُ مُصبِحينَ

तो सुबह होते ही एक भयानक आवाज़ (के अज़ाब) ने उन्हें पकड़ लिया।

15:84

فَما أَغنىٰ عَنهُم ما كانوا يَكسِبونَ

और उनकी कमाई (और जो कुछ उससे जमा करके रखा था), उससे उन्हें कोई फ़ायदा नहीं हुआ।

15:85

وَما خَلَقنَا السَّمٰوٰتِ وَالأَرضَ وَما بَينَهُما إِلّا بِالحَقِّ وَإِنَّ السّاعَةَ لَـٔاتِيَةٌ فَاصفَحِ الصَّفحَ الجَميلَ

और हमने आसमानों, धरती और उनके दरमियान की चीज़ों को, सत्य के साथ ख़ास मक़सद के लिए बनाया है। और क़यामत ज़रूर आने वाली है। तो तुम उन्हें नरमी के साथ, माफ़ कर दो और उन पर ज्यादा ध्यान न दो।

15:86

إِنَّ رَبَّكَ هُوَ الخَلّٰقُ العَليمُ

बेशक, तुम्हारा रब ही सब कुछ बनाने वाला, सब कुछ जानने वाला है।

15:87

وَلَقَد ءاتَينٰكَ سَبعًا مِنَ المَثانى وَالقُرءانَ العَظيمَ

और बेशक, हमने तुम्हें सात जोड़ियाँ, और महान कुरान दिया है।

15:88

لا تَمُدَّنَّ عَينَيكَ إِلىٰ ما مَتَّعنا بِهِ أَزوٰجًا مِنهُم وَلا تَحزَن عَلَيهِم وَاخفِض جَناحَكَ لِلمُؤمِنينَ

जो कुछ हमने दूसरे (लोगों और रसूलों) को दिया है, उस पर आँख उठाकर न देखो (और उससे जलन मत करो), और उन (काफिरों) से दुखी मत हो, और ईमान वालों के लिए अपना बाज़ू झुकाए रखो।

15:89

وَقُل إِنّى أَنَا النَّذيرُ المُبينُ

और ऐलान करो, "मैं तो साफ़-साफ़ चेतावनी देने वाला हूँ।"

15:90

كَما أَنزَلنا عَلَى المُقتَسِمينَ

(एक चेतावनी) वैसी ही, जैसी हमने उन लोगों को भेजी थी, जिन्होंने (धर्मग्रंथों को) बाँट दिया था (अभी हम ही बाँटने वालों * से निपटेंगे)।

15:91

الَّذينَ جَعَلُوا القُرءانَ عِضينَ

जो (अब) कुरान के कुछ हिस्सों को मानते हैं, और दूसरों का इंकार करते हैं।

15:92

فَوَرَبِّكَ لَنَسـَٔلَنَّهُم أَجمَعينَ

तुम्हारे रब की कसम, हम उन सबसे सवाल करेंगे।

15:93

عَمّا كانوا يَعمَلونَ

हर उस चीज़ के बारे में, जो उन्होंने किया है।

15:94

فَاصدَع بِما تُؤمَرُ وَأَعرِض عَنِ المُشرِكينَ

तो जिसका तुम्हें हुक्म दिया जाता है, उसे खुलकर सुना दो और ख़ुदा के साथ साझी ठहराने वाले मुशरिकों से मुँह फेर लो।

15:95

إِنّا كَفَينٰكَ المُستَهزِءينَ

बेशक, मज़ाक़ उड़ाने वालों के मुक़ाबले में, हम तुम्हारे लिए काफ़ी हैं।

15:96

الَّذينَ يَجعَلونَ مَعَ اللَّهِ إِلٰهًا ءاخَرَ فَسَوفَ يَعلَمونَ

जिन लोगों ने अल्लाह के साथ किसी और को भी रब बना लिया हैं, तो जल्द ही उन्हें मालूम हो जाएगा।

15:97

وَلَقَد نَعلَمُ أَنَّكَ يَضيقُ صَدرُكَ بِما يَقولونَ

हम अच्छी तरह जानते हैं, कि उनकी बातों से तुम्हारे दिल को तकलीफ़ होती है।

15:98

فَسَبِّح بِحَمدِ رَبِّكَ وَكُن مِنَ السّٰجِدينَ

तो अपने रब की तारीफ़ के साथ, उसकी पाकीज़गी बयान करो और सजदा करने वालों में रहो।

15:99

وَاعبُد رَبَّكَ حَتّىٰ يَأتِيَكَ اليَقينُ

और अपने रब की इबादत करते रहो, यहाँ तक कि तुम्हारे पास पक्का विश्वास आ जाए *।

‹ सूरा 14सूरा 16 ›