ऐ ईमान वालो! अपनी प्रतिज्ञाओं का पूर्ण रूप से पालन करो। तुम्हारे लिए चौपायों की जाति के जानवर हलाल हैं सिवाय उनको छोड़कर जिनका आदेश तुम्हें यहां (इस क़िताब मे आगे) सुनाया जायेगा। और (हज्ज यात्रा के दौरान) एहराम की हालत में शिकार को हलाल मत समझो। बेशक अल्लाह जो चाहता है हुक्म देता है।
ऐ ईमान वालो! उन अधिकारों का उल्लंघन न करो जिसको अल्लाह ने स्थापित किए हैं। और न पाक अदब वाले महीने को, और कुरबानी के जानवरों पर हाथ न डालो। और न उस जानवर को जिस के गले में पट्टा डाल कर काबा की तरफ ले जाया जाए। और न हुरमत वाले घर (काबा) की तरफ आने वालो को जो अपने रब का फज़ल और उस की खुशी चाहते हैं। और जब तुम एहराम से निकलो तो शिकार कर लो।* जिस कौम ने तुम को हुरमत वाली मसजिद से रोका था उस की दुशमनी तुमको उन पर जियादती करने का सबब न बने। और एक दूसरे की नेकी और परहेज़गारी में मदद करो। गुनाह और जुल्म व जियादती में एक दूसरी की मदद मत करो। और अल्लाह से डरो। बेशक अल्लाह सख्त अज़ाब देने वाला है।
तुम पर हराम है मुर्दा जानवर, खून, सुवर का गोश्त * और वह जानवर जो अल्लाह के सिवा किसी दूसरे के नाम पर काटा गया हो। और जो गला घुटने या चोट लगने से या ऊँचाई से गिर कर मर गया हो, जो सींगों से मारा गया हो, जिस को हिंसक पशु ने फाड़ खाया हो (यह सब हराम है), सिवा उस के जिस को मरने से पहले तुम ने ज़बह कर लिया हो। और वह (भी हराम है) जो झूठे उपास्यों के बलि-स्थानों पर काटा जाए और यह बात भी कि तुम तीर चला कर (अपनी किस्मत आजमा के) परस्पर भाग बाँटो। यह सब दुष्कर्म हैं। आज काफिर तुम्हारे दीन से मायूस हो गया है। तो तुम उन से न डर कर मुझ से डरो। आज मैने तुम्हारे दीन को तुम्हारे लिए पूर्ण कर दिया है। और तुम पर अपना एहसान पूरा कर दिया है। और मैंने तुम्हारे लिए इस्लाम के दीन को पसन्द किया है। फिर अगर कोई भूख से मजबूर हो लेकिन गुनाह की तरफ उसका झुकाव न हो (तो ऐसी सूरत में हराम खाकर जान बचाना गुनाह नहीं है), तो निश्चय ही अल्लाह अत्यन्त क्षमाशील, दयावान है।
वे तुमसे पूछते है कि 'उनके लिए क्या हलाल है? कह दो, 'तुम्हारे लिए सारी अच्छी स्वच्छ चीज़ें हलाल है’ और जिसको तुम्हारे पाले हुए कुत्ते और बाज़ द्वारा पकड़ा गया हो और तुम उन्हें अल्लाह की शिक्षाओं के अनुसार पालते हो। तुम उन चीजों को खा सकते हैं जो उन्होंने तुम्हारे लिए पकड़ा हो, और उस पर अल्लाह का नाम लो। और अल्लाह का डर रखो। निश्चय ही अल्लाह जल्द हिसाब लेनेवाला है।
आज तुम्हारे लिए अच्छी स्वच्छ चीज़ें हलाल कर दी गई और जिन्हें किताब दी गई उनका खाना भी तुम्हारे लिए हलाल है और तुम्हारा खाना उनके लिए हलाल है * और हलाल हैं तुम्हारे लिए पाक-दामन ईमान वाली औरतें और पाक-दामन औरतें उनमें से जिनको तुमसे पहले किताब दी गई, और जब तुम उन्हें उनके मेहर दे दो इस प्रकार कि तुम उन्हें निकाह में लाने वाले हो। और न तो यह काम व्यभिचार के लिए हो और न चोरी-छिपे प्रेम सम्बन्ध रखना हो। और जिस किसी ने ईमान से इनकार किया, उसका सारा किया-धरा बरबाद हो गया और वोह आखिरत में भी नुकसान उठानेवालों में से होगा।
ऐ लोगो जो ईमान लाए हो, जब तुम सलाते (नमाज) पढ़ो, तो तुम्हें यह करना चाहिए: (1) अपने चेहरे को धोना, (2) अपने हाथों को कोहनियों तक धोना, (3) अपने सिर को साफ करना, और (4) अपने पैरों को एंकल तक धोना। अगर तुम शारीरिक संबंध के कारण अशुद्ध हो तो तुम्हें नहाना चाहिए। अगर तुम बीमार हो, या यात्रा पर हो, या कोई पाचन निकासी (मल, मूत्र या गैस) हो, या महिलाओं से (सेक्सुअल) संपर्क हो, और तुम्हें पानी नहीं मिल रहा हो, तो तुम्हें सूखी मिट्टी को छूकर साफ करना और फिर (उस मिट्टी से) अपने चेहरे और हाथों को पोंछना चाहिए। अल्लाह चाहता है कि वह तुम्हारे लिए धर्म को कठिन न बनाए; वह चाहता है कि वह तुम्हें पवित्र करे और तुम पर अपनी नेअमते पूरी कर दे ताकि तुम शुक्रगुज़ार बन जाओ।
और अपने ऊपर अल्लाह का एहसान याद करो और उसकी उस प्रतिज्ञा को जिसका तुमसे पक्का वचन लिया था । जब तुम ने कहा था कि हम ने सुना और माना। और अल्लाह से डरो। बेशक अल्लाह तुम्हारे दिलों की बात तक को खूब जानता है।
हे ईमान वालो! अल्लाह के लिए मजबूती से खड़े रहने वाले, इन्सांफ के साथ गवाही देने वाले रहो तथा किसी समूह की (या किसे व्यक्ति की) दुश्मनी तुम्हें इस पर न उभार दे कि इन्सांफ करना छोड़ दो। (बल्कि दोस्त और दुश्मन हर किसी के साथ) इन्सांफ करो यह (ईशभक्ति और) परहेज़गारी से बहुत क़रीब है। और अल्लाह का डर रखो, निश्चय ही जो कुछ तुम करते हो, अल्लाह को उसकी ख़बर हैं।
ऐ ईमान लानेवालो! अल्लाह के एहसान को याद रखो जो उसने तुम पर किया है, जबकि कुछ लोगों ने तुम्हारी ओर हाथ बढ़ाने का इरादा कर लिया था, तो उसने उनके हाथों को तुम पर उठने से रोक दिया था। अल्लाह का डर रखो, और ईमानवालों को अल्लाह ही पर भरोसा करना चाहिए।
अल्लाह ने इसराईल की सन्तान से वचन लिया था और हमने उनमें से बारह सरदार नियुक्त किए थे। और अल्लाह ने कहा, 'मैं तुम्हारे साथ हूँ, यदि तुमने नमाज़ क़ायम रखी, ज़कात देते रहे, और मेरे रसूलों पर ईमान लाए और उनकी मदद की और अल्लाह को अच्छा कर्ज़ दिया तो मैं अवश्य तुम्हारे गुनाह तुमसे दूर कर दूँगा और तुम्हें निश्चय ही ऐसे बाग़ों में दाख़िल करूँगा, जिनके नीचे नहरें बह रही होगी। फिर इस के बाद तुम में से अगर किसी ने इन्कार किया, तो वास्तव में वह सीधी राह से भटक कर दूर हो गया।
फिर उनके बार-बार अपने वचन को भंग कर देने के कारण हमने उन पर लानत की और उनके दिल कठोर कर दिए। वे शब्दों को उनके स्थान से फेरकर कुछ का कुछ कर देते है और जिसके द्वारा उन्हें सिखाया गया था, उसका एक बड़ा हिस्सा वे भुला बैठे। और उन में से कुछ को छोड़ कर उन के धोके और विश्वासघात की खबर तुम को पहुंचती रहती है। तो तुम उन्हें क्षमा कर दो और उन्हें जाने दो। बेशक अल्लाह एहसान करनेवालों को पसन्द करता है।
और हमने उन लोगों से भी पक्का वादा लिया था, जिन्होंने कहा था कि हम ईसाई हैं, किन्तु जो कुछ उन्हें तालीम दी गयी थी उसका एक बड़ा हिस्सा भुला बैठे। फिर हमने उनके बीच क़ियामत तक के लिए दुश्मनी और ईर्ष्या की आग भड़का दी, और अल्लाह जल्द उन्हें बता देगा, जो कुछ वे करते रहे थे।
ऐ किताबवालों! हमारा रसूल तुम्हारे पास आ गया है। जो ईश्वरीय ग्रन्थ की बातें तुम छिपाते थे, उसमें से बहुत-सी बातें वह तुम्हारे सामने खोल रहा है और बहुत-सी बातों को छोड़ देता है। तुम्हारे पास अल्लाह की ओर से प्रकाश और एक स्पष्ट किताब (क़ुरान) आ गई है।
जो लोग अल्लाह की मर्ज़ी पर चलते हैं वह उनको सलामती की राह दिखाता है। और अपने हुक्म से उन्हें अन्धेरे (की गुमराही) से उजाले (की हिदायत) की तरफ लाता है। और उनको सीधी राह पर चलाता है।
निश्चय ही उन लोगों ने इनकार किया, जिन्होंने कहा, 'अल्लाह तो वही मरयम का बेटा मसीह है।' कहो, 'अल्लाह के आगे किसका कुछ बस चल सकता है, यदि वह मरयम के बेटे मसीह को और उसकी माँ (मरयम) को और समस्त धरतीवालो को विनष्ट करना चाहे? और अल्लाह ही के लिए बादशाही हैं आकाशों, धरती और जो कुछ उनके बीच है। वह जो चाहता है पैदा करता है। और अल्लाह को हर चीज़ की सामर्थ्य प्राप्त है।'
और यहूदी व इसाई कहते हैं कि हम अल्लाह के बेटे और उस के लिए प्यारे हैं। कहो, 'फिर वह तुम्हें तुम्हारे गुनाहों पर सज़ा क्यों देता है? बात यह नहीं है, बल्कि तुम भी उसके पैदा किए हुए मुखलूक में से एक इन्सान हो। वह जिस को चाहे बख्शे और जिस को चाहे अज़ाब दे। और जो कुछ ज़मीन, आसमान और उसके बीच की सल्तनत है वह अल्लाह ही के लिए है। और उसी की तरफ लौट कर जाना है।
ऐ किताबवालो! हमारा रसूल ऐसे समय तुम्हारे पास आया है और तुम्हारे लिए (हमारा आदेश) खोल-खोलकर बयान करता है, जबकि रसूलों के आने का सिलसिला एक मुद्दत से बन्द था, ताकि तुम यह न कह सको कि 'हमारे पास कोई खुशखबरी देनेवाला और सचेत करनेवाला क्यों नहीं आया।' तो देखो! अब तुम्हारे पास शुभ-समाचार देनेवाला और डराने वाला आ गया है। और अल्लाह को हर चीज़ की सामर्थ्य प्राप्त है। *
और याद करो जब मूसा ने अपनी क़ौम के लोगों से कहा था, 'ऐ लोगों! अल्लाह के उस एहसान को याद करो की उसनें तुममें से पैगम्बर पैदा किए और तुम को बादशाह भी बनाया और तुमको वह कुछ दिया जो संसार में किसी को नहीं दिया था।
ऐ मेरी क़ौम के लोगो, इस पवित्र भूमि में प्रवेश करो जो अल्लाह ने तुम्हारे लिए लिख दी है, और अपनी पीठ दिखाते हुए मुड़ न जाओ, नहीं तो तुम नुकसान उठाने वाली अवस्था में लौटोगे।
उन्होंने कहा, 'ऐ मूसा! उसमें तो बड़े शक्तिशाली लोग रहते है। हम तो वहाँ कदापि नहीं जा सकते, जब तक कि वे वहाँ से निकल नहीं जाते। हाँ, अगर वे वहाँ से निकल गए तो हम प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।'
उन डरनेवालों में से ही दो व्यक्ति ऐसे भी थे जिन पर अल्लाह का फज़ल व करम था। उन्होंने कहा, 'उन लोगों के मुक़ाबले में दरवाज़े से दाख़िल हो जाओ। जब तुम उसमें दाख़िल हो जाओगे, तो तुम्हारी ही जीत होगी। अल्लाह पर भरोसा रखो, यदि तुम ईमानवाले हो।'
قالوا يٰموسىٰ إِنّا لَن نَدخُلَها أَبَدًا ما داموا فيها فَاذهَب أَنتَ وَرَبُّكَ فَقٰتِلا إِنّا هٰهُنا قٰعِدونَ
वह लोग फिर कहने लगे ऐ मूसा! जब तक वह लोग इस में मौजूद हैं हम इस में कभी नहीं जायेंगे। ऐसा ही है तो जाओ तुम और तुम्हारा रब, और दोनों लड़ो। हम तो यहीं बैठे रहेंगे।
और इन्हें आदम के दो बेटे (हाबील और क़ाबील) का सच्चा किस्सा सुना दो। जब दोनों ने क़ुरबानी की, तो उनमें से एक की क़ुरबानी कुबूल हुई और दूसरे की कुबूल न हुई। उसने कहा, 'मै तुझे अवश्य मार डालूँगा।' दूसरे ने कहा, 'अल्लाह तो उन्हीं की (क़ुरबानी) कुबूल करता है, जो डर रखनेवाले है।’
अगर तुम मुझे क़त्ल करने के इरादे से अपना हाथ आगे बढ़ाओगे तो मैं अपना हाथ इस इरादे से नहीं बढ़ाऊंगा कि मैं तुम को क़त्ल करूं। बेशक मैं अल्लाह से डरता हूं जो सारी दुनिया का रब है।
फिर अल्लाह ने एक कौआ भेजा। वह ज़मीन को खोदने लगा ताकि उसे दिखा दे कि वह अपने भाई की लाश को किस तरह छुपायें। उस ने कहा अफसोस मुझ से इतना न हो सका कि मैं इस कौए के बराबर हो सकता और अपने भाई की लाश को छुपा सकता। (यह सोच कर) वह पछताने वालो में से हो गया।
इसी कारण हमने इसराईल की सन्तान के लिए यह आदेश लिख दिया था कि "जिसने किसी इन्सान को क़त्ल के बदले या धरती में बिगाड़ फैलाने के सिवा किसी और वजह से क़त्ल कर डाला उसने मानो सारे ही इन्सानों को क़त्ल कर दिया और जिसने किसी की जान बचाई उसने मानो समस्त मनुष्य जाती को जीवन-दान दिया।" मगर उनका हाल यह है कि हमारे रसूल निरन्तर उनके पास खुले आदेश लेकर आए फिर भी उनमें से अधिकतर लोग धरती में ज़्यादतियाँ करनेवाले हैं।
जो लोग अल्लाह और उसके रसूल से लड़ते है और धरती में बिगाड़ पैदा करने के लिए दौड़-धूप करते है, उनका बदला तो बस यही है कि बुरी तरह से क़त्ल किए जाए या सूली पर चढ़ाए जाएँ या उनके हाथ-पाँव विपरीत दिशाओं में काट डाले जाएँ या उन्हें देश से बाहर निकाल दिया जाये। यह अपमान और तिरस्कार उनके लिए दुनिया में है और आख़िरत में उनके लिए इससे बड़ी यातना है।
अच्छी तरह जान लो कि जिन लोगों ने अधर्म की नीति अपनाई है, अगर उनके अधिकार में सारी ज़मीन की दौलत हो और उतना ही और उसके साथ हो, और वे चाहें कि उसे बदले में देकर क़ियामत के दिन की यातना से बच जाएँ, तब भी वह उनसे स्वीकार न किया जाएगा और उन्हें दर्दनाक सज़ा मिलकर रहेगी।
और चोरी करने वाले पुरुष और चोरी करने वाली औरतो के हाथों पर तुम निशान लगाओ * उनके अपराध की सज़ा के तौर पर, और अल्लाह की तरफ से एक उदाहरण के रूप में। अल्लाह ज़बरदस्त हिकमत वाला, सबसे ताकतवर है।
क्या तुम को मालूम नहीं है कि ज़मीन और आसमान की सल्तनत अल्लाह ही के लिए है। वह जिसे चाहता है सज़ा देता है और जिसे चाहता है क्षमा कर देता है। और अल्लाह को हर चीज़ की सामर्थ्य प्राप्त है।
ऐ रसूल! तुम उनके कारण दुखी न होना जो लोग कुफ्र (और अधर्म) के मार्ग में बहुत तेज़ी से दौड़-धूप करते है, और वे जिन्होंने अपने मुँह से कहा कि 'हम ईमान ले आए,' किन्तु उनके दिल ईमान नहीं लाए; और वे जो यहूदी हैं, वे झूठ के लिए कान लगा कर ध्यान से सुनते हैं उन लोगो के लिए जो तुम्हारे पास नहीं आए, और शब्दों को उनका स्थान निश्चित होने के बाद भी उनके वास्तविक अर्थ से बदल देते है। और वह लोगों से कहते है कि यदि तुमको यह आदेश मिले तो स्वीकार कर लेना और यह आदेश न मिले तो उससे बचकर रहना। जिसे अल्लाह ही इम्तहान की आपदा में डालना चाहे उसके लिए अल्लाह के यहाँ तुम्हारी कुछ भी नहीं चल सकती। ये वही लोग है जिनके दिलों को अल्लाह ने पाक करना नहीं चाहा। उनके लिए दुनिया में भी अपमान और तिरस्कार है और आख़िरत में भी बड़ी यातना है
यह लोग झुटी बातें बनाने के लिए जासूसी करते हैं और हराम के माल खानेवाले हैं। अगर वह लोग तुम्हारे पास अपने फैसले के लिए आये तो (तुम्हें अधिकार है) तुम उन में फैसला कर दो या किनारा कर लो। अगर तुम किनारा करोगे तो वह तुम्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। और अगर तुम उन में फैसला करो तो (बिना दबाव के) इन्साफ़ के साथ फैसला करो। बेशक अल्लाह इन्साफ़ करने वालों को पसन्द करता है।
और जब ख़ुद उनके पास तौरात है और उसमें अल्लाह का हुक्म मौजूद है तो फिर तुम्हारे पास फैसला कराने को क्यों आते हैं और इसके बाद फिर (तुम्हारे हुक्म से) फिर जाते हैं ओर सच तो यह है कि यह लोग हरगिज़ मानने वाले नहीं हैं।
बेशक हम ने तौरात * को उतारा है जिस में मार्गदर्शन और प्रकाश है। और सारे नबी, जो आज्ञाकारी थे, उसी के अनुसार इन यहूदियों के मामलों का फ़ैसला करते थे, और इसी तरह सन्त और विध्वान भी (इसी को फ़ैसले का आधार बनाते थे) क्योंकि उन्हें अल्लाह की किताब की हिफ़ाज़त का ज़िम्मेदार बनाया गया था और वे उसपर गवाह थे। तो तुम लोगों से न डरो बल्कि मुझसे डरो और मेरी आयतों को मामूली चीज़ों के लिए मत बेचो। और जो लोग अल्लाह की उतारी हुई किताब के मुताबिक हुक्म न करे तो वह लोग काफिर हैं।
और हम ने उन के लिए इस किताब (तौरात) में यह हुक्म लिख दिया था कि जान के बदले जान, आँख के बदले आँख, नाक के बदले नाक, कान के बदले कान, दाँत के बदले दाँत और सब ज़खमों का बदला (वैसे ही ज़खमों के) बराबर है। फिर जिस ने माफ कर दिया तो वह उसके लिए (उसके पापों का) प्रायश्चित हो जायेगा। और जो अल्लाह की उतारी हुई किताब के मुताबिक हुक्म न दे तो वही लोग ज़ालिम हैं।
और उनके पीछ उन्हीं के पद-चिन्हों पर हमने मरयम के बेटे ईसा को भेजा जो पहले से उसके सामने मौजूद किताब 'तौरात' की तस्दीक़ करनेवाला था। और हमने उसे इन्जील अता की, जिसमें हिदायत और रोशनी थी। और वह तौरात जो उन के पास पहले से मौजूद थी उसकी तसदीक करती है और वह डर रखनेवालों के लिए राह दिखाने वाली और सीख देने वाली है।
हमारा आदेश था कि इंजीलवाले उस क़ानून के अनुसार फ़ैसला करें जो अल्लाह ने उसमें उतारा है। और जो लोग अल्लाह के उतारे हुए क़ानून के अनुसार फ़ैसला न करें तो वही लोग नाफरमान और अधर्मी हैं।
और हमने तुम्हारी तरफ यह किताब सच्चाई के साथ उतारी है। यह उन किताबों की तस्दीक़ करती है जो इससे पहले आई थीं और उन की हिफाज़त भी करती है। तो तुम उनके बीच अल्लाह के उतारे हुए आदेश के अनुसार फैसला करो। और उन लोगों की इच्छाओं के पीछे न चलो, जबकि तुम्हारे पास सच्चाई आ चुकी है। हमने तुममें से हर समुदाय के लिए अलग-अलग धर्म-विधान और जीवन-मार्ग बनाया है। और अगर अल्लाह चाहता तो तुम सबको एक ही समुदाय बना देता, लेकिन उसने ऐसा इसलिए किया है कि अपने दिये हुए आदेशों में तुम्हारी परीक्षा ले। इसलिए तुम एक-दूसरे से अच्छे कामों में आगे बढ़ने की कोशिश करो। आखिरकार तुम सबको अल्लाह के पास ही लौटकर जाना है, फिर वह तुम्हें बता देगा कि तुम जिस बात में झगड़ रहे थे, उसका फैसला क्या है।
और ये की तुम अल्लाह के उतारे हुए क़ानून के अनुसार इन लोगों के मामलों का फ़ैसला करो और इनकी इच्छाओं का पालन न करो। सावधान रहो कि वे लोग तुम्हें बहका न दें किसी ऐसे हुक्म से जो अल्लाह ने तुम पर उतारा है। फिर अगर ये उससे मुँह मोड़ लें तो जान लो कि अल्लाह ने इनके कुछ गुनाहों के बदले इन्हें मुसीबत में डालने का इरादा कर लिया है, और यह हक़ीक़त है कि इन लोगों में से ज़्यादातर नाफरमान (और बद्चलन) हैं।
ऐ ईमान वालो! तुम यहूद और इसाई को अपना दोस्त न बनाओ। यह लोग (तुम्हारे मुकाबलें) आपस में एक दूसरे के दोस्त हैं। और तुम में से जो कोई भी उन से दोस्ती करे वह उन्हीं लोगों में से होगा। बेशक अल्लाह ज़ालिम कौम को सीधी राह नही दिखाता है।
فَتَرَى الَّذينَ فى قُلوبِهِم مَرَضٌ يُسٰرِعونَ فيهِم يَقولونَ نَخشىٰ أَن تُصيبَنا دائِرَةٌ فَعَسَى اللَّهُ أَن يَأتِىَ بِالفَتحِ أَو أَمرٍ مِن عِندِهِ فَيُصبِحوا عَلىٰ ما أَسَرّوا فى أَنفُسِهِم نٰدِمينَ
तो तुम उन लोगो को जिन के दिलों में कपट है देखो गे कि वह उन (यहूूदियों) में दौड़ कर जा मिलते हैं। कहते हैं कि हम को तो इस बात का डर लगा रहता है कि हम पर कोई मुसीबत न आजाए। तो हो सकता है कि अल्लाह तुम्हे जल्द ही जीत दिला दे। या कोई और चीज़ ज़ाहिर कर दे। फिर तो ये लोग जो कुछ अपने दिलों में (कपट) छुपाये थे उस पर पछताने लगें।
और उस समय जो लोग ईमान लाए कहेंगे “क्या यह वही लोग हैं जो अल्लाह की कसम बहुत खाते थे कि हम तुम्हारे साथ हैं?“ इनका सब किया धरा बेकार हो गया और वोह नुकसान उठानेवाले हो गये।
ऐ ईमान वालो! तुम में से जो कोई अपने दीन से फिरेगा तो अल्लाह जल्द ही एक ऐसी कौम ले आयेगा जो उससे मुहब्बत करती होगी और वो उनसे मुहब्बत करता होगा। वह ईमानवालों के साथ नरम और काफिरों के साथ सख्त होंगे। अल्लाह की राह में लड़ने वाले होंगे और किसी मलामत करने वाले की मलामत का उन को कोई खौफ न होगा। यह अल्लाह का फज़ल व करम है जिस को चाहे दे। और अल्लाह बड़े दिल वाला और सब का हाल जानने वाला है।
ऐ ईमान वालो! जिन लोगों ने तुम्हारे दीन को हंसी और खेल बना रखा है। जिन को तुम से पहले किताब भी दी जा चुकी है, तो उन्हें और काफिरों को अपना दोस्त और साथी मत बनाओ। और अल्लाह से डरते रहो अगर तुम ईमान रखते हो।
कहो, 'ऐ किताबवालों! क्या इसके सिवा हमारी कोई और बात तुम्हें बुरी लगती है कि हम अल्लाह पर और उस किताब पर ईमान लाए, जो हमारी ओर उतारी गई, और जो हमसे पहले उतारी जा चुकी है? और यह कि तुममें से ज़्यादातर लोग नाफ़रमान है।'
कहो, क्या मैं तुमको बताऊँ कि अल्लाह के नज़दीक कौन जियादा बुरे बदले के लायक है। यानी वह जिस पर अल्लाह ने लानत की और अपना गज़ब उतारा और उन में से कुछ को बन्दर और कुछ को सुअर बना दिया। और यह लोग (ख़ुदा को छोड़ कर) शैतान की इबादत करने लगे थे। ये लोग मुकाम के लिहाज़ से सबसे बुरे हैं और सीधी राह से भटक कर बहुत दूर जा चुके हैं।
और जब वे तुम्हारे पास आते हैं तो कहते हैं, “हम ईमान लाए,” हालाँकि वे कुफ्र के साथ अंदर आए थे और उसी कुफ्र के साथ बाहर निकले। अल्लाह अच्छी तरह जानता है जो वे छुपाते थे।
यहूदियों ने कहा, “अल्लाह का हाथ बंधा हुआ है।” मगर उनकी अपनी ही हथेलियाँ बंधी हैं और उनकी इस बात से उन पर लानत की गई। बल्कि उसके दोनों हाथ खुले हुए हैं, वह जिस तरह चाहे खर्च करता है। जो कुछ तुम्हारे रब की तरफ से तुम पर उतारा गया है, वह उनमें से कई को और ज्यादा सरकशी और कुफ्र में बढ़ा देगा। हमने उनके बीच कियामत के दिन तक दुश्मनी और नफरत डाल दी है। जब भी वे लड़ाई की आग जलाते हैं, अल्लाह उसे बुझा देता है। वे ज़मीन में फसाद फैलाने की कोशिश करते हैं और अल्लाह फसाद करने वालों को पसंद नहीं करता।
और अगर उन्होंने तौरात, इंजील और जो कुछ उनके रब की तरफ से उन पर उतारा गया था, उसे कायम किया होता तो उन्हें अपने ऊपर से भी खाने को मिलता और अपने पाँव के नीचे से भी। इन में से कुछ लोग सीधे रास्ते पर हैं और ज्यादातर लोग बुरे काम ही करते हैं।
ऐ रसूल! जो कुछ तुम्हारे रब की तरफ से तुम पर उतारा गया है, उसे लोगों तक पहुँचा दो। अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुमने उसका संदेश नहीं पहुँचाया। और अल्लाह तुम्हें लोगों (की बुराइयों) से बचा लेगा। बेशक अल्लाह काफिर क़ौम को हिदायत नहीं देता।
कह दो, “ऐ किताब वालो! तुम कुछ भी नहीं हो जब तक तौरात, इंजील और जो कुछ तुम्हारे रब की तरफ से तुम पर उतारा गया है, उसे कायम न करो।” जो कुछ तुम्हारे रब ने तुम पर उतारा है, वह उनमें से बहुतों को ज़्यादा सरकशी और कुफ्र में बढ़ा देगा। इसलिए तुम काफिर लोगों पर अफ़सोस न करो।
बेशक जो लोग ईमान लाए और जो यहूदी हुए, और धर्म का परिवर्तन करने वाले हुए, या फिर ईसाई हुए, उनमें से जो भी (1) अल्लाह पर और (2) आखिरत के दिन पर ईमान लाए और (3) अच्छे काम किए, तो उन पर कोई ख़ौफ़ नहीं होगा और कभी भी वो उदास या ग़मग़ीन नहीं होंगे।
हमने बनी इसराइल से पक्का वादा लिया था और हमने उनके पास रसूल भेजे। जब भी कोई रसूल उनके पास ऐसा पैगाम लाता जो उनकी अपनी इच्छा के खिलाफ होता, तो एक गिरोह झुठलाता और एक गिरोह रसूलों को मार डालता।
और वह लोग समझते हैं कि ऐसा करने पर उनकी कोई आज़माइश नहीं होगी। इसलिए वे अन्धे और बहरे हो गये हैं। फिर अल्लाह ने उन्हें क्षमा कर दिया, फिर भी उनमें से बहुत-से अंधे और बहरे हो गए और जो कुछ वह करते हैं अल्लाह सब देखता है।
बेशक काफिर हो गए वे लोग जिन्होंने कहा कि अल्लाह ही मरयम का बेटा मसीह है। जबकि मसीह ने कहा था, “ऐ बनी इसराइल! अल्लाह की इबादत करो जो मेरा रब भी है और तुम्हारा रब भी।” और जो कोई अल्लाह के साथ किसी को शरीक करे तो अल्लाह ने उसके लिए जन्नत हराम कर दी है और उसका ठिकाना आग है। और ज़ालिमों का कोई मददगार नहीं हैं।
बेशक काफिर हो गए वे लोग जिन्होंने कहा कि अल्लाह तीन का तीसरा है। जबकि एक ख़ुदा के सिवा कोई माबूद नहीं। और अगर वे अपनी इस बात से नहीं रुकते तो उनमें से काफिर लोगों को दर्दनाक अज़ाब पहुँचेगा।
मरयम के बेटे मसीह सिर्फ एक रसूल थे। उनसे पहले भी कई रसूल गुज़र चुके हैं। उनकी माँ बहुत सच्ची और नेक थीं। दोनों ही खाना खाते थे। तो देखो हम इनके लिए किस तरह खोल-खोल कर दलीलें बयान करते हैं। फिर देखो तो वह कहां उलटे भटकते जा रहे हैं।
قُل أَتَعبُدونَ مِن دونِ اللَّهِ ما لا يَملِكُ لَكُم ضَرًّا وَلا نَفعًا وَاللَّهُ هُوَ السَّميعُ العَليمُ
कह दो, “क्या तुम अल्लाह के सिवा उनकी इबादत करते हो जो तुम्हें नुकसान पहुँचाने या फायदा देने का कुछ भी अधिकार नहीं रखते?” अल्लाह ही सब कुछ सुनने वाला और जानने वाला है।
कह दो, ऐ किताब वालो! अपने धर्म की सीमाओं को सत्य से आगे न बढ़ाओ। और उन लोगों की इच्छाओं का पालन न करो जो तुमसे पहले गुमराह हो चुके हैं, और (उन लोगों ने) बहुत से लोगों को भी बहकाया है। और सीधे रास्ते से भटक कर बहुत दूर जा चुके हैं।
बनी इसराइल में से जिन लोगों ने कुफ्र किया, उन पर दाऊद और मरयम के बेटे ईसा की ज़बान से लानत की गई। यह इसलिए कि वे नाफरमानी करते थे और हद से आगे बढ़ गये थे।
तुम उनमें से बहुतों को देखते हो कि वे काफिरों से दोस्ती करते हैं। और जो कुछ उन्होंने अपने लिए आगे भेजा है वह बहुत बुरा है, जिसकी वजह से अल्लाह उन पर ग़ुस्सा हो गया और वे अज़ाब में हमेशा रहने वाले हैं।
अगर वह लोग अल्लाह पर और पैगम्बर पर और जो कुछ उन पर उतारा गया है, उस पर ईमान लाते तो वे उन (काफिरो) को अपना दोस्त न बनाते। लेकिन उनमें से बहुत से लोग नाफरमान हैं।
तुम ईमान वालों के खिलाफ सबसे ज्यादा दुश्मनी रखने वाले लोगों को यहूदियों और मुशरिकों में पाओगे। और ईमान वालों से सबसे ज्यादा दोस्ती रखने वाले उन लोगों को पाओगे जो कहते हैं कि हम ईसाई हैं। यह इसलिए कि उनमें से कुछ पादरी और संन्यासी हैं और वे घमंड नहीं करते।
और जब वे वोह बात सुनते हैं जो रसूल पर उतारी गई है, तो तुम उनकी आँखों को आँसूओं से भरा हुआ देखते हो, क्योंकि उन्होंने सत्य को पहचान लिया। और वे बोल उठे कि, “ऐ हमारे रब! हम ईमान लाए, इसलिए हमें गवाही देनेवालों के साथ लिख ले।”
और हमें क्या हो गया है कि हम अल्लाह पर और जो सत्य हमारे पास आया है, उस पर ईमान न लाएँ? और हम यह उम्मीद रखते हैं कि हमारा रब हमें नेक लोगों के साथ दाखिल कर दे।
तुम्हारी उन क़समों पर अल्लाह तुम्हें नहीं पकड़ता जो यूँ ही असावधानी से ज़बान से निकल जाती है।, लेकिन जो कसमें तुमने पक्की बांधी हैं, उन पर पकड़ता है। तो इस (क़सम तोड़ने) का प्रायश्चित दस मिस्कीनों को खाना खिलाना है, वैसा ही मध्यम खाना जैसा तुम अपने घर वालों को खिलाते हो, या उन्हें कपड़े देना, या एक गुलाम को आज़ाद करना है। और जिसे इसकी सामर्थ्य न हो वह तीन दिन के रोज़े रखे। यही तुम्हारी कसमों का प्रायश्चित है जब तुम कसम खाओ (और उसे पूरी न करो)। और अपनी कसमों की हिफ़ाज़त करो। अल्लाह इसी तरह अपनी आयतें खोल-खोल कर बताता है ताकि तुम शुक्र अदा करो।
शैतान सिर्फ यही चाहता है कि शराब और जुए के ज़रिए तुम्हारे बीच दुश्मनी और नफरत डाल दे, और तुम्हें अल्लाह की याद और नमाज़ से रोक दे। तो क्या तुम इन से रुक जाओगे?
और अल्लाह की बात मानो और रसूल की बात मानो और सावधान रहो। अगर तुम मुँह फेर लो तो जान लो कि हमारे रसूल पर सिर्फ साफ-साफ पैगाम पहुँचा देने की ज़िम्मेदारी है।
जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, वे पहले जो कुछ खा-पी चुके उसके लिए उन पर कोई गुनाह नहीं, जबकि वे डर रखें और ईमान लाए और अच्छे कर्म करें, फिर परहेज़गार रहें और ईमान पर कायम रहे, फिर तक़वा रखे और नेक काम करते रहे। और अल्लाह अच्छे काम करने वालों को पसंद करता है।
ऐ लोगो जो ईमान लाए हो, (एहराम की हालत में) अल्लाह तुम्हें उस शिकार के सिलसिले में आज़माऐगा जहा तुम्हारे हाथ और भाले आसानी से पहुंच सकें, ताकि वह मालूम करे कि तुममें से कौैन उससे बिना देखे डरता है, फिर जिसने इस चेतावनी के बाद अल्लाह की निश्चित की हुई सीमाओं का उल्लंघन किया उसके लिए दर्दनाक सज़ा है।
ऐ ईमान वालो! शिकार को न मारो जब कि तुम हालते एहराम में हो और तुम में से जो शख़्स उस को जान बूझ कर मारे तो उसका बदला उसी तरह का जानवर है जैसा कि उस ने मारा है, इसका फ़ैसला तुम में से दो इंसाफ़ करने वाले आदमी करेंगे और ये नज़राना काबा तक पहुंचाया जाए, या उस के प्रायश्चित में चंद मोह्ताजों को खाना खिलाना होगा या उसके बराबर रोज़े रखने होंगे, ताकि वो अपने किए की सज़ा चखे, अल्लाह ने माफ़ किया जो कुछ हो चुका, और जो शख़्स फिरे से ऐसा करेगा तो अल्लाह उस से बदला लेगा, और अल्लाह प्रभुत्वशाली है, इंतक़ाम लेने वाला है।
समुद्र का शिकार तुम्हारे लिए हलाल किया गया है और तुम्हारे और मुसाफ़िरों के फ़ायदे के लिए उसका खाना भी (हलाल है) । लेकिन जब तक तुम इहराम में हो, ज़मीन का शिकार तुम्हारे लिए हराम है। और अल्लाह से डरो जिसकी तरफ तुम सब जमा किए जाओगे।
अल्लाह ने इज्ज़त के घर काबा * को लोगों के (अमन और एकता) के लिए कायम किया है। और अदब वाले महीने को और कुर्बानी को और (कुर्बानी के लिए) पट्टे पड़े हुए जानवर को भी (इस कार्य में सहायक बना दिया है) । यह इस लिए है कि तुम जान लो जो कुछ ज़मीन और आसमान में है अल्लाह उसको जानता है। और बेशक अल्लाह हर चीज़ का जानने वाला है।
हे ईमान वालों! ऐसी बातों के बारे में न पूछो जो अगर (समय से पहले) तुम्हारे सामने ज़ाहिर कर दी जाएँ, तो तुम्हें तकलीफ़ पहुँचाएँगी। और अगर तुम कुरान के उतरते समय उनके बारे में पूछो तो वे तुम्हें बता दी जाएँगी। अल्लाह ने अब तक तुम्हारे (ऐसे सवालों) को नज़रअंदाज़ किया है। अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, बहुत सहनशील है।
अल्लाह ने उन पशुओँ को हराम नहीं किया जो नर-मादा के कुछ खास मिश्रण से पैदा होते हैं, न ही उन जानवरों को जिन्हें कसम के ज़रिए आज़ाद कर दिया जाता है, न ही उनको जो लगातार दो नर पैदा करते हैं, और न ही उस (जानवर) को जो दस बच्चे पैदा करता है। लेकिन काफिर लोग अल्लाह पर झूठ बाँधते हैं। और उनमें से ज्यादातर लोग समझते ही नहीं।
وَإِذا قيلَ لَهُم تَعالَوا إِلىٰ ما أَنزَلَ اللَّهُ وَإِلَى الرَّسولِ قالوا حَسبُنا ما وَجَدنا عَلَيهِ ءاباءَنا أَوَلَو كانَ ءاباؤُهُم لا يَعلَمونَ شَيـًٔا وَلا يَهتَدونَ
और जब उनसे कहा जाता है कि आओ उस चीज़ की तरफ जो अल्लाह ने उतारी है और रसूल की तरफ, तो वे कहते हैं, “हमारे लिए वही काफी है जिस पर हमने अपने बाप-दादा को पाया हैं।” क्या भले ही उनके बाप-दादा कुछ न जानते हों और न सीधी राह पर चलते हों?
ऐ ईमानवालो! तुम अपनी जानों की फ़िक्र करो। कोई गुमराह तुम्हें नुक़सान नहीं पहुँचा सकता अगर तुम हिदायत के रास्ते पर हो। तुम सबको अल्लाह ही की तरफ़ लौटना (आखरी मक़सद) है, फिर वह तुम्हें बता देगा जो कुछ तुम करते थे।
ऐ लोगो जो ईमान लाए हो, जब तुममें से किसी की मौत का समय आ जाए और वह वसीयत कर रहा हो तो इसके लिए गवाही की प्रक्रिया यह है कि तुम्हारे गिरोह में से दो न्यायप्रिय आदमी गवाह बनाए जाएँ। या अगर तुम सफ़र की हालत में हो और वहाँ मौत की मुसीबत आ जाए तो ग़ैर लोगों में से ही दो गवाह ले लिए जाएँ। फिर अगर कोई सन्देह उत्पन्न हो जाए तो नमाज़ के बाद दोनों गवाहों को रोक लिया जाए और वे अल्लाह की कसम खाकर कहे कि “हम किसी व्यक्तिगत लाभ के बदले गवाही बेचनेवाले नहीं हैं, और चाहे कोई हमारा रिश्तेदार ही क्यों न हो, और ना हम अल्लाह की गवाही को छिपायेंगे, अगर हमने ऐसा किया तो गुनाहगारों में हमारी गिनती होगी।”
फिर यदि पता चले कि उन दोनों ने कोई अधिकार छीना है तो उनके स्थान पर दो और व्यक्ति उन लोगों में से खड़े हों जो ज्यादा हक़दार थे (और जिनका अधिकार पिछले दो गवाहों ने छीनना चाहा था) । वह अल्लाह की क़सम खायें कि हमारी गवाही उन दोनों की गवाही से अधिक सच्चाई पर है और हमने कोई अन्याय नहीं किया है। यदि हम ऐसा करें तो हम अत्याचारियों में से होंगे।
इस तरीक़े से ज़्यादा उम्मीद रहती है कि लोग ठीक-ठीक गवाही देंगे, या कम से कम इस बात से डरेंगे कि उनकी क़समों के बाद दूसरी क़समों से कहीं उनको गलत न ठहराया जाए। अल्लाह से डरो और (उसका आदेश) सुनो, अल्लाह नाफ़रमानी करनेवालों को अपनी सीधी राह नहीं दिखाता है।
वह दिन आएगा जब अल्लाह रसूलों को बुलाएगा और उनसे पूछेगा, “तुम्हें क्या जवाब मिला?” वे कहेंगे, “हमें कोई इल्म नहीं। तू ही सारे रहस्यों का जानने वाला है।”
जब अल्लाह कहेंगेः ऐ मरयम के बेटे ईसा! मेरे उस एहसानों को याद करो जो मैंने तुम पर और तुम्हारी माँ पर किये। जब मैंने तुझे पाक रूह से मज़बूत किया, की तुम माँ की गोद में और बड़े हो कर भी लोगों से बात करते थे। और जब मैंने तुम्हें किताब, हिकमत, तौरात और इन्जील सीखाई। और जब तुम मेरी इजाज़त से मिट्टी से परिन्दा पैदा करते थे। और तुम उस में फूंक मारते थे तो वह मेंरे हुक्म से जिन्दा परिन्दा हो जाता थ। और तुम मेरे हुक्म से जन्म से अन्धे और कोढ़ी को ठीक कर देते थे। और तुम मेरे हुक्म से मुर्दे को ज़िन्दा कर देते थे। और जब मैने बनी इस्राईल से तुम को (मार डालने से) बचाया जिस वक्त तुम उनके पास खुली हुई निशानियां लेकर आये थे। उन में से जो काफिर थे कहने लगे कुछ नहीं यह तो खुला जादू है।
और याद करो जब मैंने (ईसा के साथीदार) हावारियों के दिलों में ये बात डाल दी कि मुझ पर और मेरे रसूल पर ईमान लाओ। उन लोगों ने कहा: हम ईमान लाऐ और (ऐ ख़ुदा) तू गवाह रहना कि हम (आज्ञाकारी) मुसलमान हैं।
जब हवारियों ने कहा: ऐ मरयम के बेटे ईसा! क्या तुम्हारा रब हम पर आसमान से खाने से भरा हुआ दस्तरख़ान उतार सकता है? तो (ईसा ने) कहा अगर तुम ईमान रख्ते हो तो अल्लाह से डरो।
उन्होंने कहा, “हम तो सिर्फ़ यह चाहते हैं कि उसमें से खाना खाएं और हमारे दिल को तसल्ली हो जाएँ, और हम (यक़ीन से) जान लें कि तुमने हम से सच कहा है और हम उस पर गवाही देने वाले बन जायें।
मरियम के बेटे ईसा ने कहा, “ऐ हमारे ख़ुदा, ऐ हमारे रब, हमें आसमान से एक खाने की दावत उतार दे। यह हम में से पहले और आख़री सबके लिए खुशी का दिन हो और तेरी तरफ से एक निशानी हो। हमें रोज़ी दे, तू सबसे अच्छा रोज़ी देने वाला है।”
अल्लाह ने जवाब दिया: मैं उसको तुम पर उतारने वाला हूँ, मगर इसके बाद जो तुम में से इन्कार की (और कुफ़्र की) नीति अपनाएगा, उसे मैं ऐसा अज़ाब दूँगा जो पूरी दुनिया मैं किसी को नहीं दिया होगा।
وَإِذ قالَ اللَّهُ يٰعيسَى ابنَ مَريَمَ ءَأَنتَ قُلتَ لِلنّاسِ اتَّخِذونى وَأُمِّىَ إِلٰهَينِ مِن دونِ اللَّهِ قالَ سُبحٰنَكَ ما يَكونُ لى أَن أَقولَ ما لَيسَ لى بِحَقٍّ إِن كُنتُ قُلتُهُ فَقَد عَلِمتَهُ تَعلَمُ ما فى نَفسى وَلا أَعلَمُ ما فى نَفسِكَ إِنَّكَ أَنتَ عَلّٰمُ الغُيوبِ
और जब (क़यामत के दिन) अल्लाह कहेगा: ऐ मरयम के बेटे ईसा! * क्या तूने लोगों से कहा था कि अल्लाह के सिवा मुझे और मेरी माँ को भी ख़ुदा बना लो? तो वह जवाब में कहेगा: (मेरे रब) तू पाक है, मेरा यह काम न था कि वह बात कहता जिसके कहने का मुझे अधिकार न था, अगर मैंने ऐसी बात कही होती तो तुजे ज़रूर मालूम होती, तु जानता हैं जो कुछ मेरे दिल में है और मैं नहीं जानता जो कुछ तेरे दिल में है, तू सभी छिपे भेदों का जानने वाला है।”
ما قُلتُ لَهُم إِلّا ما أَمَرتَنى بِهِ أَنِ اعبُدُوا اللَّهَ رَبّى وَرَبَّكُم وَكُنتُ عَلَيهِم شَهيدًا ما دُمتُ فيهِم فَلَمّا تَوَفَّيتَنى كُنتَ أَنتَ الرَّقيبَ عَلَيهِم وَأَنتَ عَلىٰ كُلِّ شَىءٍ شَهيدٌ
मैंने उनसे सिर्फ वही कहा जिसका तूने मुझे हुक्म दिया था कि अल्लाह की इबादत करो जो मेरा रब भी है और तुम्हारा रब भी। और जब तक मैं उनमें रहा, मैं उन पर गवाह था। फिर जब तूने मुझे उठा लिया तो तू ही उन पर खबर रखने वाला था, और तू हर चीज़ पर गवाह है।
अल्लाह कहेगा, “यह वह दिन है जब सच्चे लोगों को उनकी सच्चाई का फायदा होगा। उनके लिए जन्नतें हैं जिनके नीचे नहरें बहती हैं, वे उनमें हमेशा रहेंगे। अल्लाह उनसे राज़ी हुआ और वे उससे राज़ी हुए। यही बड़ी कामयाबी है।”