EkKhuda.orgक़ुरआन · सभी 114 सूरा

क़ुरआन 5:116

सूरा 5 · अल-मायदा (दावत) · 120 आयतों में से 116

وَإِذ قالَ اللَّهُ يٰعيسَى ابنَ مَريَمَ ءَأَنتَ قُلتَ لِلنّاسِ اتَّخِذونى وَأُمِّىَ إِلٰهَينِ مِن دونِ اللَّهِ قالَ سُبحٰنَكَ ما يَكونُ لى أَن أَقولَ ما لَيسَ لى بِحَقٍّ إِن كُنتُ قُلتُهُ فَقَد عَلِمتَهُ تَعلَمُ ما فى نَفسى وَلا أَعلَمُ ما فى نَفسِكَ إِنَّكَ أَنتَ عَلّٰمُ الغُيوبِ

और जब (क़यामत के दिन) अल्लाह कहेगा: ऐ मरयम के बेटे ईसा! * क्या तूने लोगों से कहा था कि अल्लाह के सिवा मुझे और मेरी माँ को भी ख़ुदा बना लो? तो वह जवाब में कहेगा: (मेरे रब) तू पाक है, मेरा यह काम न था कि वह बात कहता जिसके कहने का मुझे अधिकार न था, अगर मैंने ऐसी बात कही होती तो तुजे ज़रूर मालूम होती, तु जानता हैं जो कुछ मेरे दिल में है और मैं नहीं जानता जो कुछ तेरे दिल में है, तू सभी छिपे भेदों का जानने वाला है।”

God will say, "O Jesus, son of Mary,* did you say to the people, `Make me and my mother idols beside God?' " He will say, "Be You glorified. I could not utter what was not right. Had I said it, You already would have known it. You know my thoughts, and I do not know Your thoughts. You know all the secrets.

फ़ुटनोट

*5:116 ध्यान देने वाली बात यह है कि कुरान हज़रत ईसा को लगातार “मरियम के बेटे” कहता है, जबकि बाइबिल उन्हें “मनुष्य का बेटा” कहती है। खुदा जानता था कि कुछ लोग बेअदबी करेंगे और उन्हें “खुदा का बेटा” कह देंगे!

रीडर में पढ़ेंपूरी सूरा

‹ पिछली 5:115अगली 5:117 ›